Bihar Khabar

Bihar Khabar हम बनेंगे आपकी आवाज़...
(1)

इनकी खोज में मदर करेंकृपया इस पोस्ट को शेयर करें
12/08/2026

इनकी खोज में मदर करें
कृपया इस पोस्ट को शेयर करें

10 वर्षों से बदहाल करुआ सड़क: रोज पलट रहे टोटो, गिर रहे बाइक सवार, फिर भी जिम्मेदार बेखबरसमस्तीपुर/खानपुर। विकास के दावो...
09/08/2026

10 वर्षों से बदहाल करुआ सड़क: रोज पलट रहे टोटो, गिर रहे बाइक सवार, फिर भी जिम्मेदार बेखबर

समस्तीपुर/खानपुर। विकास के दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर देखना हो तो खानपुर प्रखंड की विशनपुर आभी पंचायत के वार्ड संख्या-01 स्थित करुआ गांव की मुख्य सड़क काफी है। समस्तीपुर, खानपुर बाजार और एरौत मुसहरी को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क पिछले करीब एक दशक से जर्जर अवस्था में पड़ी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सतह प्रतिदिन राहगीरों के लिए हादसों का कारण बन रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है। इसी सड़क से होकर प्रतिदिन सरकारी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय विधायक, सांसद सहित हजारों लोग आवागमन करते हैं। इसके बावजूद वर्षों से सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीण बताते हैं कि सड़क पर आए दिन टोटो पलट जाते हैं और बाइक सवार गड्ढों में फिसलकर घायल हो जाते हैं। बरसात के दौरान सड़क पर जलजमाव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कई यात्रियों को गंभीर चोटें भी लग चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब देश में आधुनिक तकनीक से बेहतर सड़क निर्माण की बात की जा रही है, तब इस मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है। उनका कहना है कि यदि तत्काल नई सड़क का निर्माण संभव नहीं है तो कम-से-कम इसकी मरम्मत कराकर लोगों को राहत दी जाए।

ग्रामीण राकेश कुमार, प्रकाश चौधरी, ललन यादव सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग, स्थानीय विधायक, सांसद तथा जिला प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

दिनांक: 08 अगस्त 2026 समाहरणालय, समस्तीपुर...हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षात्मक बै...
08/08/2026

दिनांक: 08 अगस्त 2026 समाहरणालय, समस्तीपुर...

हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक।

आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल, व्यापक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य सचिव, बिहार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में दिनांक 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजनों को कार्यक्रम से जोड़ते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभागीय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है तथा सभी संबंधित विभाग निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिया कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर लोगों को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को इसमें सहभागी बनाया जाए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, जीविका दीदियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न जागरूकता गतिविधियों, तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, देशभक्ति आधारित कार्यक्रमों एवं अन्य जनभागीदारी गतिविधियों के माध्यम से अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जाए।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव एवं अपनत्व की भावना को सुदृढ़ करना है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता एवं गौरव का प्रतीक है। इसलिए अभियान के दौरान राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान भारतीय ध्वज संहिता एवं राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उसके उचित उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें तथा स्थानीय स्तर पर आवश्यक संसाधनों एवं मानवबल की उपलब्धता का आकलन करते हुए समय पर कार्रवाई करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक अभियान की पहुंच बनाई जाए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सभी कार्यक्रमों का व्यवस्थित संचालन करते हुए उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए, ताकि जिले का प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़ सके और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी भावना एवं सम्मान को प्रदर्शित कर सके।
बैठक में विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), समस्तीपुर श्री राजेश सिंह, सिविल सर्जन, समस्तीपुर, अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर सहित विभिन्न विभागों के सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं पूरी तत्परता के साथ कार्य करते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम को जिले में सफल एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

🇮🇳

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को नई दिशा देने की पहल।स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत बिहार में प...
07/08/2026

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को नई दिशा देने की पहल।

स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत बिहार में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को सशक्त एवं टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मिशन निदेशक एसबीएम-जी/एलएसबीए बिहार, श्री हिमांशु शर्मा ने विभागों, संस्थानों एवं हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
वहीं राज्य समन्वयक श्री राजेश कुमार ने प्लास्टिक को पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक प्रभावी और व्यवहारिक रोडमैप तैयार करने पर बल दिया।
इस अवसर पर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर आधारित ज्ञानवर्धक ई-पुस्तक "अपशिष्ट से समाधान" का लोकार्पण भी किया गया, जो इस क्षेत्र में जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यशाला में CIET, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, ग्रामीण कार्य विभाग, UNICEF, ITC सहित विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों, उद्यमियों एवं अन्य हितधारकों ने सक्रिय सहभागिता की।
चर्चा के दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विकल्प, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, संग्रहण प्रणाली, पुनर्चक्रण, प्लास्टिक वैल्यू चेन, नवाचार, बाज़ार से जुड़ाव तथा SWM Rules 2026 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट को मूल्यवान संसाधन में बदलने हेतु संग्रहण से लेकर पुनर्चक्रण और अंतिम उपयोग तक प्रभावी साझेदारी एवं समन्वय की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।
साझा संकल्प, विशेषज्ञता और नवाचार का यह संगम बिहार को स्वच्छ, टिकाऊ और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त एवं प्रेरणादायक कदम है।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India
Rural Development Department, Government of Bihar Lsba Samastipur

