Live News

Live News सही खबर लोगों तक पहुचे

DCLR कंचन कुमारी झा को निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार …समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल की DC...
27/08/2026

DCLR कंचन कुमारी झा को निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार …

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा को निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो टीम ने उनके घर से 13 लाख कैश भी जब्त किए हैं।
कंचन ने विभूतिपुर के रहने वाले मनोज कुमार महतो से जमीन विवाद से जुड़े केस को सुझलाने के एवज में 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन की डिमांड की थी। आज सुबह निगरानी की टीम मनोज कुमार के साथ कंचन के घर पहुंची। फिल्मी स्टाइल में टीम ने DCLR को 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
कंचन झा पिछले डेढ़ साल से रोसड़ा में पोस्टेड हैं। वो मधुबनी जिले की रहने वाली हैं।
तलाशी के वक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर आने या बाहर जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। टीम के सदस्यों ने आवास पर जमीन विवाद से जुड़े फैसलों, म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) की फाइलों, बैंक पासबुक, निवेश के कागजात और लॉकर से संबंधित कड़ियों को खंगाला।

निगरानी विभाग की टीम ने रोसड़ा की डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास छापेमारी….समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में गुरुवार ...
27/08/2026

निगरानी विभाग की टीम ने रोसड़ा की डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास छापेमारी….

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में गुरुवार की सुबह प्रशासनिक महकमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी विभाग की टीम ने रोसड़ा की डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर छापेमारी की है। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने सरकारी आवास में प्रवेश किया। टीम के पहुंचते ही आवास के अंदर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई।
सूत्रों की माने तो वही भारी मात्रा में कैश बरामद होने की बात सामने आई ।
बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान डीसीएलआर कंचन कुमारी झा सरकारी आवास के अंदर ही मौजूद हैं। हालांकि, निगरानी विभाग की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कार्रवाई किस मामले में की जा रही है और उधर छापेमारी की खबर सामने आते ही रोसड़ा सहित पूरे जिले में हलचल तेज हो गई। सरकारी आवास के आसपास लोगों की नजरें निगरानी विभाग की कार्रवाई पर टिकी रहीं।

26/08/2026

पैग़म्बरे इस्लाम मुहम्मद साहब के जन्मदिवस पर बिना डीजे बाजा के निकली जुलूस मुहम्मदी…..

आप सभी को
26/08/2026

आप सभी को

26/08/2026

बर्जेश कुमार भावी जिला परिषद प्रत्याशी
क्षेत्र संख्या 12 समस्तीपुर …

समस्तीपुर ब्रेकिंग:समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव में बेटी के छठी उत्सव कार्यक्रम की खुशियां मातम ...
26/08/2026

समस्तीपुर ब्रेकिंग:समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव में बेटी के छठी उत्सव कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गई। जहां दो बेटों के बाद घर में बेटी के जन्म से परिवार में खुशियां थीं। मंगलवार की रात नवजात बेटी की छठी का उत्सव मनाया जा रहा था। घर-आंगन में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर में यह खुशी चीख-पुकार और मातम में बदल गई। हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उसका भाई बाइक से समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान चकलालशाही गांव सूरज सहनी की पत्नी मंजुला देवी के रूप में हुई है। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गाई।

25/08/2026

Samastipur #पप्पू यादव के आश्वासन पर ख़त्म हुआ ने खत्म NUSI का छह दिन से जारी भूख हड़ताल

25/08/2026
25/08/2026

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट का हाल बेहाल, कोई भी देखने वाला नहीं, कई महीनों से अंधकार में डूबा है गांव…

Address

Samastipur
848134

Telephone

+919939510387

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Live News:

Shortcuts

Share