01/02/2026
बिहार में औद्योगिकरण के साथ किसान क्षमतावर्धन, महिला उद्यामिकरण एवं युवाओं को समसामयिक प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन से रोजगार तक के लिए पेश इस बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री #नरेंद्र मोदी, एवं माननीय श्रीमती निर्मला सीतारमण जी😀 को बहुत ❤️ बहुत धन्यवाद। डालिए एक नजर बजट पर
किसान
ग्रामीण इलाकों में एक जिला-एक उत्पाद योजना को मजबूत करेंगे। प्रोडक्शन, ट्रेनिंग और मार्केट को बढ़ावा।
खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने का प्रस्ताव।
किसानों के लिए Ai टूल- भारत-VISTAAR कार्यक्रम की शुरुआत होगी। ये टूल किसानों को बेहतर फैसले लेने में मदद करेगा, उत्पादकता बढ़ाएगा।
मत्स्य पालन के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट किया जाएगा।
पशुपालन क्षेत्र के लिए लोन-आधारित सब्सिडी कार्यक्रम शुरू होंगे।
पशुधन उद्यमों का संवर्धन और आधुनिकीकरण होगा। पशुधन किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा दिया जाएगा।
नौकरीपेशा
देश में नया इनकम टैक्स इसी साल लागू होगा। फॉर्म को आसान बनाया जाएगा।
मोटर एक्सीडेंट क्लैम की रकम को इनकम टैक्स से छूट
ओवरसीज टूर प्रोग्राम पर 5 परसेंट की जगह 2 परसेंट टैक्स
एजुकेशन और मेडिकल के लिए 5 की जगह 2 परसेंट टैक्स
एम्पलाईज हायरिंग सर्विस पर 1 से 2 परसेंट टैक्स
अचल संपत्ति बेचने पर टीडीएस के लिए टैन की जगह पैन बेस्ड चालान
विदेशों में कमाई की घोषणा के लिए वन टाइम सिक्स मंच फॉरेन असेट्स डिस्क्लोज स्कीम। NRI को विदेश में कमाई रकम भारत में निवेश पर 5 साल के लिए इनकम टैक्स में राहत, शर्तों के साथ।
मध्यम वर्ग
5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और 3 के शहरों के
डेवलपमेंट के लिए 11.2 लाख करोड़। अमृत योजना में टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तेज होगा।
बड़े औद्योगिक कॉरिडॉर के पास में टाउनशिप डेवलप होंगी। बड़े शहरों में ज्यादा मूल्य के म्यूनिसिपल बॉन्ड के बढ़ावा देने पर जोर होगा।
छोटे-मध्यम कस्बों के लिए 200 करोड़ रुपये तक के बॉन्ड बाली अमृत योजना जारी रहेगी।
युवा युवाओं को AI के क्षेत्र में विशेष बढ़ावा दिया जाएगा।
एआई टूल- भारत-VISTAAR कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
करियर पाचवे उपलब्ध कराने के लिए स्कीम।
नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापित होगी।
गेमिंग, कॉमिक जैसे सेक्टर में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की जरूरत होगी।
AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित होंगी। पूर्वी भारत में नए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना होगी। पांच साल में एक लाख स्पेशलिस्ट हेल्थकेयर प्रोफेशनल तैयार होंगे।
1.5 लाख केयर गिवर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी।
दक्षता आधारित रोजगार पर ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य पेशेवर बनाने वाले संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा। रेडियोलॉजी, एनेस्थीशिया जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा।
देश के हर जिले में एक गर्ल्स होस्टल खोला जाएगा। 15,000 मिडिल स्कूलों और 500 कॉलेजों में एडीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब् बनेगी।
20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइड्स के कौशल बढ़ाने की योजना शुरू होगी।
खेलो इंडिया मिशन की स्थापना होगी। नए प्रशिक्षण केंद्र बनाएंगे।
कॉर्पोरेट
7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे मुंबई से पूना, पूना से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी।
ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रेपर-अर्थ कॉरिडोर स्थापित किए जाएंगे।
10,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 'बायो-फार्मा शक्ति' योजना शुरू होगी, तीन नए संस्थान खुलेंगे।
साइंटिफिक रिव्यू के लिए 1000 क्लीनिकल साइट्स बनाए जाएंगे।
सेमीकंडक्टर मिशन प्रोडक्शन और इंडियन आईपी बनाने, सप्लाई चेन बनाने के लिए प्रावधान।
चिप मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत अपना सेमीकंडक्टर मिशन ISM 2.0 लॉन्च करेगा।
मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स के लिए बजट बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए किया गया।
देशभर में 4000 नई ई-बसें चलाई जाएंगी।
कर्जदारों को आंशिक क्रेडिट गारंटी के लिए इनफ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड बनेगा।
व्यापारी को भविष्य के चैंपियन बनाने के लिए 10,000 करोड़ रु. का MSME ग्रोथ फंड बनेगा।
देश में मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। MSME से सरकारी खरीद को बढ़ाया जाएगा।
टेक्सटाइल सेक्टर के लिए 3 स्कीम- नेशनल फाइबर स्कीम,
प्राइवेट डेवलपर्स को इन्फ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड सरकार पार्शियल गारंटी देगी।
मैन मेड फाइबर और एडवांस्ड फाइबर आएंगी। नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मददमिलेगी।
रियल एस्टेट के क्षेत्र में रिसाइक्लिंग के लिए योजना।
सेल्फ रिलायंट इंडिया फंड माइक्रो इंटरप्राइजेज की मदद
लिक्वीडिटी सपोर्ट के लिए ट्रांजेक्शन सैटलमेंट प्रोग्राम, क्रेडिट गारंटी सपोर्ट मैकेनिज्म, GEM को ट्रेड से लिंक करना, एसेट बेस्ड सिक्योरिटी
प्रोफेशनल सपोर्ट शॉर्ट टर्म मॉडयुलर कोर्स डिजाइन किए जाएंगे। टिवर 2 और 3 एक ट्रेनिग मिलेगी। वाराणसी और पटना की में इंटरनल वाटरवेज डेवलप किया
जाएंगे।
देश में एम्स के स्तर के 5 नए आयुर्वेद संस्थान बनाए जाएंगे।
क्वालिटी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।
आयुर्वेदिक दवाइयों की टेस्टिंग के नेशनल लेब बनाए जाएगी। जामनगर में WHO की मदद से ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर खोला जाएगा।
महिलाएं
लखपति दीदी प्रोग्राम सेल्फ हेल्प उद्यमियों को इनोवेटिव फाइनेंसिंग के जरिए मदद मिलेगी।
ग्रामीण महिला उद्यमों के लिए स्व-सहायता उद्यम मानी शी-मास की शुरुआत होगी।
बुजुर्ग
7 गंभीर रोगों की दवाएं सस्ती होंगी। शुगर, कैंसर की 17 दवाओं के दाम घटेंगे।
देश में एम्स के स्तर के 3 नए आयुर्वेद संस्थान बनाए जाएंगे।
PM दिव्यांग केंद्रों को और मजबूत किया जाएगा। दिव्यांग सहारा पोजना के तहत ट्रेनिंग और सपोर्ट मिलेगा।
भारतीय योग को दुनियाभर में फैलाने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा, क्वालिटी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।
पूर्वोत्तर के 5 राज्यों- अरुणाचल, असम, सिक्किम, मिजोरम और त्रिपुरा में नए बौद्ध सर्किट बनेंगे।