19/07/2026
बदमाश ने पिस्तौल दिखाकर दिया जान से मारने की धमकी, सुरक्षा के लिए थाना में दिया आवेदन
समस्तीपुर (आजाद खबर)। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रैनी गांव निवासी निभा देवी पति अरुण कुमार सिंह ने खानपुर थाना में आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि दिनांक 13.7.2026 के रात्रि करीब 11:30 बजे मैं अपने घर में सोई हुई थी उसी समय संजीत सिंह, रंजीत सिंह दोनों के पिता स्वर्गीय विकन सिंह, विकास कुमार, प्रकाश कुमार दोनों के पिता रणजीत सिंह, फूल बाबू सिंह, मनोज कुमार सिंह दोनों के पिता शंकर सिंह, ब्रह्मदेव सिंह पिता स्वर्गीय गांगो सिंह, महेश महतो पिता भुटटू सिंह, रामबली चौधरी पिता मोतीलाल चौधरी सभी ग्राम रैनी थाना खानपुर जिला समस्तीपुर मेरे घर में घुस गये। फूल् बाबू सिंह बोला कि इसका पति अभी घर में नहीं है और जेल से निकलने वाला है इससे पहले इसका इज्जत बर्बाद कर दो यह बात सुनते ही रंजीत सिंह मुझे गलत नीयत से पकड़ लिया और मेरे साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। मैं चिल्लाई तो प्रशांत कुमार अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर मेरे कनपट्टी में सटा दिया और बोला हल्ला करेगी तो जान से मार देंगे। मैं किसी तरह उन लोगों के कब्जे से बाहर निकली और चिल्लाई तो सभी लोग भाग गये। कल होकर सुबह जब मैं समाज के लोगों को बोली तो वे लोग थाना जाने का सलाह दिए किंतु मेरे पति नहीं थे इसलिए मैं अकेले थाना नहीं जा पाई। जब मेरे पति घर आये और समाज के लोगों से पूछताछ की तो समाज के लोग बोले की पुलिस के पास जाना जरूरी है, क्योंकि वे लोग खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करते हैं लोगों को धमकाते हैं। जब मैं अपने पति के साथ खेत देखने जा रही थी तो प्रशांत कुमार अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर मुझे दिखाते हुए धमकाया कि एक न एक दिन जान से मार देंगे। आवेदिका निभा देवी ने थाना अध्यक्ष से जान माल की सुरक्षा की मांग की है तथा उक्त लोगों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।