News Halt

Call Directions Website Contact the business

News Halt खबरो की भीड़ मे पिछे रह जाने वाली खबर क?

पूर्णिया। साइबर ठगों ने पूर्णिया के दो बैंकों की शाखाओं में 265 म्यूल बैंक खाते खोल 50 करोड़ की साइबर ठगी के रुपये का ले...
26/04/2026

पूर्णिया। साइबर ठगों ने पूर्णिया के दो बैंकों की शाखाओं में 265 म्यूल बैंक खाते खोल 50 करोड़ की साइबर ठगी के रुपये का लेन-देन किया है।इन म्यूल बैंक खातों के संबंध में देश की साइबर क्राइम सिक्योरिटी यूनिट ने इन दोनों बैंक की शाखाओं को रेड अलर्ट जारी करते हुए साइबर थाना पुलिस के साथ भी मामले की जांच के लिए जानकारी साझा किया है।
साइबर क्राइम सिक्योरिटी यूनिट की सूचना के बाद साइबर थाना पुलिस भी हरकत में आ गयी हैं तथा इन दोनों बैंकों की म्यूल बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।

इन दो बैंक शाखाओं में पूर्णिया के बनमनखी का बंधन बैंक की शाखा है जहां 150 म्यूल बैंक खाते पाए गए हैं। इसके अलावा पूर्णिया के भट्टा बाजार स्थित इंडसइंड बैंक में 115 म्यूल बैंक खाते खोले गए हैं।

इन 265 म्यूल बैंक खातों में देश के कई हिस्सों के अलावा विदेशों में हुई साइबर ठगी के पैसे का लेनदेन हुआ है। बताया जाता है कि इंडसइंड बैंक में जो म्यूल खाते खोले गए हैं उनमें से अधिकांश खाताधारक किशनगंज एवं अररिया जिले के हैं।

साइबर पुलिस अब इन सभी म्यूल बैंक खाताें की जांच कर रही है और खाताधारकों की तलाश कर रही है। इसमें बड़ी संख्या में आनलाइन बैंक खाते भी खोले गए हैं। इन खातों से कितने का लेनदेन हुआ है उसका आंकड़ा जुटाया जा रहा है।

बताया जाता है कि यह आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर सकता है। सभी खातों में चार से पांच लाख से अधिक की राशि का लेनदेन हुआ है। कई बैंक खातों में तो यह आकड़ा बीस लाख तक को पार कर गया है।

गुरूवार को साइबर पुलिस ने बनमनखी के बंधन बैंक जाकर म्यूल खातों की जांच की। साइबर पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि खाता खोलने में बैंकों द्वारा नियम का पालन किया गया या नहीं।

प्रदेश में नौकरी करने वाले मजदूरों के नाम पर भी खुल गया खाता

बताया जाता है कि बंधन बैंक बनमनखी एवं इंडसइंड बैंक भट्टा बाजार में जो 265 म्यूल बैंक खातों की पहचान की गयी है उसमें कई बैंक खाते वैसे मजदूरों के नाम खुले हुए हैं जो दो वर्षों से देश के अलग-अलग महानगर में मजदूरी का काम करते हैं।

उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं है कि उनके नाम पर बैंक में खाता है और उन खातों से लाखों का लेनदेन हुआ है। जानकीनगर के रहने वाले रामचरित्र दास पंजाब में मजदूरी करते हैं। वे दो वर्षों से घर नहीं आए लेकिन उनके नाम से म्यूल बैंक खाता खुला हुआ है।

यही हाल मुम्बई में काम करने वाले शनिचर ऋषिदेव का भी है। उसके नाम पर भी म्यूल खाता खुला हुआ है। इसके अलावा कई किसानों के नाम पर भी बैंक में म्यूल खाता खोला गया है।

अररिया-किशनगंज के कई संदिग्ध लोगों के नाम भी खुले म्यूल खाते

भट्टा बाजार के इंडसइंड बैंक एवं बंधन बैंक में इतनी बड़ी संख्या में म्यूल बैंक खाते खोले जाने का मामला सामने आया है। इसके पूर्व कई बैंकों में दस से बीस म्यूल बैंक खाते खोले जाने का मामला सामने आया था।

इंडसइंड बैंक में अररिया एवं किशनगंज के जिन लोगों के नाम से म्यूल बैंक खाता खोला गया है उसमें कई संदिग्ध लोग है। इनकी तलाश के बाद भी उनके संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

अररिया एवं किशनगंज के जिन लोगों के नाम म्यूल बैंक खाता खोला गया है, उसका साइबर थाना पुलिस अपने स्तर से सत्यापन कर रही है।

पूर्णिया के दो बैकों की शाखाओं में 265 म्यूल बैंक खाता खोलने के संबंध में साइबर क्राइम सिक्यूरिटी यूनिट द्वारा जानकारी दी गयी है। इन खातों से साइबर ठगी के मोटी रकम का लेन देन हुआ है, इसकी जांच शुरू कर दी गयी है।

चंदन ठाकुर, साइबर डीएसपी सह साइबर थाना अध्यक्ष, पूर्णिया||

10000 से ज्यादा रुपये भेजने पर लग सकता है 1 घंटा!आरबीआई कर रही हैं विचार!ताकि फ्रॉड होने से बचाया जा सके........
11/04/2026

10000 से ज्यादा रुपये भेजने पर लग सकता है 1 घंटा!
आरबीआई कर रही हैं विचार!ताकि फ्रॉड होने से बचाया जा सके........

13/01/2026

Address

Samastipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Halt posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Halt:

Shortcuts

Share