Bihari

Bihari बिहारी स्थानीय समाचार

Navami Muharram Musrigharari....
25/06/2026

Navami Muharram Musrigharari....

इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बने वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने सोशल मीड...
24/06/2026

इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बने वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने लिखा कि लंदन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स के मालिक आदित्य मित्तल और मनोज बदाले, साथ ही सीईओ आलोक और रोमी जी से मिलने का सौभाग्य मिला.

वैभव सूर्यवंशी सीनियर टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर रवाना हो गए. BCCI की ओर से उन्हें 3 नंबर जर्सी हो...
24/06/2026

वैभव सूर्यवंशी सीनियर टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर रवाना हो गए. BCCI की ओर से उन्हें 3 नंबर जर्सी होटल भिजवाई गई, जिसे सूर्यवंशी काफी देर तक देखते रहे.सूर्यवंशी को जर्सी भारतीय टीम में थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सौंपी.सूर्यवंशी ने सबसे पहले रघु के पैर छूए और उन्हें प्रणाम किया, फिर जर्सी ली...

श्रीलंका-ए के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के खिताबीमुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिला। रविवार (21 जून) को दांब...
21/06/2026

श्रीलंका-ए के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के खिताबी

मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिला। रविवार (21 जून) को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में वैभव ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इंडिया-ए के लिए खेलने उतरे वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली, जिसमें 5 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। देखा जाए तो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतकीय आंकड़े तक पहुंचने के दौरान सिर्फ चौके-छक्कों में डील किया और एक सिंगल तक नहीं लिया। 15 साल के वैभव ने तेज गेंदबाज दुलान समुथिता की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतकीय आंकड़े तक पहुंचे।

जिस ट्रेन से उसके परिवार को जाना था वह ट्रेन काफी लेट हो गई थी। दिन के 12 बजे आने का समय था लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण...
19/06/2026

जिस ट्रेन से उसके परिवार को जाना था वह ट्रेन काफी लेट हो गई थी। दिन के 12 बजे आने का समय था लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण शाम के 5:00 बजे आई। अब उस लड़के ने 12 बजे प्लेटफार्म टिकट खरीदा था। अब प्लेटफॉर्म टिकट की वैधता केवल 2 घंटे होती है। मतलब अगर किसी ने 12 बजे प्लेटफार्म टिकट खरीदा तो वह 2 बजे खत्म हो जाएगा। और उसको दोबारा से प्लेटफार्म टिकट खरीदना पड़ेगा।

लेकिन अब ट्रेन लेट हो गई तो इसमें उस लड़के की क्या गलती ट्रेन 12:00 बजे की वजह शाम के 5:00 बजे आई। उसने अपने परिवार को उस ट्रेन में बिठाया और ट्रेन निकल गई अब बाहर आते वक्त TT साहब में उस लड़के से टिकट मांगा तो उसने वही प्लेटफॉर्म टिकट दिखाया जो 12:00 बजे खरीदा था। अब उसे प्लेटफार्म टिकट की व्यवस्था खत्म हो चुकी थी TT साहब ने कहा कि यह तो वैध नहीं है। तुमको फाइन देना पड़ेगा?

अब रेलवे से सीधा सीधा सवाल है कि अगर ट्रेन लेट हो जाए और जो टिकट आपने लिया है उसकी वैधता खत्म हो जाए तो इसमें गलती किसकी है। आखिरकार उस लड़के को ₹500 जुर्माना के तौर पर देना पड़ा। लेकिन क्यों उस लड़के की तो कोई गलती नहीं थी। ट्रेन लेट हुई तो इसमें रेलवे की गलती है ना कि उसे लड़के के?

तो उसे 500₹ का जुर्माना क्यों देना पड़ा!

सीमावर्ती शहर रक्सौल की बेटी और उभरती क्रिकेट प्रतिभा अक्षरा गुप्ता (Bihar Cricket Akshara Gupta) ने बिहार क्रिकेट के इत...
19/06/2026

सीमावर्ती शहर रक्सौल की बेटी और उभरती क्रिकेट प्रतिभा अक्षरा गुप्ता (Bihar Cricket Akshara Gupta) ने बिहार क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।

एक तरफ जहां बिहार के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। वहीं, अब महज 15 वर्ष की उम्र में अक्षरा ने बिहार महिला अंडर-19 एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट (Bihar Women Under-19 ODI Cricket Tournament) में नाबाद तिहरा शतक लगाकर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।

भागलपुर में 18 जून 2026 को आयोजित बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के महिला अंडर-19 वनडे मुकाबले में अक्षरा ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 126 गेंदों पर नाबाद 306 रन बनाए।

उनकी इस यादगार पारी में 55 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 242.86 रहा, जिसने दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया।

अक्षरा की इस उपलब्धि को बिहार क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार के महिला क्रिकेट इतिहास में इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी ने नाबाद तिहरा शतक नहीं लगाया था। अक्षरा की इस सफलता पर रक्सौल सहित पूरे पूर्वी चंपारण में खुशी का माहौल है।

खेल प्रेमियों और स्थानीय संभावना के संस्थापक अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता, राजद नेता, रवि मस्करा, वार्ड पार्षद उर्फ जलदूत सोनू गुप्ता, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंडित मनोरंजन तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया। कहा कि प्रतिभा, अनुशासन और कठिन मेहनत का शानदार परिणाम है।

Big shout out to my newest top fans! 💎 Bhakti VibeDrop a comment to welcome them to our community,
19/06/2026

Big shout out to my newest top fans! 💎 Bhakti Vibe

Drop a comment to welcome them to our community,

महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया...🇮🇳
15/06/2026

महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया...🇮🇳

पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन आनंद के बीच चल रहा विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। रौशन आनंद जेल में बं...
14/06/2026

पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन आनंद के बीच चल रहा विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। रौशन आनंद जेल में बंद हैं इसी बीच नेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौ/त हो गई है।

इसी बीच कदमकुआं थाना पुलिस ने कोचिंग विवाद मामले में खान सर के खान ग्लोबल स्टडिज के आगे नोटिस चिपका दिया है। केस की जांच को आगे बढ़ा रही है और अब खान ग्लोबल स्टडीज के तीन स्टाफ को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध हालत में मौत, खान सर के कोचिंग पर हुए हमले में था आरोपी; नेपाल के होटल में मिला शव...
14/06/2026

रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध हालत में मौत, खान सर के कोचिंग पर हुए हमले में था आरोपी; नेपाल के होटल में मिला शव

Address

Samastipur
848132

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bihari:

Shortcuts

Share