Public News Samastipur

Directions

Public News Samastipur खबर जो जनता के हित में

28/09/2026

ढोली से 15 वर्षीय किशोर लापता परिवार के लोग परेशान #लापता

स्वच्छता ही सेवा -2026 अभियान के अंतर्गत पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पूसा पंचायत के वार्ड 11 में राजकीयकृत उत्क्रमित मध...
28/09/2026

स्वच्छता ही सेवा -2026 अभियान के अंतर्गत पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पूसा पंचायत के वार्ड 11 में राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर में स्वच्छता पर्वेक्षक पप्पू कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मियों के साथ विद्यालय की बाहरी चारों ओर साफ सफाई कर श्रमदान किया एवं स्वच्छता के उपयोग में स्वच्छता नियमावली 2026 के चार डस्टबिन के प्रति बच्चों को जागरूक किया साथ ही विद्यालय के सभी बच्चों को स्वच्छता का शपथ दिलाया।

28/09/2026

पत्नी गई खाना लाने तब तक आपसी रंजिश को लेकर मुर्गा दुकानदार की ग'ला का'ट ह"त्त्या, FSL के टीएघटनास्थल पहुंचे जांच में जुटे

28/09/2026

🚨 समस्तीपुर के विभूतिपुर में मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर ह"त्या

टेकूना चौक साखमोहन के समीप की घटना, पुलिस जांच में जुटी

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर ह"त्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना टेकूना चौक साखमोहन के समीप की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान गांव के ही शंकर दास के 40 वर्षीय पुत्र अशोक दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अशोक दास दिव्यांग थे और टेकूना चौक पर शाम के समय मुर्गा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसके अलावा वह दिन में टोटो चलाने का काम भी करते थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

🚨 समस्तीपुर के विभूतिपुर में मुर्गा दुकानदार की ग"ला रेतकर ह"त्याविभूतिपुर टेकूना चौक साखमोहन के समीप की घटना, पुलिस जां...
28/09/2026

🚨 समस्तीपुर के विभूतिपुर में मुर्गा दुकानदार की ग"ला रेतकर ह"त्या

विभूतिपुर टेकूना चौक साखमोहन के समीप की घटना, पुलिस जांच में जुटी

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर ह"त्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना टेकूना चौक साखमोहन के समीप की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान गांव के ही शंकर दास के 40 वर्षीय पुत्र अशोक दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अशोक दास दिव्यांग थे और टेकूना चौक पर शाम के समय मुर्गा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसके अलावा वह दिन में टोटो चलाने का काम भी करते थे।
घटना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

27/09/2026

PM आवास योजना की आमसभा में हंगामा, सूची में पैसे के खेल का आरोप!
विद्यापतिनगर: प्रखंड की कई पंचायतों में PM आवास योजना को लेकर आमसभा हुई। बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में लाभुकों ने आवास सूची में गड़बड़ी और पैसे के खेल का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
लाभुकों का सवाल—पात्र का नाम सूची से गायब, अपात्र का नाम शामिल कैसे? लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
आमसभा के दौरान आवास सहायक के चले जाने पर भी सवाल उठे। लोगों ने पूछा—शिकायतों के बीच आवास सहायक सभा से क्यों चले गए?
अब देखना है कि PM आवास योजना की सूची की जांच में क्या खुलासा होता है?

27/09/2026
27/09/2026

ताजपुर बाजार से दो महिला का अपहरण, जानिए पूरी मामला

27/09/2026

समस्तीपुर से बेतिया के लिए किया ऑनलाइन कार बुक रास्ते में ड्राइवर की गो"ली मारकर कर दी ह"त्या

पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत अंतर्गत हरपुर चौक के समीप पूसा–समस्तीपुर मुख्य सड़क के किनारे बिजली का पोल रखे जाने ...
27/09/2026

पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत अंतर्गत हरपुर चौक के समीप पूसा–समस्तीपुर मुख्य सड़क के किनारे बिजली का पोल रखे जाने से गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। व्यस्त मुख्य सड़क के किनारे इस तरह पोल पड़ा रहना संबंधित विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।
पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने कहा कि मुख्य सड़क के किनारे रखा यह बिजली का पोल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। सड़क पर लगातार छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है और सड़क किनारे पोल रहने से यातायात में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।उन्होंने कहा कि किसी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। विभाग के अधिकारी मौके का निरीक्षण कर पोल को अविलंब सड़क किनारे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और पोल के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जवाबदेही संबंधित विभाग की होगी।
रौशन कुमार ने विद्युत विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर स्थल निरीक्षण, पोल हटाने तथा भविष्य में सड़क किनारे इस प्रकार सामग्री नहीं रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Address

Samastipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public News Samastipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share