Eye of bihar news24x7

Eye of bihar news24x7 किसी भी प्रकार का समाचार देने या किसी भी चीज का प्रचार करवाने के लिए सम्पर्क करे
YouTube +facebook +instagram
eye of bihar news24x7
(1)

04/10/2026

5 लाख का इनामी अरमान यूपी पुलिस के साथ प्रयागराज रवाना, परिवार ने जताया एनकाउंटर का डर

गया। उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले में गया सेंट्रल जेल में बंद पांच लाख रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अरमान को यूपी पुलिस रविवार शाम प्रयागराज ले गई। यूपी पुलिस की टीम शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच गया सेंट्रल जेल पहुंची। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम अरमान को अपने साथ लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। गया के एसएसपी सुशील कुमार ने भी अरमान को यूपी पुलिस द्वारा ले जाए जाने की पुष्टि की है।

इधर, अरमान के परिवार ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उसके छोटे भाई का कहना है कि परिवार पहले ही अदालत में याचिका के माध्यम से अरमान की जान को खतरा होने की आशंका जता चुका है। परिजनों का आरोप है कि यूपी पुलिस के उसे ले जाने की जानकारी उन्हें पहले से नहीं दी गई और इसकी जानकारी उन्हें वकील के माध्यम से मिली।

परिजनों ने उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों के एनकाउंटर का हवाला देते हुए अरमान के साथ भी अनहोनी की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
परिवार के अनुसार, अरमान पिछले करीब तीन से साढ़े तीन वर्षों से गया जेल में बंद था। परिजनों ने सरकार और न्यायालय से उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

04/10/2026

वॉटरवेज की जमीन पर 6 से अधिक पेड़ काटे जाने की बात ग्रामीणों ने बताई।

इस समय की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के पोखरैरा पंचायत से आ रही है। वॉटरवेज की जमीन पर पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों को मैनेज कर करीब 6 से अधिक पेड़ कटवाए गए है। कटवाया हुआ 5 दिन से अधिक हो गया है। पर अब तक ये पता नहीं चला कि किस ने कटवाई और इस कार्य के लिए किस ने अनुमति है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि अगर गांव का कोई गरीब पेड़ का टहनी तोड़ता है तो उस पर प्राथमिक दर्ज कर करवायी की जाती है।लेकिन पेड़ कटवाने में पैसा बाला का नाम आते ही पुलिस और वन विभाग दोनों की कार्य शैली थम सी गई है आखिर क्यों।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पर्यावरण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जांच कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि पेड़ काटने की अनुमति किसने दी थी और क्या इसके लिए निर्धारित नियमों का पालन किया गया था।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। जनता जाना चाहता है अब तक क्या करवाई कि गई है। अगर बिना अनुमती के पेड़ कटा गया तो अब तक दोषी के ऊपर उचित करवाई क्यों नहीं गई है।

विशेष अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित जिला गंगा समिति जिला प्रशासन समस्तीपुर एवं नगर निगम समस्तीपुर के संयुक्त त...
04/10/2026

विशेष अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

जिला गंगा समिति जिला प्रशासन समस्तीपुर एवं नगर निगम समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन प्रसाद घाट बूढ़ी गंडक नदी के किनारे आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह,गौतम कुमार नगर आयुक्त नगर निगम समस्तीपुर,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे नीरजेश कुमार,स्वच्छता पदाधिकारी नगर निगम विवेक कुमार शुवेदर मेजर कुलदीप सिंह, लेफ्टीनेंट डॉ राहुल मनहर, उप नगर आयुक्त विभूति आनंद ने कार्यक्रम में भाग किया और संयुक्त रूप से संपूर्ण घाटों का सफाई किया। डीपीओ नमामि गंगे द्वारा सभी पदाधिकारी को शॉल,पाग, पौधा देकर कार्यक्रम में स्वागत और सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई डीपीओ ने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।डीडीसी द्वारा सभी को नदियों के सफाई के लिए स्वच्छता शपथ दिलवाया गया और स्वच्छता संदेश देते हुए बताया गया कि सभी युवाओं को नदियों के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए जागरूक करना चाहिए ताकि जल संरक्षण हो सके और पानी की किल्लत हमारे अगली पीढ़ी को न हो साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को एक स्थान का चयन करके सफाई करना चाहिए।नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि हमें प्रतिदिन सफाई करना चाहिए और सभी को स्वयं से इसकी शुरुआत करनी चाहिए। कार्यक्रम में नदियों में कूड़ा कचरा, पूजन सामग्री प्रवाहित नहीं करने का संकल्प लेते हुए सभी ने व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम का समापन एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण कर किया गया।कार्यक्रम में एनएसएस,एन. सी.सी, माय भारत स्वयंसेवक सहित दो सौ से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

