03/07/2026
#दलसिंहसराय। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज चौक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान रामाश्रय साहनी के पुत्र गणेश सहनी और संजीव कुमार के रूप में हुई। बाजार में दहशत फैलाने के उद्देश्य से कमर के नीचे पिस्टल लेकर घूम रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। #