समस्तीपुर में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, ODF स्थायित्व एवं स्वच्छता को सुदृढ़ बनाने पर दिया गया विशेष बल...
06/08/2026

समस्तीपुर में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, ODF स्थायित्व एवं स्वच्छता को सुदृढ़ बनाने पर दिया गया विशेष बल...

समस्तीपुर, 06 अगस्त 2026:

आज समस्तीपुर जिले के ऋतिका इंटरनेशनल में जिला जल एवं स्वच्छता समिति समस्तीपुर, Unicef एवं WADS Foundation के द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं मुख्य कारक (Key Stakeholders) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले में ODF Sustainability (खुले में शौच मुक्त स्थिति की स्थायित्व), ODF Plus, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शौचालय निर्माण, व्यवहार परिवर्तन, स्वच्छता की गुणवत्ता तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त (DDC), DRDA निदेशक, यूनिसेफ के WASH Specialist डॉ. प्रभाकर सिन्हा तथा यूनिसेफ की सहयोगी संस्था WADS Foundation के निदेशक श्री शशि भूषण पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM), लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के अधिकारी, प्रखंड समन्वयक, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित हितधारकों सहित कुल 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान ODF Sustainability, ODF Plus, खुले में शौच मुक्त स्थिति को स्थायी बनाए रखने की रणनीति, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शौचालय निर्माण, रेट्रोफिटिंग, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM), व्यवहार परिवर्तन संचार (Behaviour Change Communication) तथा सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिभागियों को विषयों की बेहतर समझ प्रदान करने के लिए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT), वीडियो प्रस्तुति, तकनीकी सत्र एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से स्वच्छता से संबंधित नवीन तकनीकों एवं व्यवहार परिवर्तन के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।

अपने संबोधन में माननीय जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से समन्वित प्रयासों के माध्यम से ODF की उपलब्धियों को स्थायी बनाए रखने एवं प्रत्येक परिवार तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाने का आह्वान किया।

उप विकास आयुक्त ने गुणवत्तापूर्ण कार्य, नियमित अनुश्रवण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

यूनिसेफ के WASH Specialist डॉ. प्रभाकर सिन्हा ने ODF Sustainability, व्यवहार परिवर्तन, तकनीकी गुणवत्ता तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता सभी विभागों और समुदाय के साझा प्रयासों से ही संभव है।

यूनिसेफ की सहयोगी संस्था WADS Foundation के निदेशक श्री शशि भूषण पांडेय ने कहा कि संस्था यूनिसेफ के सहयोग से बिहार में स्वच्छता एवं सुरक्षित शौचालय निर्माण को बढ़ावा देने तथा ODF Sustainability को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने का आग्रह किया।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक हसनैन अन्वर द्वारा समस्तीपुर जिला मैं चल रहे अभियान एवं कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई |

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए इसे जिले में स्वच्छता एवं ODF स्थायित्व को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।


Lsba Samastipur
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर विधायक ने परखी शैक्षणिक व्यवस्थासमस्तीपुर जिला के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. ...
31/07/2026

विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर विधायक ने परखी शैक्षणिक व्यवस्था

समस्तीपुर जिला के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मांजरिक मृणाल ने शुक्रवार को खानपुर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) सह राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोपट्टी खतुआहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, बच्चों के शैक्षिक स्तर, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई का आकलन किया तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता एवं शैक्षणिक माहौल का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के साथ बैठक कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, नियमित पठन-पाठन, साफ-सफाई बनाए रखने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

विधायक डॉ. मांजरिक मृणाल ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र की प्राथमिकता है और उनका संकल्प है कि वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा शिक्षा से जुड़ी कमियों को दूर करने के लिए लगातार निरीक्षण एवं समीक्षा की जाएगी।
मौके पर खानपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो भी मौजूद रहे।

खानपुर में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा, मिशन मोड में काम करने का निर्देशसमस्तीपुर जिला के खानपुर  प्रखंड कार्या...
31/07/2026

