Hasanpur Live

Hasanpur Live it is private page where reels,comedy video, fun fact, news etc. are published.
(1)

06/06/2026

"करोड़ खंजहांपुर, चेरिया बरियारपुर बेगूसराय के Nitish और Pinki को कौन-कौन जानते हैं? Comment में बताइए और खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए!"

[विस्तृत खबर कॉमेंट बॉक्स में..... ]

06/06/2026

भटककर पहुँचा अनजान जगह, माँ की याद में दिल्ली से अकेले निकला युवक; समस्तीपुर पहुँचाने की अपील!!

समस्तीपुर: गाँव के ठेकेदार के साथ दिल्ली मजदूरी करने गया एक युवक माँ की याद आने पर अकेले ही दिल्ली से अपने गाँव के लिए निकल पड़ा, लेकिन रास्ते में भटक गया। युवक खुद को समस्तीपुर का रहने वाला बता रहा है। फिलहाल उसकी पहचान और सही पता की जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों ने मानवीय पहल करते हुए युवक को सुरक्षित रखा है और लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस युवक को पहचानता हो या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो, तो आगे आकर उसे उसके घर तक पहुँचाने में मदद करें।

प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, मुजफ्फरपुर अग्निकांड में 6 मरीजों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्प...
06/06/2026

प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, मुजफ्फरपुर अग्निकांड में 6 मरीजों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में 6 मरीजों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.

06/06/2026

🚂 ट्रेन से उतरा ही था कि पुलिस ने दबोचा, 13.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद!

​🚨 रोसड़ा: लुधियाना से ट्रेन में 'विदेशी शराब' ला रहा युवक गिरफ्तार, रुसेरा घाट स्टेशन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
​समस्तीपुर (रोसड़ा): बिहार में शराबबंदी के बीच तस्करों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन रेल पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार की रात रोसड़ा के रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने जांच अभियान के दौरान एक युवक को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ धर दबोचा।
​📦 13.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस ने जब युवक के सामान की तलाशी ली, तो उसके पास से कुल 13.5 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए आरोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
​गांव में महंगे दामों पर बेचने की थी प्लानिंग!
पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह पंजाब के लुधियाना से कम दाम में यह शराब खरीदकर लाया था। उसका प्लान था कि वह अपने गांव पहुंचकर इसे पियक्कड़ों को ऊंचे और मनमाने दामों पर बेचेगा और मोटा मुनाफा कमाएगा। लेकिन गांव पहुँचने से पहले ही वह रेल पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
​पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक पहले भी इस तरह की तस्करी में शामिल रहा है या नहीं।

​👉 स्थानीय खबरों के लिए देखते रहें 'Hasanpur Live'!

628 युवाओं ने बनाई मानव श्रृंखला, खदियाही से उठा पर्यावरण बचाने का बड़ा संदेश। बिभूतिपूर(समस्तीपुर) : विश्व पर्यावरण दिव...
06/06/2026

628 युवाओं ने बनाई मानव श्रृंखला, खदियाही से उठा पर्यावरण बचाने का बड़ा संदेश।

बिभूतिपूर(समस्तीपुर) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के खदियाही स्थित के.वाई.पी. दूर देहात परिसर में सैकड़ों युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की। कार्यक्रम में 628 युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर समाज को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया और पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं के बीच पौधों का वितरण किया गया और उन्हें पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई गई। मानव श्रृंखला के माध्यम से प्रतिभागियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। संस्था द्वारा सभी प्रतिभागियों को अपने पौधों की देखभाल करने और समय-समय पर उसकी जानकारी साझा करने को कहा गया।
इस पहल को युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

“भाई साहब की उम्र भले ही छोटी हो... लेकिन दिल वाले मामले में पूरी तैयारी लग रही थी😂...see more
06/06/2026

“भाई साहब की उम्र भले ही छोटी हो... लेकिन दिल वाले मामले में पूरी तैयारी लग रही थी😂...see more

खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स, किसी भी समय हो सकते हैं गिरफ्तार! ।.
05/06/2026

खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स, किसी भी समय हो सकते हैं गिरफ्तार!

।.

05/06/2026

हसनपुर के परिदह में हाई-वोल्टेज ड्रामा: दो भाइयों के विवाद में जीजा-बहन पर गंभीर आरोप!
जीजा ने मीडिया के सामने आकर खोले राज.......
हसनपुर (समस्तीपुर)। हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह गांव में दो भाइयों के बीच शुरू हुआ जमीनी व पारिवारिक विवाद अब आपसी रिश्तों में कड़वाहट का बड़ा कारण बनता जा रहा है। मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब छोटे भाई अनिल यादव और उनकी पत्नी ने मिलकर अपने ही जीजा दिलीप यादव और अपनी बहन पर दुश्मनी निकालने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा दिया।
​छोटे भाई पक्ष का आरोप है कि बड़े भाई ने जीजा दिलीप यादव के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और डराया-धमकाया है। वहीं, इन आरोपों के बाद बहनोई दिलीप यादव ने खुद मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को पूरी तरह बेगुनाह बताया और अपनी बेगुनाही के समर्थन में कई पुख्ता सबूत भी पेश किए।
​जीजा दिलीप यादव का कहना है कि दो भाइयों की इस आपसी लड़ाई में उन्हें और उनकी पत्नी को जबरन घसीटा जा रहा है, जबकि उनका इस विवाद से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की पुरजोर मांग की है। साथ ही कहा कि जांच में जो भी पक्ष झूठा या दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानूनन सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल, परिदह गांव का यह पारिवारिक हाई-वोल्टेज ड्रामा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सच सामने आता हैं?

​ Hasanpur Live

बेगूसराय/गढ़पुरा: गढ़पुरा अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में ...
05/06/2026

बेगूसराय/गढ़पुरा: गढ़पुरा अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर वायरल हो रहे दस्तावेजों एवं भुगतान के स्क्रीनशॉट के आधार पर आरोप लगाया जा रहा है कि एक कर्मी के नाम पर ₹2,000 की राशि ली गई।
मामले से जुड़े पोस्टर और दस्तावेजों में स्टांप पेपर, रसीद और UPI ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट को प्रमाण के तौर पर दिखाया जा रहा है। हालांकि, इन दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

Address

Hasanpur
Samastipur
848205

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hasanpur Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share