D News keval sach

D News keval sach Welcome Back !! Our Official page D News Samastipur

Please Like & Share Our News. News and Entertainment

बिहार पंचायत चुनाव 2026: तारीखों को लेकर बड़ी खबर! 🗳️🔥गांव की सरकार चुनने का समय करीब आ गया है!पंचायत चुनाव 2026 को लेकर...
10/08/2026

बिहार पंचायत चुनाव 2026: तारीखों को लेकर बड़ी खबर! 🗳️🔥
गांव की सरकार चुनने का समय करीब आ गया है!
पंचायत चुनाव 2026 को लेकर जारी तस्वीर में अलग-अलग जिलों के लिए 16, 18, 20 और 22 जनवरी की तारीखें बताई गई हैं।
📢 समस्तीपुर समेत कई जिलों में चुनाव को लेकर हलचल तेज!
अब गांव की चौपाल से लेकर पंचायत भवन तक—हर जगह चुनावी चर्चा शुरू होने वाली है।
👉 आपका वोट, आपकी ताकत
👉 सही प्रतिनिधि चुनें
👉 लोकतंत्र को मजबूत करें 🇮🇳
आपके गांव में चुनाव कब होना चाहिए? कमेंट में अपना जिला और पंचायत का नाम बताएं। 👇

वंदेमातरम कवि सम्मेलन में देशभक्ति के रंग में रंगा सभागारकवियों ने राष्ट्रभक्ति, मिथिला विकास और सामाजिक सरोकारों पर बां...
10/08/2026

वंदेमातरम कवि सम्मेलन में देशभक्ति के रंग में रंगा सभागार

कवियों ने राष्ट्रभक्ति, मिथिला विकास और सामाजिक सरोकारों पर बांधा समां

समस्तीपुर। राष्ट्रीय कवि संगम, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार की देर संध्या होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर में वंदेमातरम कवि सम्मेलन सह मिथिला विकास विमर्श का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष आचार्य विजयव्रत कंठ ने की।

कार्यक्रम के दौरान आचार्य विजयव्रत कंठ ने जब— “जिस धरती पर जन्म हुआ है, गीत उसी का गाना है। जन्मभूमि है स्वर्ग से बढ़कर, मंत्र यही दुहराना है”—का लयबद्ध काव्यपाठ किया तो पूरा सभागार देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन ने स्वागत भाषण में कहा कि राष्ट्रीय भावना के विकास में साहित्यकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। साहित्य के माध्यम से भावी पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने मिथिला के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र जागरण और समाज सेवा है। उन्होंने कवियों एवं साहित्यकारों से इन उद्देश्यों के प्रति निरंतर तत्पर रहने का आह्वान किया।

कवि सम्मेलन में चर्चित कवयित्री शेफालिका झा ने “पावन पुनीत है परंपरा प्रथम देश” प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। सुप्रसिद्ध कवि विनोद कुमार हंसौड़ा की मैथिली रचना “उठेबैं हाथ भारत पर त गट्टा मोड़ि देबो हम, हे रे आतंक कें मोटरी नरेटी तोड़ि देबो हम” ने श्रोताओं को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।

वरिष्ठ गीतकार आनंद मोहन झा ने “कभी इंकार लिखूंगा, कभी स्वीकार लिखूंगा” की प्रस्तुति से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। साहित्य अकादमी से सम्मानित साहित्यकार अमित मिश्र ने “जाहि देश में जन्म भेल अछि, तेकर मान बढ़ाबी” गाकर राष्ट्रभक्ति का सुंदर शब्दचित्र प्रस्तुत किया।

युवा शायर राहुल भारद्वाज ने “करो अब बंद दहशतगर्दी, मेरे मुल्क में आकर के” के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। वरिष्ठ कवि कुमुद प्रसाद गिरि ने “मत पूछो कौन हैं हम, भारत की पहचान हैं हम” के जरिए राष्ट्रवाद का संदेश दिया।

उदय शंकर चौधरी नादान ने “समर्पण प्राण कर जाएं” के माध्यम से देशहित में समर्पित रहने की प्रेरणा दी। विद्यासागर ब्रह्मचारी ने “बाबा खोल केबड़िया” की प्रस्तुति से पावन सावन का माहौल बना दिया। चर्चित कवि प्रो. सत्यसंध भारद्वाज ने “कोई कहे इंडिया तो कोई जंबूद्वीप कहे” गाकर राष्ट्र का गुणगान किया।

वरिष्ठ कवयित्री रंजना लता ने “मिट जाए जो वतन पर, वो जिगर कहां से लाएं” प्रस्तुत कर राष्ट्रीय भावना का खूबसूरत इजहार किया। वायरल कवि वैद्यनाथ रजक ने “बौआ चलावे मोबाइल हो, हम केकरा से कहिये” के माध्यम से बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से दूर रहने की नसीहत दी।

युवा शायर विजय कुमार ने “मेरे ख्वाबों की तू रानी, तेरे ख्वाबों का मैं राजा” के माध्यम से कोमल भावनाओं को शब्द दिए। कवि अमरेश शिशिर की रचना को भी श्रोताओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अमृत रंजन ने कहा कि विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास के लिए विद्यालय में समय-समय पर इस तरह के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होते रहने चाहिए। इस अवसर पर सभी कवियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक वंदेमातरम गायन के साथ हुआ। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय परिवार के सदस्य एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

