Piyush Bihar News

Call Directions Contact the business

Piyush Bihar News 9153471687

07/10/2026

प्रेस विज्ञप्ति | राष्ट्रीय जनता दल, समस्तीपुर
दिनांक: 07.10.2026 (बुधवार)

राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर में महागठबंधन का जोरदार प्रदर्शन - नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

आज बुधवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय के जितवारपुर चांदनी चौक पर महागठबंधन के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, माकपा अंचल मंत्री उपेन्द्र राय तथा राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार हमला बोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग की l मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के क्रियाकलाप से लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। ज्ञानेश कुमार निष्पक्ष नहीं हैं और उनके कार्यकाल में लोकतंत्र खतरे में है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को केंद्र सरकार के इशारे पर चलाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, महंगाई बढ़ रही है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और अराजकता का आलम है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है l वक्ताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के क्रियाकलाप से लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है, चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। इस अवसर परइस अवसर पर* पूर्व विधायक *अख्तर इस्लाम शाहीन*, राजद जिलाध्यक्ष सह विधान पार्षद *रोमा भारती*, समस्तीपुर जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष *विनोद कुमार राय*, माकपा अंचल मंत्री *उपेन्द्र राय*, राजद जिला प्रवक्ता *राकेश कुमार ठाकुर*, राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, जिला राजद उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, माकपा नेता *तिलक सहनी*, *संगीता राय, प्रीतम प्रकाश*, पूर्व जिला पार्षद संजीव कुमार राय, युवा राजद जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, राजद अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मोo फैयाज़, राजद नेता जगदीश राय, रामकुमार राय, ईo शाहजहाँ अख्तर, मन्नू पासवान, संजय नायक, मनोज कुमार राय, जयलाल राय, प्रोफेसर कमलेश राय, मोo अकबर अली, अरुण राय, संतोष राय, माले नेता *अनिल चौधरी, राजू यादव, राजकुमार चौधरी, ललन कुमार, उमेश राय, सुरेश महतो, कलवा देवी*, IIP के *अरविन्द कुमार*, नंदन यादव, सुशील कुमार, राकेश कुमार चिंटू, कांग्रेस नेता *राजन वर्मा, दीपक यदुवंशी, आलोक कुमार, गणेश महतो* करण भास्कर, बबलू बबाली, महफूज आलम सोनू सहित महागठबंधन घटक दल के सैकड़ों कार्यकर्तागण मौजूद थे।

07/10/2026

पुलिस पकड़ने पहुंची तो युवक ने किया हंगामा, वर्दी फाड़ी और सड़क पर करता रहा हाथापाई

समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना में दुर्गा पूजा को ले कर शांति समिति का बैठक किया गया
07/10/2026

समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना में दुर्गा पूजा को ले कर शांति समिति का बैठक किया गया

07/10/2026

समस्तीपुर में गोलीकांड से ह०ड़०कं०प, युवक के पैरों में लगी गो०ली; पुराने वि०वा०द की आशंका !

07/10/2026

समस्तीपुर में बीच सड़क पर पुलिस से भिड़ा युवक, वर्दी फाड़ी और सड़क पर कीचड़ में ही लोटपोट होकर करता रहा हाथापाई

छेड़खानी की शिकायत पर युवक को पकड़ने गई डायल-112 की पुलिस टीम के साथ हाथापाई, घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल के समीप एनएच-122बी किनारे पुराने टाटा स्टैंड के पास की

जानकारी के अनुसार, मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी गोलू कुमार के विरुद्ध डायल-112 पर एक महिला से छेड़खानी की शिकायत मिलने की बात बताई गई, इसी सूचना पर पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी

टीम के प्रभारी राजू यादव ने युवक को पकड़कर पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास किया, बताया गया कि युवक ने वाहन में बैठने से इनकार कर दिया और उग्र होकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा

भागने के दौरान पुलिस और युवक के बीच हाथापाई शुरू हो गई, इसी दौरान युवक ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी

सड़क पर काफी देर तक पुलिस और युवक के बीच उठापटक होती रही, घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, कई लोग मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाने लगे, किसी तरह पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने लाया

07/10/2026

समस्तीपुर कर्पुरी ग्राम थाना क्षेत्र के जोगियामठ में चली गो०ली, आधारपुर का युवक ज०ख्मी !

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग’ से सजा पटेल मैदान, * 76 डायमीटर की विशाल रंगोली ने दिया जनभागीदारी का संदेशसमस्त...
07/10/2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग’ से सजा पटेल मैदान,
* 76 डायमीटर की विशाल रंगोली ने दिया जनभागीदारी का संदेश

समस्तीपुर : बिहार सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग की निर्धारित गतिविधियों के क्रम में शहर के पटेल मैदान में 76 डायमीटर की विशाल रंगोली ‘सेवा के रंग’ का निर्माण किया गया। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत निर्धारित ‘सेवा मेरा योगदान—सेवा के रंग, आभार एवं कम्पोस्टिंग’ थीम को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा भावना का संदेश दिया गया। विशाल रंगोली ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित करते हुए अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
कार्यक्रम का आयोजन नगर निकाय की कार्ययोजना के अनुरूप किया गया, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करना तथा ‘सेवा’ को जनभागीदारी से जोड़ना है।
अभियान की निर्धारित थीम ‘सेवा मेरा योगदान—सेवा के रंग, आभार एवं कम्पोस्टिंग’ के अनुरूप आयोजित इस गतिविधि ने सार्वजनिक स्थल पर नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया और सेवा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
सेवा के रंग’ के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। रंगोली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सेवा केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना है।

07/10/2026

अगर आप भी बिहारी है तो एक कॉमेंट जरुर करे !

