Railway news

Railway news Railway

04/06/2026

पूमरे में पलटी माल गाड़ी

धनबाद मंडल के अंतर्गत डालटनगंज - गढ़वा रोड रेल खंड के मध्य रजहरा स्टेशन के निकट मालगाड़ी के अवपथन के कारण इस रेलखंड पर संचालित की जाने वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में निम्नानुसार बदलाव किया गया है।

चारबाग स्टेशन पर गिरा टिन शेड: TTE समेत 3 घायल; ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना, इंजीनियर सस्पेंड सुपरवाइजर बर्खास्तचारबाग...
29/05/2026

चारबाग स्टेशन पर गिरा टिन शेड: TTE समेत 3 घायल; ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना, इंजीनियर सस्पेंड सुपरवाइजर बर्खास्त

चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह प्लेटफार्म नंबर-5 पर 60-70 फीट का टिन शेड गिर गया. हादसे में दो यात्री और टीटीई घायल हो गये.

चारबाग स्टेशन पर शेड गिरने से हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रुकीं.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मुख्य चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां सुबह करीब 8.15 बजे प्लेटफार्म नंबर पांच पर लगा लगभग 60-70 फीट लंबा भारी-भरकम टिन शेड अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर टिन शेड गिरने के मामले को गंभीरता से लिया है. काम करने वाले ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वहीं इंजीनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है. सुपरवाइजर के सेवाएं समाप्त कर दी गयी हैं.

गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय इस प्लेटफार्म पर यात्रियों की संख्या काफी कम थी. इसके साथ ही प्लेटफार्म पर यात्रियों से खचाखच भरी हुई कोई ट्रेन भी नहीं खड़ी थी, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से बच गई.

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरने से बदला रूट; दो दर्जन से अधिक ट्रेनें दूसरे प्लेटफार्मों पर की गई डायवर्ट.
हादसे में तीन लोग घायल:अगर प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ होती तो निश्चित तौर पर यह एक बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि, इस भारी शेड के गिरने से तीन लोग मलबे की चपेट में आकर आंशिक रूप से घायल हुए हैं. घायलों में स्टेशन पर मौजूद दो आम रेल यात्री और एक रेलवे के ट्रैवलिंग टिकट एक्जामिनर (TTE) शामिल हैं. शेड गिरते ही प्लेटफार्म पर अचानक तेज आवाज हुई, जिससे वहां मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई.

जानकारी देते उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय.
राहत कार्य में जुटी क्रेन:हादसे की गूंज सुनते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने तुरंत मौके पर मोर्चा संभाल लिया. मलबे को जल्द से जल्द साफ करने के लिए क्रेन की मदद ली गई और राहत कार्य तेजी से किये गये. उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह हुए इस हादसे के वक्त प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री

बख्तियारपुर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं दो महिलाएं, मौके पर ही मौतबख्तियारपुर स्टे...
04/05/2026

बख्तियारपुर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा:

ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं दो महिलाएं, मौके पर ही मौत
बख्तियारपुर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं दो महिलाएं, मौके पर

बख्तियारपुर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रे
ट्रेन से कटी दो महिलाएं- फोटो :
हमें फॉलो करें

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत बख्तियारपुर जंक्शन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ रेल पटरी पार करने के दौरान दो महिलाएं थ्रू पास कर रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और सूचना मिलते ही रेल पुलिस (GRP) और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।

न्यू फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आईं महिलाएं

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी संख्या 14004 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन न्यू फरक्का एक्सप्रेस बख्तियारपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म से तेज गति में गुजर रही थी। दोनों महिलाएं इसी दौरान अवैध रूप से ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थीं। ट्रेन की र

11/02/2026

सांड ने किया बाढ़ स्टेशन में हंगामा

बाराबंकी के पास अमृतसर सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के करीब गिरी ट्रैक पर डंपर कोच क्षतिग्रस्त,कोई हताहत नहीं
26/11/2025

बाराबंकी के पास अमृतसर सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के करीब गिरी ट्रैक पर डंपर कोच क्षतिग्रस्त,कोई हताहत नहीं

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा दीपावली एवं छठ पर 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनेंबिहार से चलेगी चार और अमृत भारत एक...
20/08/2025

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा

दीपावली एवं
छठ पर 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें

बिहार से चलेगी चार और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

पूर्णिया से पटना के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

नई दिल्लीः दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में प्रेस से बातचीत करते हुए कहा है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सांसद संजय कुमार झा से चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि आगामी दिपावली और छठ दो बड़े त्योहारों पर लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। साथ ही ये भी ध्यान रखा जाए कि हमारे यात्रियों को रिटर्न जर्नी में भी सुविधा हो। वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद तय हुआ कि आगामी दीपावली और छठ के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं। साथ ही साथ यह भी ध्यान रखा जाए और हमारे यात्रियों को रिटर्न जर्नी में सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि जो यात्री 13 से 26 अक्टूबर के बीच में ऑनवार्ड जर्नी करेंगे और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच में रिटर्न यात्रा करेंगे, उन्हें रिटर्न जर्नी पर 20% डिस्काउंट की सुविधा का लाभ मिलेगा। यह प्रयोग इस फेस्टिवल सीजन में किया जाएगा। इससे बहुत लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें- गया जी से दिल्ली, सहरसा से अमृतसर, छपरा से दिल्ली और मुजफ्फरपुर से हैदराबाद शुरू की जाएंगी। इसके अलावा भगवान बुद्ध के विशेष स्थानों को जोड़ते हुए और हमारे मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक नई सर्किट गाड़ी चालू होगी, जो कि वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, राजगीर, गया जी, कोडरमा इस पूरे सर्किट को कवर करेगी। इसके अलावा, बक्सर से लखीसराय रेल खंड को चार लाइनों वाला किया जाएगा जिससे कि ज्यादा से ज्यादा गाड़ियां चल सकें। पटना के चारों ओर रिंग रेलवे की व्यवस्था की जाएगी। सुल्तानगंज और देवघर को जोड़ा जाएगा। पटना से अयोध्या के लिए नई गाड़ी चलाई जाएगी। लौकहा बाजार में वाशिंग पिट की व्यवस्था और बिहार में कई नए रोड ओवरब्रिज मंजूर हुए हैं, उन पर भी काम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल और

