21/04/2026
दरभंगा जिले के बहेड़ी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्थित निजी अस्पताल राधा पॉली क्लीनिक में 21 वर्षीय पूनम कुमारी ने दूसरी डिलीवरी के दौरान एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है।
दरअसल, हथौड़ी थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद राधा पॉली क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। जहां डॉ. चन्दन कुमार की देखरेख में उनका सफल प्रसव कराया गया। पूनम ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। राहत की बात यह है कि जच्चा और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर सुनते ही अस्पताल में खुशी का माहौल है और परिजनों में भी काफी उत्साह है। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों नवजात और मां की हालत स्थिर है। #दरभंगा #बहेड़ी #राधापॉलीक्लीनिक #तीनबच्चे #डिलीवरी #पूनमकुमारी #बिहार #खुशखबरी