INDIA Junction 24 News

Directions Website

INDIA Junction 24 News INDIA JUNCTION 24 NEWS बिहार राज्य और देश की ताज़ा खबरें की सटीक रिपोर्टिंग करती हैं।

शिमला हादसे में मृत युवक के परिजनों से मिले विधायक प्रतिनिधि, निजी कोष से दी आर्थिक सहायतासमस्तीपुर । मोहिउद्दीन नगर प्र...
05/10/2026

शिमला हादसे में मृत युवक के परिजनों से मिले विधायक प्रतिनिधि, निजी कोष से दी आर्थिक सहायता

समस्तीपुर । मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र की कूरसाहा पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी स्व. गुलजारी चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण चौधरी की करीब एक सप्ताह पूर्व हिमाचल प्रदेश के शिमला में निर्माणाधीन छह मंजिला भवन से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई थी। लक्ष्मण चौधरी शिमला में सेंटिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली तथा इस दुख की घड़ी में उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ने स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के निजी कोष से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण चौधरी की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस कठिन समय में विधायक राजेश कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य बैजू राय, मुकेश राय, भाजपा पंचायत अध्यक्ष संतोष राय, पंचायत महामंत्री धर्मेंद्र राय, अनिल पासवान, कुंदन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Ravish Singh District Administration, Samastipur

05/10/2026

समस्तीपुर:- पटोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में पोषण मेला हुआ आयोजित।

05/10/2026

समस्तीपुर :-पटोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में आयोजित पोषण मेला में आंगनबाड़ी सेविका ने कुपोषण हटाने हेतु गाया गीत।
CMO Bihar

लापता कों ढूंढने में मदद कीजिये..   #समस्तीपुर
05/10/2026

लापता कों ढूंढने में मदद कीजिये..
#समस्तीपुर

गंगा नदी डॉल्फिन दिवस पर बाल गंगा प्रहरियों को किया जागरूकमोहिउद्दीननगर। भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान म...
05/10/2026

गंगा नदी डॉल्फिन दिवस पर बाल गंगा प्रहरियों को किया जागरूक

मोहिउद्दीननगर। भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में जलज परियोजना के माध्यम से सोमवार को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहिउद्दीननगर में गंगा नदी डॉल्फिन दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट असिस्टेंट कुणाल कुमार सिंह ने विद्यालय के बाल गंगा प्रहरियों को गंगा नदी डॉल्फिन और इसके संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कुणाल कुमार सिंह ने बच्चों को बताया कि गंगा नदी डॉल्फिन गंगा के पारिस्थितिक तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण जीव है। यह नदी के स्वास्थ्य और जल की गुणवत्ता का महत्वपूर्ण सूचक भी मानी जाती है। गंगा नदी में डॉल्फिन की मौजूदगी से नदी के पारिस्थितिक तंत्र की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने डॉल्फिन से जुड़ी कई रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारियां बच्चों के साथ साझा कीं।

उन्होंने बताया कि गंगा नदी डॉल्फिन के संरक्षण को लेकर सरकार के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संरक्षण और जागरूकता के प्रयासों के कारण डॉल्फिन की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। उन्होंने बच्चों को नदी, जलीय जीव-जंतुओं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने डॉल्फिन और गंगा के पारिस्थितिक तंत्र से जुड़ी जानकारियों को काफी उत्सुकता और ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान बच्चों के बीच ‘बच्चों का अखबार’ भी वितरित किया गया। कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि इस अखबार के माध्यम से बच्चे गंगा, पर्यावरण और संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को और बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में गंगा नदी, डॉल्फिन सहित जलीय जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बाल गंगा प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग करना था।
District Police, Vaishali

05/10/2026

समस्तीपुर:-मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस के कार्यवाई में 10 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, दो शराबी भी पकड़े गए,...

05/10/2026

आज दिनांक 05.10.2026 शाम 06:00 बजे सरारी स्थल गंगा नदी का जलस्तर 46.30 मीटर है जो खतरे का निशान 45.50 मी0 से 0.8
मी0 उपर है। प्रवृत्ति घटने की है

05/10/2026

समस्तीपुर:-रोसड़ा थाना पुलिस ने चार वर्ष पहले जिस युवक को हत्या मामले में भेजा था चार लोगों को जेल ,वह युवक नोएडा से हुआ बरामद,पुलिस के अनुसंधान पर उठे सवाल......
Bihar Police Samastipur Police

05/10/2026
आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र राम के नेतृव में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने को लेकर हसनपुर व सुलतानपुर ...
05/10/2026

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र राम के नेतृव में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने को लेकर हसनपुर व सुलतानपुर में चलाया जागरूकता अभियान....

Address

SAMASTIPUR
Samastipur
848503

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when INDIA Junction 24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share