Suno Bihari

Suno Bihari news and media reporter

16/02/2026
14/02/2026
14/02/2026
12/02/2026
12/02/2026

चकमेहशी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सैदपुर पंचायत के सहुरी गांव स्थित एक झोपड़ी के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। गुप्त सूचना पर शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस को घर में शराब नहीं, बल्कि प्लास्टिक के बोरे में छुपाकर रखे गए रुपए मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद कैश गिनने की मशीन मंगाई गई। दंडाधिकारी सीओ शशि रंजन की मौजूदगी में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार और सदर इंस्पेक्टर नीरज तिवारी के नेतृत्व में नकदी की गिनती कराई गई, जिसमें कुल 43 लाख 94 हजार रुपए बरामद हुए।
पुलिस ने गृह स्वामी कृष्णा कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही इनकम टैक्स विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

03/02/2026

"जिंदगी से लड़ना सीखिये, ऐसे जान देने से कुछ नहीं होगा.." मासूम बच्चे के साथ भागलपुर के विक्रमशिला सेतु से गंगा में छलांग लगाने पहुंची महिला को सब इंस्पेक्टर सिकंदर पासवान ने समझा-बुझाकर जान बचाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..

Address

Samastipur
848101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Suno Bihari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Suno Bihari:

Share