I Love Samastipur

I Love Samastipur We are working for our samastipur town and its issues. Send me pic of the problems and i will post h

I can help you to lose your weight without any exercise
20/01/2023

I can help you to lose your weight without any exercise

30/12/2020

समस्तीपुर:- सदर अस्पताल समस्तीपुर ने दवा की उपलब्धता को लेकर सूबे में टॉप किया है। जबकि, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर उसे पांचवा रैंक मिला है। सदर अस्पताल के ओपीडी व आईपीडी में कुल 254 प्रकार की दवा उपलब्ध रखनी है। इसमें 146 तरह की दवा उपलब्ध मिली। जरूरत के हिसाब से आवंटन दिया जाता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर 172 में 67 प्रकार की दवा उपलब्ध रही।

विभागीय स्तर पर समीक्षा के क्रम में रैंकिंग रिपोर्ट जारी की गई है। जबकि, जिला भंडार में दवा की उपलब्धता में रैंकिंग 28 वें नंबर है। हालांकि, इसमें भी सुधार को लेकर विभागीय स्तर पर दवा की उपलब्धता को लेकर कार्य चल रहा है। दवा की उपलब्धता में बेहतर परिणाम आने पर सिविल सर्जन ने स्टोरकीपर और फार्मासिस्ट को उनकी बेहतर प्रतिबद्ध सेवाओं के लिए सराहना करते हुए सतर्कता तथा जिम्मेदारी से काम करते रहने की नसीहत दी है।

उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में दवा की उपलब्धता की रैंकिंग में सर्वाेच्च पर रहा। इसे बरकरार रखने का निर्देश दिया गया है। उपलब्धि पर कभी भी किसी में आत्म संतुष्टि का भाव नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रतिबद्धता से काम करना सरकारी कर्मियों की ड्यूटी है लिहाजा लगातार बेहतरी के प्रयास किए जाने चाहिए। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि गरीब व आम मरीजों को मुफ्त दवा मिल सके।

19/07/2020

समस्तीपुर में लोकडाउन के बावजूद पुनः 90 नए कोरोना के केस। कुल एक्टिव मरीज - 268

01/07/2020

समस्तीपुर के वारिसनगर गाँव मे आज टिड्डी का दल देखा गया है। इसको लेकर वहाँ के लोगो मे भय व्याप्त है।

28/06/2020

जुलाई महीने में पानी बरसने के साथ ही आकाश में कई खगोलीय घटनाएं भी नजर आएंगी। 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। 14 जुलाई को सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह गुरु, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होगें। 20 जुलाई को सबसे सुंदर ग्रह शनि (सेटर्न) पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा पर होगें। 28 जुलाई को मौसम साफ रहने पर रात में तारों की बारिश दिख सकती है।

देश मे नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण

पांच जुलाई के दिन गुरु पूर्णिमा पर सुबह जब भारत में चंद्रमा आकाश से विदा हो चुका होगा तब दक्षिण-उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी अफ्रीका में होने जा रही शाम के दौरान चंद्रमा के अस्त होते हुए उपछाया चंद्रग्रहण दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिखेगा।

गुरु,पृथ्वी और सूर्य एक सीध में

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि 14 जुलाई की शाम को सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह गुरु, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होगें। इस शाम जब सूर्य पश्चिम में अस्त हो रहा होगा तब पूर्व में गुरु ग्रह (जुपिटर) उदित हो रहा होगा। गुरु ,पृथ्वी और सूर्य के एक सीध में आ जाना 'जुपिटर एट अपोजिशन' कहलाता है। इस पूरी रात आकाश में जुपिटर रहेगा। इस समय इसे देखा जाना सबसे अच्छा होगा क्योंकि यह हमसे करीब होगा।

अमावस्या को शनि, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा पर

उन्होंने बताया कि 20 जुलाई अमावस्या की शाम को आकाश में चांद तो नहीं दिखेगा लेकिन सबसे सुंदर ग्रह शनि (सेटर्न) पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा पर होगें। इसे 'सेटर्न एट अपोजिशन' कहते हैं। पृथ्वी के पास होने से इसे टेलिस्कोप से देखने पर इसके रिंग और इसके कुछ चंद्रमा देखे जा सकते हैं।

22 जुलाई को सूर्यादय के ठीक पहले पूर्वी आकाश में बुध ग्रह (मरकरी)को आकाश में देखा जा सकेगा। इस दिन यह सूर्य से 20 डिग्री ऊपर उठा दिखेगा। इसे मरकरी एट ग्रेटेस्ट वेस्टर्न इलोंगेशन की घटना कहते हैं।

28 जुलाई की रात को आकाश में टूटते तारों की औसत बरसात देखी जा सकेगी। इसे डेल्टा एक्यूरिड मेटियोर शॉवर कहते हैं।

23/06/2020

*समस्तीपुर में कोरोना का बम्पर धमाका*

एक बड़ी खबर जो इस वक़्त समस्तीपुर से आ रही है । अभी अभी शहर में 30 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसके साथ ही कुल संक्रमित की संख्या 277 तक पहुंच गई है। इसमे से 176 व्यक्ति अभी भी संक्रमित है जबकि 100 लोग रिकवर कर चुके हैं। शहर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं और लोग लापरवाही से आना जाना कर रहे हैं। सभी से निवेदन है कि जितना हो सके , नियमो का पालन करें ।

धन्यवाद

16/06/2020

*समस्तीपुर के एक स्कूल में मिला भारी मात्रा में शराब का स्टॉक, धंधेबाज हुआ फरार

मरिचा पंचायत अंतर्गत वार्ड 11 में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरिचा के एक कमरे से हलई पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की। हालांकि छापेमारी के लिए पुलिस को आते देख धंधेबाज व अन्य लोग फरार हो गये। पुलिस शराब उतारे जाने की गुपत सूचना मिलने पर छापेमारी के लिए पहुंची थी।
इस मामले में एएसआई लालकृष्ण यादव के बयान पर धंधेबाज अमरेंद्र कुमार राय एवं अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के साथ पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है। हलई ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि बरामद की गयी शराब करीब ढाई लाख से अधिक कीमत की होने का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि सोमवार अहले सुबह गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि स्कूल में एक स्थानीय धंधेबाज शराब की खेप उतरवा रहा है। इस पर उन्होंने एएसआई लालकृष्ण यादव एवं गश्ती में शामिल अन्य पुलिस बलों के साथ, भारी बारिश के बावजूद स्कूल की घेराबंदी कर शराब बरामद की। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज अपने साथियों सहित शराब वाहन के साथ फरार होने में कामयाब रहा।

11/06/2020

कोरोना का कहर जारी , लोग फिर भी निश्चिंत

समस्तीपुर: जिले में कोरोना का बढ़ना जारी है। आज कुल 3 नए मामले पाए गए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित व्यक्ति की संख्या बढ़कर 141 हो गयी है। आज कुल 4 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं। इसके साथ कुल एक्टिव मरीज की संख्या 73 हो गयी है और साथ ही आज 4 स्वस्थ्य व्यक्ति की संख्या 67 पहुंच गई है।
कृपया सरकार की अनुदेशों का पालन करें

Address

Samastipur
848101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when I Love Samastipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share