Bihar Spn News

Bihar Spn News सच तेज़ और सीधा।
📍 Bihar (samastipur)
📩 खबर भेजें DM / Comment करें
📧 Email: [email protected]

☎︎ –7903635623

जितवारपुर CWC गोदाम पहुंचे SDM, व्यवस्थाओं का लिया जायजा...।
01/08/2026

जितवारपुर CWC गोदाम पहुंचे SDM, व्यवस्थाओं का लिया जायजा...।

आज  दिनांक-01.08.2026 समस्तीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, समस्तीपुर का निरीक्षण किया।...
01/08/2026

आज दिनांक-01.08.2026 समस्तीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, समस्तीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों का संधारण, जन शिकायतों के निष्पादन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

एसडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आम जनता को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

31/07/2026

DM ने किया मिडवाइफरी डैशबोर्ड प्रशिक्षण का शुभारंभ...।

चंदा चोरी को लेकर  बैठे पप्पू यादव...!
31/07/2026

चंदा चोरी को लेकर बैठे पप्पू यादव...!

समस्तीपुर, दिनांक 30 जुलाई 2026सदर अस्पताल में मिडवाइफरी IEC रिपोर्टिंग डैशबोर्ड पर ऑनलाइन हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण आयोजितजिल...
30/07/2026

समस्तीपुर, दिनांक 30 जुलाई 2026
सदर अस्पताल में मिडवाइफरी IEC रिपोर्टिंग डैशबोर्ड पर ऑनलाइन हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण आयोजित
जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा सदर अस्पताल, समस्तीपुर में स्थापित मिडवाइफरी IEC रिपोर्टिंग डैशबोर्ड पर आयोजित ऑनलाइन हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मिडवाइफरी सेवाओं को तकनीक आधारित एवं अधिक प्रभावी बनाना, स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता का विकास करना तथा मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना था।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का व्यवहारिक उपयोग करते हुए IEC रिपोर्टिंग डैशबोर्ड पर नियमित, सटीक एवं समय पर डेटा अपलोड करने का निर्देश दिया, ताकि मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी एवं मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को IEC रिपोर्टिंग डैशबोर्ड के संचालन, डेटा प्रविष्टि, रिपोर्ट तैयार करने, ऑनलाइन मॉनिटरिंग एवं विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा लाइव डेमो के माध्यम से डैशबोर्ड के प्रत्येक मॉड्यूल का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे प्रतिभागियों को प्रणाली के प्रभावी उपयोग की जानकारी प्राप्त हुई।
इस अवसर पर सिविल सर्जन समस्तीपुर डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि मिडवाइफरी IEC रिपोर्टिंग डैशबोर्ड के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों में दी जा रही मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग पदाधिकारी, मिडवाइफ, ए.एन.एम., जी.एन.एम. सहित संबंधित स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।

समस्तीपुर, दिनांक 30 जुलाई 2026महिला कॉलेज, समस्तीपुर में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक...
30/07/2026

समस्तीपुर, दिनांक 30 जुलाई 2026
महिला कॉलेज, समस्तीपुर में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), समस्तीपुर के तत्वावधान में आज महिला कॉलेज, समस्तीपुर में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" विषय पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल साहिल कोचर, 12 बिहार एनसीसी बटालियन रहे। इस अवसर पर सुश्री विजेता मजूमदार, सहायक निदेशक-सह-जिला युवा पदाधिकारी, अनुष्का श्रीवास्तव (ADMO), श्रीमती सोनाली (ADDE), प्रो. राजेश कुमार रंजन, प्राचार्य, महिला कॉलेज, समस्तीपुर तथा डॉ. रिंकी कुमारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कार्यक्रम पदाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल साहिल कोचर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशीले पदार्थों से दूर रहकर अनुशासित, स्वस्थ एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित जीवन अपनाएं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अन्य वक्ताओं ने भी युवाओं से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता, संगीत प्रस्तुति, स्लोगन लेखन तथा स्लैम पोएट्री प्रमुख रहे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों, स्वस्थ जीवनशैली के महत्व तथा विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक एवं बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें नशामुक्त, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय एवं सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन मेरा युवा भारत (MY Bharat), समस्तीपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था, सड़...
28/07/2026

समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण, भूमि विवाद और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समस्तीपुर, दिनांक — 28 जुलाई 2026
जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों एवं जिला स्तरीय समितियों की एक श्रृंखलाबद्ध समीक्षात्मक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर चहारदीवारी एवं कब्रिस्तान घेराबंदी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत जिला पर्यावरण समिति, जिला आर्द्रभूमि समिति, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से संबंधित समितियों तथा वायु प्रदूषण एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक (SUP) के रोकथाम हेतु गठित समितियों की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने, पौधारोपण, जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिले के सभी थाना परिसरों में सीसीटीवी अधिष्ठापन की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया गया।
जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई जारी रखने तथा संयुक्त अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया।
NCORD (Narco Coordination Centre) की जिला स्तरीय समिति की बैठक में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण, जनजागरूकता एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्रवाई तेज करने पर बल दिया गया।
इसके पश्चात जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा से संबंधित बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई, यातायात नियमों के पालन तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी परिस्थिति से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए।
भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के समन्वय से नियमित शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया।
भू-समाधान पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
आगामी श्रावणी मेला के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए आयोजित बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में जन वितरण प्रणाली की नियमित निगरानी, खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता तथा अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित बैठक में प्राप्त मामलों की समीक्षा कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु प्राप्त आवेदनों की जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार, जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित एवं विकास से संबंधित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर आम जनता को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

28/07/2026

प्रैक्टिकल परीक्षा के दिन बंद मिला कॉलेज, सड़क पर उतरे छात्र..!

28/07/2026

समस्तीपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, परिजनों ने रोड एक्सीडेंट की आड़ में हत्या का लगाया आरोप...।

समस्तीपुर जिले के विद्यापति थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा पंचायत वार्ड संख्या-7 निवासी 65 वर्षीय सुरेश राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह महज सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है, जिसे रोड एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई।

घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने परमोधी राय पर रोड एक्सीडेंट करवाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

27/07/2026

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी पूरी जानकारी।

Address

Samastipur
Samastipur
848127

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Spn News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share