14/04/2025
#विद्यापतिधाम स्टेशन ECR/East सेंट्रल जोन में आता है यह सोनपुर मंडल के तहत है (कोड VPDA) है.कई एसप्रेस ट्रेन यहाँ रूकती है.स्टेशन के पास ही है बालेश्वर महादेव मंदिर,जो भक्त और भगवान कि नगरी के नाम से जानी जाती है.
विद्यापति नगर बिहार राज्य के #समस्तीपुर जिले के #दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र का एक प्रखंड है,इसका नाम मैथिली भाषा के प्रसिद्ध कवि विद्यापति के नाम पर रखा गया है ।विद्यापति नगर दरभंगा डिवीजन के अंतर्गत आता है।
यहाँ पर महाकवि विद्यापति की निर्वाण स्थली विद्यापति धाम में बालेश्वर महादेव मंदिर प्रतिस्थापित है | यह मंदिर कामना लिंग के रूप में प्रसिद्ध है | आज यह देवघर के बाबा बैधनाथ के बाद उतरी बिहार में सर्वाधिक पूजित देवाधिदेव बन गए हैं | सावन माह में यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं |
समस्तीपुर जिला मुख्यालय से 38 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है विद्यापति धाम |राज्य की राजधानी पटना से 82 किमी पश्चिम में स्थित है । विद्यापति नगर के पूर्व में बछवाड़ा और मंसूरचक , उत्तर में दलसिंहसराय और पश्चिम में मोहिउद्दीननगर स्थित है। निकटतम शहर हैं: दलसिंहसराय ,मोहद्दीनगर,पटोरी। 2011 की जनगणना के अनुसार, जनसंख्या 122,244 थी, [3] जिसमें 51.8% पुरुष थे। शहर में 29 गाँव हैं जो 15 पंचायतों में संगठित हैं , जिनमें कुल 20,708 घर हैं।" सोर्स :विक्लीपीडिया,एडिटर :कुणाल गुप्ता।
जानकारी अच्छी लगी हो तों शयेर कर लाइक जरूर करें।♥️