20/08/2025

Breaking

✅ दिवाली और छठ पूजा के लिए 12,000 स्पेशल ट्रेन सेवाएं
✅ 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहरसा अमृतसर, मुजफ्फरपुर हैदराबाद छपरा से दिल्ली
✅ 1 नई वंदे भारत (पूर्णिया से पटना)
✅ 1 बुद्ध सर्किट ट्रेन (वैशाली से कोडरमा)

सहरसा के हाथ से गई वैशाली , लालितग्राम  :ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा ह...
16/05/2025

सहरसा के हाथ से गई वैशाली , लालितग्राम

:
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु सहरसा से ललितग्राम तथा सहरसा से सरायगढ़ के मध्य 19 मई से 1 अगस्त तक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.इस स्पेशल का परिचालन गाड़ी सं. 12553/12554 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस के रेक द्वारा किया जायेगा. 05516 सहरसा-ललितग्राम स्पेशल प्रतिदिन सहरसा से 16.00 बजे खुलकर 16.18 बजे गढबरूआरी, 16.33 बजे सुपौल, 17.05 बजे सरायगढ़, 17.23 बजे राघोपुर एवं 17.38 बजे प्रतापगंज रूकते हुए 18.10 बजे ललितग्राम पहुंचेगी.वापसी में गाड़ी सं 05515 ललितग्राम-सहरसा स्पेशल प्रतिदिन ललितग्राम से 03.45 बजे खुलकर 04.00 बजे प्रतापगंज, 04.13 बजे राघोपुर, 04.28 बजे सरायगढ़, 04.58 बजे सुपौल एवं 05.10 बजे गढ़बरूआरी रुकते हुए 05.55 बजे सहरसा पहुंचेगी.
05514 सहरसा-सरायगढ़ स्पेशल प्रतिदिन सहरसा से 20.45 बजे खुलकर 21.03 बजे गढबरूआरी, 21.20 बजे सुपौल रुकते हुए 22.15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं 05513 सरायगढ़-सहरसा स्पेशल प्रतिदिन सरायगढ़ से 05.50 बजे खुलकर 06.18 बजे सुपौल एवं 06.30 बजे गढ़बरूआरी रुकते हुए 07.05 बजे सहरसा पहुंचेगी .

20/04/2025

अमृत भारत, समस्तीपुर होते हुए सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तो समस्तीपुर होते हुए मोकामा के रास्ते रैपिड रेल नमो भारत

24 अप्रैल को पीएम कर सकते हैं उद्घाटन

हुए नए अमृत भारत ट्रेन चलने का रास्ता लगभग साफ हो गया है. सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच नए अमृत भारत ट्रेन चलेगी. जिसका रूट निर्धारण खगड़िया समस्तीपुर पाटलिपुत्र होते हुए किए जाने की लगभग निर्णय है. इसके अलावा समस्तीपुर होते हुए जयनगर या मधुबनी से समस्तीपुर के रास्ते मोकामा पटना के बीच पहली नमो भारत रैपिड रेल भी रेलवे देने जा रही है. इसके अलाव समस्तीपुर सहरसा सवारी गाड़ी अलौली, के रास्ते भी दी जा सकेगी. इस बाबत मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने सहरसा के दौरे के क्रम में इन दोनों ट्रेनों कोचलेगी

24 अप्रैल को प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन कर सकते हैं. विधिवत घोषणा होने के बाद लगभग ट्रेन चालने का रास्ता साफ हो जाएगा. इसके अलावा सहरसा पिपरा रेल खंड में भी नई सवारी ट्रेन दी जाएगी. बताते चलें कि खगड़िया समस्तीपुर के रास्ते नए अमृत भारत ट्रेन से इस रूट में यात्रियों का लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाना आसान हो सकेगा. इसके अलावा समस्तीपुर मोकामा के रास्ते कमला गंगा सवारी गाड़ी ही चलती थी. सप्ताह में एक दिन बागमती चलती थी. वह भी साप्ताहिक होने के कारण यात्रियों को बहुत ज्यादा मदद नहीं पहुंच पाती थी. खास कर लोकल यात्रियों के लिए बरौनी मोकामा होते हुए नई ट्रेन काफी मददगार होगी.

बिथान को मिल जाएगी ट्रेन
समस्तीपुर सहरसा सवारी गाड़ी बिथान अलोली के रास्ते चलने के बाद बिथान को 2 साल बाद नई ट्रेन सेवा मिल जाएगी. ऐसे में यात्री भी इन ट्रेनों की विधिवत घोषणा हो गई है

29/03/2025

डीआरएम का तबादला

पूर्व मध्य रेलवे के दो डीआरएम का तबादला कर दिया गया है धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा का स्थानांतरण करते हुए उनकी जगह अखिलेश मिश्रा को डीआरएम बनाया गया है. इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीआरएम राजेश गुप्ता की जगह उदय सिंह मीणा को नया डीआरएम बनाया गया है.

Address

Junction
Samastipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Railway news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share