Raj kamal

Raj kamal ❤️ मैथिली | अंगिका
📰 Contant Creator | Samastipur
🎥 Social Media Influencer

17/08/2026

लखीसराय हादसे पर मीडिया ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कई सवाल पूछे, लेकिन मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। कैमरों के सामने चुप रहे और बिना प्रतिक्रिया दिए वहां से चले गए। आखिर हादसे पर सवालों से क्यों बचते नजर आए मुख्यमंत्री?

17/08/2026

#बिहार के CM सम्राट चौधरी का ऐलान अशोक धाम में मृतक के परिजनों को मिलेगा चार लाख रुपए

17/08/2026

बांकीपुर के विधायक के रूप में प्रशांत किशोर ने ली शपथ। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अपने चैंबर में दिलाई विधायक पद की शपथ। जन सुराज के पहले विधायक बने PK का विधानसभा में नया सफर शुरू।

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए प्रशांत किशोर ने आज विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा सत्र नहीं चलने के कार...
17/08/2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए प्रशांत किशोर ने आज विधायक पद की शपथ ली।

विधानसभा सत्र नहीं चलने के कारण उनका शपथ ग्रहण सदन में नहीं, बल्कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के चैंबर में कराया गया। जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर पहली बार विधानसभा के सदस्य बने हैं।

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़ की दर्दनाक घटना सामने आई। पोल गिरने के बाद मौके पर करंट फैलन...
17/08/2026

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़ की दर्दनाक घटना सामने आई। पोल गिरने के बाद मौके पर करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई। बताया गया कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी और तार भी कवर किया हुआ था, लेकिन अफवाह के कारण श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई।

इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बिहार सरकार में मंत्री और स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वे खुद घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। हादसे के बाद प्रशासन और स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव की कार्रवाई की जा रही है।

अफवाह से बचें, सतर्क रहें

“बोलो जुबां केसरी” विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ मुश्किल में!महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (...
17/08/2026

“बोलो जुबां केसरी” विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ मुश्किल में!

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला एक ऐसे विज्ञापन से जुड़ा है, जिसे FDA प्रतिबंधित पान मसाला के अप्रत्यक्ष या सरोगेट प्रचार के तौर पर देख रहा है।

FDA ने तीनों अभिनेताओं से विज्ञापन में उनकी भूमिका और संबंधित ब्रांड के साथ उनके जुड़ाव को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रशासन का कहना है कि विज्ञापन में इस्तेमाल ब्रांड नाम, संवाद और प्रस्तुति से प्रतिबंधित पान मसाला उत्पाद से जुड़ाव का संदेश बनता है।

महाराष्ट्र में पान मसाला और तंबाकू-निकोटीन वाले उत्पादों को लेकर पहले से सख्त कार्रवाई चल रही है। राज्य में 13 जुलाई 2026 से लागू आदेश के तहत ऐसे प्रतिबंधित उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए रोक है।

इसी कार्रवाई के बीच विज्ञापन को लेकर FDA का यह कदम सामने आया है। अब तीनों अभिनेताओं को नोटिस का जवाब देकर अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा।

आपकी इस मामले पर क्या राय है? कमेंट में बताएं।

प्रशांत किशोर आज विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। जन सुराज पार्टी के प्रमुख और पार्टी के पहले विधायक प्रशांत किशोर क...
17/08/2026

प्रशांत किशोर आज विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। जन सुराज पार्टी के प्रमुख और पार्टी के पहले विधायक प्रशांत किशोर का शपथ ग्रहण 17 अगस्त, सोमवार को सुबह 10:30 बजे होगा।

विधानसभा का सत्र फिलहाल नहीं चल रहा है, इसलिए उन्हें सदन के अंदर नहीं बल्कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के चैंबर में विधायक पद की शपथ दिलाई जाएगी। विधानसभा की ओर से प्रशांत किशोर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है।

संविधान के अनुच्छेद 188 के तहत नवनिर्वाचित विधायक के लिए शपथ लेना जरूरी है। शपथ लेने के बाद ही उन्हें विधायक के तौर पर मिलने वाले अधिकार, भत्ते और अन्य सरकारी सुविधाएं प्राप्त होंगी।
प्रशांत किशोर की जीत जन सुराज पार्टी के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बांकीपुर उपचुनाव जीतकर उन्होंने पहली बार बिहार विधानसभा में जन सुराज की मौजूदगी दर्ज कराई है।

बांकीपुर लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी को 19,324 वोटों से हराकर प्रशांत किशोर का विधानसभा पहुंचना बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि विधायक के रूप में प्रशांत किशोर विधानसभा में जनता के मुद्दों को किस तरह उठाते हैं और जन सुराज की राजनीतिक भूमिका आगे किस दिशा में जाती है।

बांकीपुर विधानसभा से जीत के बाद प्रशांत किशोर ने 10,000 युवाओं को नौकरी दिलाने का ऐलान किया था। अब गौरा बौराम विधानसभा, ...
16/08/2026

बांकीपुर विधानसभा से जीत के बाद प्रशांत किशोर ने 10,000 युवाओं को नौकरी दिलाने का ऐलान किया था।

अब गौरा बौराम विधानसभा, दरभंगा से BJP विधायक सुजीत कुमार ने 25,000 युवाओं को कम से कम ₹18,000 मासिक वेतन वाली नौकरी दिलाने का ऐलान किया है। अब देखना होगा कि इन घोषणाओं को धरातल पर कब उतारा जाता है।

🔴 धुर्लख में ग्रामीण रक्तदान संघ ने लगाया रक्तदान शिविरसमस्तीपुर के धुर्लख में ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा रक्तदान शिविर ...
16/08/2026

🔴 धुर्लख में ग्रामीण रक्तदान संघ ने लगाया रक्तदान शिविर

समस्तीपुर के धुर्लख में ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

रक्तदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। ❤️🩸

आपका एक कदम, किसी की जिंदगी बचा सकता है।

Address

Samastipur, Bihar State, India
Samastipur
848101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raj kamal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share