Sherpur

Sherpur ग्राम पंचायत राज शेरपुर ढेपुरा के आधिकारिक एवं सबसे पुराने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपका स्वागत है। जय शेरपुर, जय यहाँ की महान निवासी। 🙏

District : Samastipur
State : Bihar
Population 4,254,782
Population Density 1465 Persons/sq.Km. Male Population 2,228,432
Female Population 2,026,350
Sex-Ratio 909
Total Literacy rate 64 %
Male Literacy Rate 73 %
Female Literacy Rate 54 %
Area (square Kilometer) 2,904

26/05/2026

गांव में हास्य जिंदा है ✌️✨

#लोकोक्ति #कहावत #शेरपुर
#ग्राम_पंचायत_राज_शेरपुर_ढ़ेपुरा

पंचायत चुनाव 2026 हेतु प्रपत्र 01 जारी।।✌️💪 #ग्राम_पंचायत_राज_शेरपुर_ढ़ेपुरा
08/05/2026

पंचायत चुनाव 2026 हेतु प्रपत्र 01 जारी।।✌️💪

#ग्राम_पंचायत_राज_शेरपुर_ढ़ेपुरा

📍 शेरपुर-ढेपुरा विद्यालय को मिला स्थायी प्रधानाध्यापक।समीर आनंद मिश्रा ने संभाली जिम्मेदारी, मिथिला परंपरा से हुआ भव्य स...
30/04/2026

📍 शेरपुर-ढेपुरा विद्यालय को मिला स्थायी प्रधानाध्यापक।

समीर आनंद मिश्रा ने संभाली जिम्मेदारी, मिथिला परंपरा से हुआ भव्य स्वागत

विद्यापतिनगर प्रखंड के अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुर-ढेपुरा में नव पदस्थापित प्रधानाध्यापक समीर आनंद मिश्रा ने गुरुवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजनी कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नए प्रधानाध्यापक का गर्मजोशी से स्वागत किया। मिथिला की पारंपरिक रीति के अनुसार उन्हें पुष्पगुच्छ, माला, अंगवस्त्र एवं पाग देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्थानीय ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि शिक्षक ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, तो समाज पर इसका सकारात्मक और दूरगामी प्रभाव पड़ता है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रधानाध्यापक समीर आनंद मिश्रा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विद्यालय की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना और आधुनिक संसाधनों के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाना होगा। उन्होंने छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन का माहौल तैयार करने और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने यह भी बताया कि वे पूर्व में उच्च विद्यालय बढ़ौना में लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं और वहां के अनुभवों का लाभ यहां भी मिलेगा।
गौरतलब है कि विद्यालय में लंबे समय से प्रधानाध्यापक का पद रिक्त था, जिससे कार्य प्रभार के आधार पर संचालित हो रहा था। ऐसे में नए प्रधानाध्यापक की नियुक्ति से विद्यालय में शैक्षणिक सुधार की उम्मीद बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों एवं शिक्षकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

#ग्राम_पंचायत_राज_शेरपुर_ढ़ेपुरा ाबा_भंडारी_उच्च_विद्यालय_शेरपुर_ढेपुरा #विद्यापति_नगर

शेरपुर से सटे मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के गौरव और उभरते लोक गायक दीपक कुमार सिंह जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध ...
13/04/2026

शेरपुर से सटे मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के गौरव और उभरते लोक गायक दीपक कुमार सिंह जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ। बेगूसराय (तेघड़ा) क्षेत्र में एक सड़क हादसे ने हमसे एक और अनमोल कलाकार छीन लिया।

​यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक पूरे परिवार के सपनों का अंत है। अपने क्षेत्र में खासकर के बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं अब चिंता का विषय बन चुकी हैं। प्रशासन से विनम्र अपील है कि सड़कों की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए ताकि किसी और घर का चिराग न बुझे।

​ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोक संतप्त परिवार को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति दें।

​हम सभी से भी प्रार्थना है कि सड़क पर सावधानी बरतें। आपकी थोड़ी सी सतर्कता किसी का जीवन बचा सकती है।

​भावभीनी श्रद्धांजलि! 🙏🕯️

​ Shrandhanjali RIP Awarness RoadAccident Sorrow

11/04/2026

Celebrating my 7th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

बस पड़ाव के लिए बना यात्री शेड याद है आपलोगों को ?   #शेरपुर  #ग्राम_पंचायत_राज_शेरपुर_ढ़ेपुरा    #अपना_प्यारा_गांव✨⛰️
06/04/2026

बस पड़ाव के लिए बना यात्री शेड याद है आपलोगों को ?

#शेरपुर #ग्राम_पंचायत_राज_शेरपुर_ढ़ेपुरा #अपना_प्यारा_गांव✨⛰️

जो लोग आहत है वो विभीषण है. तो ध्यान दें आप समस्त ग्रामवासी।।
02/04/2026

जो लोग आहत है वो विभीषण है. तो ध्यान दें आप समस्त ग्रामवासी।।

02/04/2026

🚩 धर्म की आड़ में अधर्म करने वालों को सख्त संदेश।। 🚩

गांव की एकता और सर्वसम्मति ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। जब कोई व्यक्ति साधु के भेष में आकर मंदिर की मर्यादा भंग करता है और आस्था का अपमान करता है, तो यह पूरे समाज के लिए चेतावनी है।

👉 इसलिए गांव वालों नें सर्वसम्मति से जो किया, बिल्कुल ठीक किया क्यूंकि यह सिर्फ एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक उदाहरण बनेगा।

✔️ यह फैसला आने वाली पीढ़ियों को सीख देगा।

✔️ ऐसा संदेश जाएगा कि कोई भी व्यक्ति फिर साधु के भेष में “कालनेमी” बनने की हिम्मत न करे।।

✔️ मंदिर और धर्म की गरिमा हर हाल में सुरक्षित रहेगा।

⚖️ हमारा सर्व समाज का निर्णय न्यायपूर्ण, संयमित और कानून के दायरे में ही हुआ है, किसी तरह का अनैतिक या कानून हाथ में नहीं लिया गया है— इससे समाज में अनुशासन भी रहेगा और आस्था भी सुरक्षित रहेगी।

🙏 अब समय है हम समस्त ग्रामवासी मिलकर एकजुट होकर ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करेंगे जो पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बने।।

नोट - पड़ोसी गांव अपना आडम्बर हमलोगो पर ना थोपें, सारी सच्चाई जानने के बाद भी अगर रावण को राम से बेहतर मानना है, तो ये उनलोगो का विचार है। उसे अपने गांव तक रखें।🙏

#गांव_की_एकता #धर्म_की_गरिमा #शेरपुर #ग्राम_पंचायत_राज_शेरपुर_ढ़ेपुरा

Address

ग्राम +पोस्ट :/शेरपुर, थाना:/विद्यापतिनगर, जिला:/समस्तीपुर
Samastipur
848503

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sherpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sherpur:

Share