खानपुर में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा, मिशन मोड में काम करने का निर्देश

समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ विजय कुमार चंद्र की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (एबीपी) के तहत नीति आयोग के प्रमुख प्रदर्शन सूचकांकों (केपीआई) की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पोषण, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पेयजल समेत विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बीडीओ ने मध्यम एवं कमजोर प्रदर्शन वाले संकेतकों में विशेष अभियान चलाकर सुधार लाने तथा सभी विभागों को मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया। आईसीडीएस की समीक्षा में पोषण ट्रैकर पर समयबद्ध डेटा प्रविष्टि, पूरक पोषण आहार वितरण एवं आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को उच्च रक्तचाप व मधुमेह जांच अभियान तेज करने तथा समय पर डेटा अपलोड सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

कृषि विभाग को योजनाओं का लाभ अधिक किसानों तक पहुंचाने, शिक्षा विभाग को नामांकन व उपस्थिति में सुधार तथा पीएचईडी को हर घर नल जल कनेक्शन एवं जल संरक्षण से जुड़े संकेतकों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभागों के बीच समन्वय, नियमित क्षेत्रीय भ्रमण, पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान एवं मासिक समीक्षा पर भी बल दिया गया।

बैठक में बीपीआरओ संजीव कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा नितेश सिंह, बीएओ रश्मि रंजन, बीईओ सुभिनव कुमार, पीओ नीरज कुमार, आकांक्षी प्रखंड फेलो कुंदन कुमार, पिरामल फाउंडेशन के केशव कुमार, जीविका के बीपीएम विक्रम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

हर दानवीर की एक पहचान है - अपने गांव से प्यार, अपने गांव के लिए ज़िम्मेदारी। आप भी बनें दानवीर, अपनी ग्राम पंचायत को डिज...
31/07/2026

हर दानवीर की एक पहचान है - अपने गांव से प्यार, अपने गांव के लिए ज़िम्मेदारी। आप भी बनें दानवीर, अपनी ग्राम पंचायत को डिजिटल बनाने में योगदान दें|

समाहरणालय सभागार में सभी डीडीओ को GeM पोर्टल संचालन का दिया गया प्रशिक्षणबिहार/समस्तीपुर:-  सरकारी खरीद प्रक्रिया को अधि...
30/07/2026

समाहरणालय सभागार में सभी डीडीओ को GeM पोर्टल संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

बिहार/समस्तीपुर:- सरकारी खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, दक्ष और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, समस्तीपुर के तत्वावधान में समाहरणालय सभागार में जिले के सभी आहरण एवं वितरण पदाधिकारियों (डीडीओ) के लिए गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पटना से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने GeM पोर्टल के संचालन से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उपयोगकर्ता पंजीकरण, क्रेता प्रोफाइल का संचालन, वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद प्रक्रिया, डायरेक्ट परचेज, एल-1 खरीद, ई-बिडिंग, रिवर्स ऑक्शन, अनुबंध प्रबंधन, ऑनलाइन भुगतान तथा शिकायत निवारण प्रणाली पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रतिभागियों को GeM पोर्टल के नवीनतम प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया तथा वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से पोर्टल के प्रभावी उपयोग की जानकारी साझा की। ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया में आने वाली सामान्य समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर वरीय कोषागार पदाधिकारी ने उपस्थित सभी डीडीओ से GeM पोर्टल के माध्यम से निर्धारित नियमों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद में GeM पोर्टल का अधिकतम उपयोग वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत करेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के सभी आहरण एवं वितरण पदाधिकारी (डीडीओ) उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाई। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस प्रशिक्षण से सरकारी खरीद प्रक्रिया और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुगम बनेगी।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

  | श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह, माननीय केंद्रीय पंचायती राज मंत्री, ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में पंचायती ...
30/07/2026

| श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह, माननीय केंद्रीय पंचायती राज मंत्री, ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में पंचायती राज संस्थाओं के लिए मॉडल ओएसआर (स्वयं के राजस्व स्रोत) नियमावली का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, माननीय पंचायती राज राज्य मंत्री, पंचायती राज मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मॉडल (स्वयं के राजस्व स्रोत) नियमावली का उद्देश्य पंचायतों के स्वयं के राजस्व स्रोत (Own Source Revenue-OSR) को सुदृढ़ बनाने के लिए एक सुव्यवस्थित रूपरेखा प्रदान करना है। यह पहल पंचायतों की वित्तीय स्थिरता एवं स्वायत्तता को मजबूत करने के साथ-साथ जवाबदेह सुशासन, प्रभावी सेवा प्रदायगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सतत् विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Address

Samastipur
Samastipur
848117

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bihar Khabar:

Shortcuts

Share