'सवर्ण हूं इसलिए उखड़वाते हैं घास', जमुई में सिंचाई कर्मी ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
10/08/2026

'सवर्ण हूं इसलिए उखड़वाते हैं घास', जमुई में सिंचाई कर्मी ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

समस्तीपुर में 11 अगस्त को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 2500 पदों पर भर्ती का अवसरसमस्तीपुर। जिला नियोजनालय, समस्तीपुर ...
09/08/2026

समस्तीपुर में 11 अगस्त को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 2500 पदों पर भर्ती का अवसर

समस्तीपुर। जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 11 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेला होली मिशन हाईस्कूल, मोहनपुर रोड, समस्तीपुर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

मेले में निजी क्षेत्र की करीब 25 से 30 कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें Airtel, Quess Corp Ltd, Blinkit, Dsets Pvt. Ltd., K.K.P Fine Linen Pvt. Ltd., LIC of India Samastipur, Nawa Bharat Fertilizers, Zepto, Swatantra Microfin, Retrofit Technology, SIS Limited, Vision India Services समेत कई कंपनियां शामिल हैं।

जिला नियोजनालय के अनुसार, विभिन्न कंपनियों में करीब 2500 वैकेंसी उपलब्ध हैं। इन पदों पर नॉन-मैट्रिक से लेकर स्नातक, ITI और Diploma पास युवक-युवतियों का निर्धारित योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।

निःशुल्क होगा रोजगार मेले में शामिल होना

जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थियों को Bihar Rojgar Setu Portal (detjob.bihar.gov.in) पर पंजीकरण कराना होगा तथा अपना बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है।

जो अभ्यर्थी अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, वे पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा 7546971718 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

जिला नियोजनालय ने समाचार पत्रों के माध्यम से रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियां इस अवसर का लाभ उठा सकें।

📰 बड़ी राजनीतिक खबर | समस्तीपुर RJD संगठन में नए जिलाध्यक्ष की चर्चा तेजराजद का संगठन भंग होने के बाद नए संगठन विस्तार क...
08/08/2026

📰 बड़ी राजनीतिक खबर | समस्तीपुर RJD संगठन में नए जिलाध्यक्ष की चर्चा तेज

राजद का संगठन भंग होने के बाद नए संगठन विस्तार को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

समस्तीपुर जिला राजद के नए जिलाध्यक्ष को लेकर जवाहरलाल रॉय का नाम फिलहाल सबसे आगे बताया जा रहा है। पार्टी के नए संगठनात्मक ढांचे में जिलाध्यक्ष पद के लिए उनकी दावेदारी नंबर-1 पर चलने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में है।

अब सबकी नजरें राजद नेतृत्व के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। यदि जवाहरलाल रॉय के नाम पर मुहर लगती है, तो समस्तीपुर में राजद संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

📌 फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

#राजद #समस्तीपुर #राजदसंगठन #जिलाध्यक्ष D News keval sach Raushan Kumar Choudhary

08/08/2026
मानसिक समस्या को टाले नहीं बल्कि ‘टेलीमानस’ की मदद लें, 14416 अभी डायल करें।
08/08/2026

मानसिक समस्या को टाले नहीं बल्कि ‘टेलीमानस’ की मदद लें, 14416 अभी डायल करें।


मैं ये तस्वीर सामने से भी ले सकता था मगर एक ग्रामीण महिला का चेहरा उनके घूंघट के पर्दे को तार करके दुनिया को दिखाना शायद...
08/08/2026

मैं ये तस्वीर सामने से भी ले सकता था मगर एक ग्रामीण महिला का चेहरा उनके घूंघट के पर्दे को तार करके दुनिया को दिखाना शायद गलत हो।

आज जब हजार तरह की खबरें आ रहीं हैं समाज से तब ये वो भारत है, ये वो बिहार है जो सच्चा है। जो 99 प्रतिशत है मगर खबर नहीं बनाती, खबर तो वही ड्रम और फ्रिज की आती है जिसे हम आप सब चटखारे लेकर पढ़ते, सॉरी अब पढ़ते नहीं देखते हैं।

कांवड़ लेकर आते युगल में पति थककर एक दुकान पर लगी चौकी पर सो गया है और पत्नी उसके पांव दबा रही है। कुछ समय बाद यही पत्नी जब चलते हुए थक जाएगी तो यही पति उसका भी भार कांवड़ उठाकर जायेगा। डीजे के शोर शराबे से दूर, बस मन में भाव लिए चले जा रहे कांवड़िए।

यही बिहार है, यही असली गृहस्थ हैं, यही असली धर्म है।

Raushan Kumar Choudhary

07/08/2026

बिहार समस्तीपुर
सरायरंजन के युवा नशा में हो रहे बर्बाद
D न्यूज़ पत्रकार खजूरी से लोट रहे थे रास्ते में मिला नशे में धुत व्यक्ति बगल से 112 की टीम गुज़र रहा था रोकने पर भी नहीं रुका ,
कैसे भी कर के नसेरी व्यक्ति को घर पहुंचाया गया.

06/08/2026

मुजफ्फरपुर रेलवे 🚃 🚉 जंक्शन पर कांवड़ियों की भीड़ लगी ।।

Address

Samastipur
848101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when D News keval sach posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to D News keval sach:

Shortcuts

Share