04/10/2026

नेपाल से भारत आ रहे एक ई-रिक्शा से करीब 11 किलो चरस बरामद

पूर्वी चंपारण के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मैत्री पुल के पास जांच के दौरान एसएसबी जवानों ने नेपाल से भारत आ रहे एक ई-रिक्शा से करीब 11 किलो चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।
बताया जा रहा है कि एसएसबी की टीम मैत्री पुल के पास नियमित जांच और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रहे ई-रिक्शा पर जवानों को संदेह हुआ। वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखी गई चरस की बड़ी खेप बरामद हुई। मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।
डीएसपी मनीष आनंद के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ई-रिक्शा से नेपाल की ओर से चरस लेकर भारत में प्रवेश कर रहा था। कार्रवाई के बाद बरामद चरस और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। अब पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि चरस की खेप नेपाल में कहां से लाई गई थी और इसे भारत में किसे पहुंचाया जाना था। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

04/10/2026

समस्तीपुर SP अरविंद प्रताप सिंह ने रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार को थानेदारी से हटाया, वर्तमान में आशुतोष कुमार मुफस्सिल थाने में पर्यवेक्षण है। इसे पूर्व नगर थाना का संभल चुके है कमान।



#बिहार #बिगड़

पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल समस्तीपुर मंडल में      'स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के दौरान निकली गई प्रभात फेरीपूर्व मध्...
02/10/2026

पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल समस्तीपुर मंडल में 'स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के दौरान निकली गई प्रभात फेरी

पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में पिछले माह से निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ (स्वच्छता ही सेवा अभियान) के अनुपालन में आज मंडल रेल कार्यालय परिसर से एक विशाल प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित मंडल के सभी शाखा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रभात फेरी के माध्यम से रेलकर्मियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या और कार्यशैली का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया गया। हाथों में स्वच्छता जागरूकता से जुड़े संदेशों की तख्तियां लिए स्काउट-गाइड कैडेट्स और रेलकर्मियों ने जन-जन को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

प्रभात फेरी के उपरांत मंडल कार्यालय परिसर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसके तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधे लगाकर हरित और स्वच्छ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

*पखवाड़े भर की प्रमुख उपलब्धियां और श्रेष्ठ कार्य:*
पखवाड़े के दौरान समस्तीपुर मंडल में स्वच्छता को जनांदोलन का रूप देने के लिए चरणबद्ध तरीके से विभिन्न विशेष अभियान चलाए जा रहे , जिनमें प्रमुख हैं:
* गहन स्टेशन स्वच्छता अभियान:
मंडल के प्रमुख एवं छोटे-बड़े सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, ट्रैक, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय और शौचालय परिसरों की 24x7 मॉनिटरिंग और डीप-क्लीनिंग सुनिश्चित की गई।
* स्वच्छ संवाद व जन-जागरूकता:
यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं को सिंगल-यूज प्लास्टिक के पूर्ण बहिष्कार, सूखे और गीले कचरे के अलग-अलग निस्तारण (डस्टबिन का उपयोग) हेतु नुक्कड़ नाटकों और उद्घोषणाओं के जरिए जागरूक किया गया।
* ट्रेनों की आंतरिक व बाह्य सफाई:
मंडल से खुलने व गुजरने वाली विभिन्न यात्री ट्रेनों, बायो-टॉयलेट्स, और पैंट्री कारों की गहन तकनीकी व सैनिटरी जांच कर यात्रियों के लिए सुखद यात्रा अनुभव तैयार किया गया।
* कॉलोनियों और डिपो में श्रमदान:
रेलवे कॉलोनियों, स्वास्थ्य इकाइयों, रनिंग रूम और वाशिंग पिट्स में अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर परिसर को कचरा-मुक्त बनाया।
* प्लास्टिक कचरा प्रबंधन:
स्टेशनों और ट्रेनों से एकत्र प्लास्टिक कचरे के त्वरित एवं पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे।

मंडल रेल प्रबंधक ने पखवाड़े के सफल संचालन पर सभी रेलकर्मियों, सफाई मित्रों और स्काउट-गाइड कैडेट्स के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता 15 दिन या एक माह का अभियान न होकर एक निरंतर जीवनशैली है। समस्तीपुर मंडल भविष्य में भी अपने यात्रियों को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
----------------

शिव शंकर कुशवाहा को जदयू युवा के नगर अध्यक्ष बनने कि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
01/10/2026

शिव शंकर कुशवाहा को जदयू युवा के नगर अध्यक्ष बनने कि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

01/10/2026

मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को SP ने बदल कर रोसरा भेजा
अब DIU के धनंजय कुमार को सौंपी गई है।

समस्तीपुर पुलिस
#समस्तीपुर #ब्रेकिंग

30/09/2026

लोजपा r के युवा नेता बी आर बी कॉलेज की जर्जर स्थिति को देख कॉलेज प्रशासन और स्थानीय सांसद विधायक पर उठाए सवाल

25/09/2026

कर्पूरीग्राम में हुई छेड़खानी की घटना के अभियुक्त के घर पर बुलडोजर चलाया गया तथा उसके जन वितरण प्रणाली (PDS) के लाइसेंस को भी रद्द कर दिया गया।

इस मामले में की गई त्वरित एवं सख्त दंडात्मक कार्रवाई के लिए प्रशासन का हृदय से आभार।

महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोपरि है। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#वायरल #बिहारसरकार #बिहारराजनीति #बिहार #बिहारसमाचार #

Address

Samastipur
Samastipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Eye of bihar news24x7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Eye of bihar news24x7:

Shortcuts

Share