Khabar Kaam Ki Bihar

Directions Website

Khabar Kaam Ki Bihar बिहार राज्य से जुड़ी ख़बरों का जाल होगा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर

इस बार 53 लाख से अधिक तीर्थयात्रीओं ने किए चारधाम के दर्शन इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ औ...
30/09/2026

इस बार 53 लाख से अधिक तीर्थयात्रीओं ने किए चारधाम के दर्शन

इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब तक 53 लाख 23 हजार 401 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार, बदरीनाथ धाम में अब तक 18.10 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि गंगोत्री धाम में पहली बार 8.41 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। यमुनोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या 7.50 लाख के पार पहुंच चुकी है। वहीं केदारनाथ धाम में अब तक 15.57 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। चारों धामों में इस यात्रा काल में अब तक कुल 53,23,401 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या करीब 46 लाख थी। खास बात यह है कि यात्रा में अभी करीब डेढ़ माह का समय शेष है। ऐसे में आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, पद से हटाने की मांग; जल्द होगी सुनवाईसुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को म...
30/09/2026

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, पद से हटाने की मांग; जल्द होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने और भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के तौर पर अकेले फैसले लेने से रोकने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले पर अगले सप्ताह सुनवाई की जाएगी।

CJI सूर्यकांत की बेंच के सामने मामला उठा

वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया और जल्द सुनवाई का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग एक बहु-सदस्यीय संवैधानिक संस्था है, इसलिए इसके फैसले सामूहिक रूप से लिए जाने चाहिए।

सिंह ने दलील दी कि अगर आयोग ने किसी फैसले को सर्वसम्मति से नहीं लिया है, तो यह गंभीर मामला है। उनके मुताबिक, कानून के तहत बहु-सदस्यीय आयोग में फैसले सर्वसम्मति या बहुमत के आधार पर होने चाहिए।

बीजेपी विधायक राजू सिंह को दिल्ली HC से राहत नहीं:दोषी करार होने के फैसले पर तत्काल रोक से इनकार; हर्ष फायरिंग केस में ल...
30/09/2026

बीजेपी विधायक राजू सिंह को दिल्ली HC से राहत नहीं:दोषी करार होने के फैसले पर तत्काल रोक से इनकार; हर्ष फायरिंग केस में लोअर कोर्ट ने सजा सुनाई थी

साहेबगंज के विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से चार वर्ष कारावास और 25 लाख जुर्माने की मिली सजा को निलंबित करने की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दी है। विधायक की ओर से सजा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की गई थी।

बिहार में किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली, सिंचाई के लिए नहीं देने होंगे पैसेबिहार के किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली...
30/09/2026

बिहार में किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली, सिंचाई के लिए नहीं देने होंगे पैसे

बिहार के किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की तैयारी है। ऊर्जा विभाग ने इससे संबंधित योजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी मिलने के आसार हैं। इससे राज्य के एक करोड़ से अधिक किसानों को फायदा होगा। अभी सरकार किसानों को 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से सिंचाई के लिए बिजली दे रही है।

30/09/2026

उत्तराखंड का बद्रीनाथ धाम अब सिर्फ तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि जल्दी ही एक स्मार्ट आध्यात्मिक सिटी के रूप में विकसित होगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और मौजूदा सुविधाओं की कमी को देखते हुए ₹481 करोड़ की लागत से तैयार मास्टर प्लान के तहत यहां पर तेजी से विकास कार्य किए जा रहे है।
बद्रीनाथ धाम में वर्ष 2013 आपदा की ऐतिहासिक संवेदनशीलता और वर्तमान में चल रहे पुनर्विकास (मास्टर प्लान) कार्यों के बाद इस पावन क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदल रही है। जहाँ एक तरफ प्राकृतिक आपदाओं ने यहाँ की बुनियादी व्यवस्था को गंभीर चुनौतियाँ दी हैं, वहीं सरकार अब इसे एक 'स्मार्ट स्पिरिचुअल हिल टाउन' के रूप में पुनर्जीवित कर रही है। 481 करोड़ की लागत से हो रहे पुनर्विकास कार्यों की पीएमओ ऑफिस मॉनिटरिंग करता है।

बीपीएससी TRE 4.0 भर्ती 2026 में कितने पद और कब तक आवेदन?बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने School Teacher TRE 4.0 Recruit...
29/09/2026

बीपीएससी TRE 4.0 भर्ती 2026 में कितने पद और कब तक आवेदन?
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने School Teacher TRE 4.0 Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 33,320 स्कूल शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 26 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 26 अक्तूबर 2026 है। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
.4

29/09/2026

श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने और मुख्य दर्शन करने से पहले उत्तराखंड के जोशीमठ (ज्योतिर्मठ) में स्थित नरसिंह मंदिर में भगवान नरसिंह के दर्शन करना बेहद शुभ और परंपरा का हिस्सा माना जाता है।

यह नरसिंह मंदिर भगवान बद्री विशाल की शीतकालीन गद्दी है। सर्दियों के छह महीने जब बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद रहते हैं, तब भगवान बद्रीनाथ की उत्सव डोली यहीं लाई जाती है और उनकी नियमित पूजा यहीं होती है।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों क...
29/09/2026

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

समस्तीपुर की बिगड़ी ला एंड ऑर्डर देखने निकले SP अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके...
29/09/2026

समस्तीपुर की बिगड़ी ला एंड ऑर्डर देखने निकले SP

अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू कराने के उद्देश्य से रविवार की रात जिलापुलिस ने रात्रि गश्ती और सघन वाहन जांच अभियान चलाया। मुख्यालय के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीमें देर रात तक सक्रिय रहीं। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने खुद लिया जायजा

10000 की रिश्वत लेते वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी गिरफ्तार, औरंगाबाद में विजिलेंस ने की कार्रवाईबिहार के औरंगाबाद समाहरणालय...
29/09/2026

10000 की रिश्वत लेते वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी गिरफ्तार, औरंगाबाद में विजिलेंस ने की कार्रवाई

बिहार के औरंगाबाद समाहरणालय परिसर (कलेक्ट्रेट कैंपस) में महिला हेल्पलाइन के तहत संचालित वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी कांति कुमारी को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. पटना से आई निगरानी विभाग (विजिलेंस) की टीम ने सोमवार, 28 सितंबर 2026 को यह बड़ी कार्रवाई की है।

Address

Khudiram Bose Pusa Waini Thana
Samastipur
848131

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar Kaam Ki Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share