*प्रेस विज्ञप्ति**आज स्कूल ठीक करो अभियान के तहत खानपुर के कई प्राथमिक व मध्य विद्यालय भूमिहीन व भवनहीन, सरकार मॉडल स्कू...
07/10/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*आज स्कूल ठीक करो अभियान के तहत खानपुर के कई प्राथमिक व मध्य विद्यालय भूमिहीन व भवनहीन, सरकार मॉडल स्कूल का ढोल पीट रही है - आइसा*

*खानपुर के कई प्राथमिक व मध्य विद्यालय राजकीयकृत उच्च विद्यालय में सभी छात्र-छात्रों को पुस्तक-पोशाक-छात्रवृत्ति समय पर उपलब्ध कराने को लेकर आइसा जारी रखेगा अभियान -दिपक यदुवंशी*

*समस्तीपुर, 05 अक्टूबर 2026*

आज आइसा-आरवाईए द्वारा 'स्कूल ठीक करो अभियान' के तहत जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी, खानपुर के आइसा संयोजक कॉ. मो. फैज जी, सौरभ सतनाम, शंकर कुमार, मो.मकबूल के नेतृत्व में शिक्षा भवन और समाहरणालय से 15 किलोमीटर दूर खानपुर के प्रतिष्ठित आदर्श विद्यालय +2 हाई स्कूल खानपुर का निरीक्षण किया गया। सरकार द्वारा इसका नाम बदल कर सरस्वती विद्या निकेतन कर दिया गया है, जिसमें 2400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन कमरे मात्र 14 हैं। एक-एक कमरे में सौ से अधिक छात्र पढ़ते हैं, जिनमें से कई कमरे जर्जर स्थिति में हैं और चारदीवारी भी सही से नहीं है, फिर भी उसे मॉडल स्कूल घोषित किया जा चुका है। ऐसे में विद्यालय का कुशल संचालन कैसे होगा? खेल का मैदान जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में विद्यालय तक जाने का रास्ता नहीं है, बारिश होने पर बहुत कठिनाई से जाना पड़ता है। चारदीवारी नहीं होने के कारण विद्यालय के सामान को ग्रामीण बच्चों द्वारा तोड़-फोड़ दिया जाता है, जिसके कारण खेल मैदान में पेड़-पौधे भी सुरक्षित नहीं रह पाते हैं। विद्यालय में वर्ग कक्ष और मूलभूत सुविधाएँ संतोषजनक पाई गईं तथा खेल मैदान की साफ-सफाई और उसे व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।

वहीं +2 हाई स्कूल रेबड़ा में कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई होती है, जिसमें कमरों की संख्या कम होने के कारण दो शिफ्ट में पढ़ाई संचालित होती है। सरकार जमीनों पर भूमाफिया सबकी कब्जा है, लेकिन विद्यालय को पर्याप्त मात्रा में जमीन नहीं होने के कारण व्यवस्थित संचालन सही ढंग से नहीं हो पाता है। विद्यालयों के लिए जमीन चिन्हित कर जगह बढ़ाई जाए एवं नए कमरों का निर्माण कराया जाए।

छात्र संगठन आइसा सरकार से मांग करती है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंचगछिया में कमरों की स्थिति पूरी तरह जर्जर है, कब कमरे की छत गिर जाएगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। कमरे मात्र 3 हैं, उसी में अस्त-व्यस्त होकर पढ़ाई चलानी पड़ती है।,राजकीय मध्य विद्यालय रामनगर खानपुर सड़क से नीचे होने के कारण बारिश होने पर जलजमाव अधिक हो जाता है, जिसके कारण बच्चों और शिक्षकों को आने-जाने में अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है। शिक्षा विभाग से अनुरोध है कि विद्यालय में जलजमाव की परेशानी को दूर किया जाए। प्राथमिक व मध्य विद्यालय राजकीयकृत उच्च विद्यालय एवं खानपुर के सभी विद्यालयों का भ्रमण करने के बाद मालूम चला कि प्रखंड के किसी भी विद्यालय में पुस्तक, पोशाक एवं छात्रवृत्ति पूरी तरह किसी को नहीं मिल पाती है। लगभग 25% छात्र-छात्राएं हर साल वंचित रह जाते हैं। सरकार की गाइडलाइन है कि 75% उपस्थिति वाले छात्रों को ही देना है, लेकिन कई ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिनकी उपस्थिति 2-3 दिन कम होने से 75% उपस्थिति नहीं हो पाती है, जिसके कारण सैकड़ों छात्रों को पुस्तक, पोशाक एवं छात्रवृत्ति नहीं मिल पाती है और उनका भविष्य और शिक्षा अंधकार में चली जाती है। एक तरफ सरकार भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना देखती है, दूसरी तरफ दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा के बच्चों को शिक्षा से दूर कर रही है। सभी छात्रों के लिए लैब, प्रयोगशाला, पुस्तकालय के साथ नियमित व सहज रूप से वर्ग संचालन हो सके और भूमिहीन व भवनहीन विद्यालयों के लिए जमीन चिन्हित कर स्थायी निर्माण कराया जाए।

आइसा नेताओं ने कहा कि 'स्कूल ठीक करो अभियान' पूरे जिले भर में चलाया जाएगा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर और बहाल करने के लिए मजबूत आंदोलन किया जाएगा।

भवदीय,
दीपक कुमार यदुवंशी
जिला उपाध्यक्ष, आइसा, समस्तीपुर

Address

Samastipur

Telephone

+919153471687

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Piyush Bihar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Piyush Bihar News:

Shortcuts

Share