Jha G

Directions Website

Jha G अंतः अस्ति प्रारंभः

18/04/2026

🚨 महत्वपूर्ण सूचना — माँ काली पीठ मंदिर, समस्तीपुर 🚨

सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि माँ काली पीठ मंदिर में मंगलवार की बीती रात चोरी की घटना हुई है।

दो अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और माँ का चाँदी का मुकुट (लगभग 150 ग्राम) तथा 2 धातु की मूर्ति (पीतल) चुरा कर ले गए। यह हमारे लिए अत्यंत दुःखद और आस्था को ठेस पहुँचाने वाली घटना है।

इस घटना का पता चलते ही मंदिर के महंत/पुजारी श्री बसंत झा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि रात में संध्या आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ, उसके पश्चात माँ का द्वार बंद कर वे भी विश्राम के लिए चले गए। सुबह उठकर जब वे द्वार खोलने गए, तब उन्हें पता चला कि रात में चोरी हो चुकी है।

इस संबंध में तुरंत थाना में शिकायत दर्ज करा दी गई है। माननीय नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार जी पूरी बल के साथ मौके पर पहुँचे, घटनास्थल का निरीक्षण (जांच-पड़ताल) किए और आश्वासन दिए हैं कि बहुत जल्द इस घटना का खुलासा कर दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

आप सभी से निवेदन है कि यदि किसी को इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत प्रशासन या मंदिर समिति को सूचित करें।

🙏 माँ काली से प्रार्थना है कि जल्द ही सत्य सामने आए और दोषियों को सजा मिले।

— माँ काली पीठ मंदिर , समस्तीपुर

🌺🙏 जय माता दी 🙏🌺आज से पावन चैती नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है, साथ ही हिंदू नव वर्ष का भी मंगल आगमन हुआ है।यह नवसंवत्सर आ...
19/03/2026

🌺🙏 जय माता दी 🙏🌺

आज से पावन चैती नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है, साथ ही हिंदू नव वर्ष का भी मंगल आगमन हुआ है।
यह नवसंवत्सर आप सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए — यही माँ काली से हमारी प्रार्थना है।

✨ नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें शक्ति, भक्ति और आत्मविश्वास प्रदान करता है।
आइए, माँ के चरणों में श्रद्धा और भक्ति अर्पित करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।

📿 संस्कृत श्लोक:
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते॥

🌸 माँ काली पीठ मंदिर, समस्तीपुर की ओर से आप सभी को
चैती नवरात्रि एवं हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।

🙏 माता रानी आप सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण करें 🙏
जय माता दी 🌺

03/03/2026

No civic sense😂




Address

Samastipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jha G posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share