Sandhya News

Call Directions Website Contact the business

Sandhya News SANDHYA NEWS पर आप अपने क्षेत्र की खबरें देख सकते हैं, youtube & Facebook Instagram पर उपलब्ध है
किसी भी प्रकार के जानकारी देने के लिए संपर्क करें 9304581874

15/09/2026

जनताचौक पर तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में मारी ठोकर ऑटो पलटने से एक की मौत पांच घायल, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया

14/09/2026
14/09/2026

पेट्रोल पंप के पास युवक पर फायरिंग, दो अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और बाइक किया बरामद, एक आरोपी फरार

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर चौक के पास सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने समस्तीपुर जा रहे युवक पर फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद मची अफरातफरी के बीच ग्रामीणों ने पीछा कर दो अपराधियों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी भागने में सफल रहा।

पुलिस के अनुसार, फुलहारा गांव निवासी रंजन कुमार के पुत्र अमन कुमार मोटरसाइकिल से समस्तीपुर जा रहे थे। वीरसिंहपुर चौक के पास लाल रंग की बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की। घटना के बाद ग्रामीणों ने अपराधियों का पीछा किया। इसी दौरान गश्ती पुलिस के सहयोग से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन कुमार, पिता स्व. दिनेश महतो, निवासी बेलामेघ फूलवन चौक, वार्ड-7 तथा मोहम्मद फयाज, पिता फजल रहमान, निवासी रहीम टोला, वार्ड-11, थाना उजियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल, 7.65 एमएम के चार जिंदा कारतूस और BR33E-6496 नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है।

वहीं घटना में शामिल अजय कुमार, पिता नामालूम, निवासी शिवनगर, थाना उजियारपुर फरार बताया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में उनके आपराधिक गिरोह से जुड़े होने तथा अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी मिली है। मामले में अमन कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

14/09/2026

पेट्रोल पंप के पास युवक पर फायरिंग, ग्रामीणों ने दो अपराधियों को दबोचा

भागने के दौरान ब्रेकर पर गिरी बाइक, एक अपराधी फरार; हथियार व चार जिंदा कारतूस बरामद

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, युवक के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार फुलहारा गांव निवासी रंजन कुमार के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार को बाइक सवार अपराधियों ने निशाना बनाकर फायरिंग की। घटना के बाद अपराधी बाइक से भागने लगे। इसी दौरान ब्रेकर पर उनकी बाइक गिर गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पीछा कर दो अपराधियों को पकड़ लिया, जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ गांव निवासी दिनेश महतो के 20 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार तथा मोहम्मद फेजूर रहमान के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैयाज के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, हथियार एवं चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।

13/09/2026

गांजा-कारतूस बरामदगी से मचा हड़कंप, पुलिस को चकमा देकर आरोपित फरार

13/09/2026

बागमती नदी में कटाव से ग्रामीणों में भय, खेतों पर मंडरा रहा खतरा

गांजा व पांच जिंदा कारतूस बरामद,आरोपित फरारकल्याणपुरथाना क्षेत्र के अजना गांव के वार्ड संख्या-8 में गुप्त सूचना के आधार ...
13/09/2026

गांजा व पांच जिंदा कारतूस बरामद,आरोपित फरार

कल्याणपुरथाना क्षेत्र के अजना गांव के वार्ड संख्या-8 में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 390 ग्राम गांजा एवं देसी पिस्तौल के पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपित मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार फरार आरोपित की पहचान अजना गांव निवासी वासुदेव राम के 30 वर्षीय पुत्र छोटू राम के रूप में हुई है। छापेमारी थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार रावत एवं एएसआई विजय कुमार पासवान के नेतृत्व में की गई।

थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Address

Kalyanpur
Samastipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sandhya News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sandhya News:

Shortcuts

Share