GOPAL G1

GOPAL G1 𝓛𝓲𝓿𝓮 𝓸𝓻 𝓿𝓲𝓭𝓮𝓸 𝓸𝓯 𝓿𝓲𝓵𝓵𝓪𝓰𝓮 𝓪𝓷𝓭 𝓼𝓶𝓪𝓵𝓵 𝓽𝓸𝔀𝓷 𝓸𝓷 𝓸𝓾𝓻 𝓹𝓪𝓰𝓮 𝓪

03/03/2026
बिहार, पूर्वांचल और झारखंड की शादियाँ अब शादी से ज़्यादा पाँच दिन का खुला हुआ देह–बाज़ार लगने लगी हैं।नवंबर से फरवरी का ...
12/02/2026

बिहार, पूर्वांचल और झारखंड की शादियाँ अब शादी से ज़्यादा पाँच दिन का खुला हुआ देह–बाज़ार लगने लगी हैं।
नवंबर से फरवरी का सीज़न 1500 से 2500 करोड़ का ऑर्केस्ट्रा उद्योग खड़ा कर देता है..एक ट्रूप की फीस 50 हज़ार से 3 लाख तक, और 5–6 लाख शादियों में 70–80% में ऑर्केस्ट्रा ज़रूरी रस्म बन चुका है। शराबबंदी के बाद यह “सेफ मज़ा” कहलाने लगा, लेकिन असलियत ये है कि हल्दी से लेके मेहंदी,तिलक, संगीत,शादी, बहू-भोज तक हर रस्म अब गंदे गानों के शोर में डूब चुकी है।
लाउडस्पीकर पर दिन-रात वही बेहूदा लाइनें..
“केरा के थाम पर …”,
“लहंगा उठा के राजा जी…”,
“भतार मारे #&@**”,
“देख के डांस तहरा लुंगी हो जाला गीला…”
और लड़के मेहमानों को पानी तक न पूछकर बस स्टेज के सामने लाइन लगाकर खड़े—डांसर की कमर, नाभि, जाँघें नापते हुए हवस के सभी मापदण्ड पार कर जाते हैं...
दूर से आए चाचा-ताऊ, मौसी-बुआ सब एक साथ देखते हैं....बड़ों का सम्मान खत्म। 99% case में औरतें भी बेशर्मी से enjoy करती हैं...
गानों पर नोटों की ऐसी बारिश कि पाँच सौ, हजार, दो हजार की गड्डियाँ डांसर्स की ब्रा, पेटीकोट और जाँघों पर चिपकाई जाती हैं।
माँ-बाप ने खेत बेचकर, कर्ज लेकर जो पैसा बचाया—वह मिनटों में उड़ जाता है।
नशा ऐसा कि गोली चलना आम बात हो गई है।

सिर्फ पिछले दो साल के हादसे देख लो—
सीतामढ़ी: नोट फेंकने की होड़ में 3 मौतें।
गोपालगंज: डांसर छूने पर 5 घायल।
देवघर: भाई ने भाई को गोली मारी।
भोजपुर: नाचने से रोका तो लड़के ने मामा को ही गोली ठोंक दी।
मुजफ्फरपुर, आजमगढ़, रांची, दुमका—हर जगह यही कहानी।

लेकिन असली दर्द यहाँ है—
ज़्यादातर डांसर्स नाबालिग हैं… या ट्रैफिक की गई लड़कियाँ।
2025 के पहले छह महीनों में बिहार से 271 लड़कियाँ रेस्क्यू हुईं, जिनमें 53 ऑर्केस्ट्रा से थीं। ठेकेदार भाग जाते हैं, मासूम बच्चियाँ थानों–अदालतों में पिसती हैं।
पटना हाईकोर्ट तक चिल्ला चुका है कि यह गंभीर अपराध है, पर ज़मीन पर कानून अब भी सो रहा है।

हमने भी कभी सोचा था—एक बार नाच लेँगे, थोड़ा पैसा उड़ा देंगे—मज़ा आ जाएगा।
लेकिन जब देखा कि लड़के डांसर्स को खींच रहे हैं, गंदी हरकतें कर रहे हैं, नशे में एक-दूसरे पर गोली चला रहे हैं…
तो समझ आया—ये मज़ा नहीं, पशुता है।
ये हमारी संस्कृति का सरेआम वध है।

और अगर 10 साल तक यह गंदगी ऐसे ही चलती रही तो—
हमारी शादियाँ सिर्फ नंगा नाच, शराब और गुंडागर्दी का मेला बनकर रह जाएँगी।
बेटियाँ कैद… बेटे बरबाद… और गाँव की इज्जत नीलाम।

अब बस। बहुत हो गया।

👉 अपनी शादी में ऑर्केस्ट्रा बुलाने का नाम न लो।
👉 किसी की शादी में बुलाया जाए, तो जाने से इंकार करो।
👉 अपने भाइयों-बेटों को बताओ—पैसा उड़ाना मर्दानगी नहीं, इज्जत बचाना मर्दानगी है।
Gopal Yadav

#ऑर्केस्ट्रा_बंद_करो #संस्कृति_बचाओ

23/10/2025

23/09/2025
Thanks for being a top engager and making it on to my weekly engagement list! 🎉 Deelip Kumar, Nilu Rani Nilu, Mithalesh ...
28/08/2025

Thanks for being a top engager and making it on to my weekly engagement list! 🎉 Deelip Kumar, Nilu Rani Nilu, Mithalesh Kumar

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Saurabh N. R Yadav, Santosh Kumar
27/08/2025

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Saurabh N. R Yadav, Santosh Kumar

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Sonu Yadav
21/08/2025

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Sonu Yadav

Address

Samastipur

Telephone

+917283087217

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GOPAL G1 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share