Sambhal Live

Sambhal Live Contact +917454017194

13/08/2026
संभल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़। पुलिस को दो बने हुए तमंचे व 42 अध बने तमंचे हुए बरा...
13/08/2026

संभल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़। पुलिस को दो बने हुए तमंचे व 42 अध बने तमंचे हुए बरामद। पुलिस में मौके से हथियार बनाने के सभी उपकरण भी बरामद किए है साथ ही एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार भी किया है। इस मामले में संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने खुलासा किया वही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

09/08/2026

आप सभी ने इतना सहयोग और प्यार दिया उसके लिए आप सभी का दिल से Thank You❤️

चंदौसी में शिवरात्रि पर्व एवं सावन माह के द्वितीय सोमवार को दृष्टिगत रखते हुए नगर चन्दौसी के गणेश मंदिर के समीप हो रहे न...
09/08/2026

चंदौसी में शिवरात्रि पर्व एवं सावन माह के द्वितीय सोमवार को दृष्टिगत रखते हुए नगर चन्दौसी के गणेश मंदिर के समीप हो रहे नाला निर्माण कार्य का एसडीएम आशुतोष तिवारी, पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय, क्षेत्राधिकारी विवेक चावला ने किया औचक निरीक्षण। सम्बंधित को जल्द कार्य पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए गए।

29/07/2026

Sambhal प्राचीन शिव मंदिर पर निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकार चंदौसी

चंदौसी का नाम फिर रोशन हुआ। युवा पहलवान अफ्फान ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वर्ग में स...
16/06/2026

चंदौसी का नाम फिर रोशन हुआ। युवा पहलवान अफ्फान ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हमारे शहर का मान बढ़ाया है।

कठिन मुकाबलों और दमदार प्रदर्शन के बाद अफ्फान ने फाइनल में जीत दर्ज की। उनकी ताकत, फुर्ती और रणनीति ने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और दर्शकों का दिल जीता।

यह पहली बड़ी सफलता नहीं— इससे पहले भी अफ्फान ने उत्तराखंड की प्रतियोगिता में स्वर्ण हासिल कर चंदौसी का नाम रोशन किया था। उनका कोच और परिवार कहते हैं कि अफ्फान दिन-रात मेहनत कर रहा है और देश के लिए खेलना चाहता है।

अफ्फान की यह जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि हमारी युवा प्रतिभा की जीत है। चंदौसी गर्व से भरा है और हम सभी आशा करते हैं कि अफ्फान आने वाले दिनों में और बड़े मंचों पर भारत का नाम ऊँचा करेगा।

अफ्फान को हमारी ओर से हार्दिक बधाई। मेहनत और हौसले के साथ आगे बढ़ो — पूरा शहर तुम्हारे साथ है।

27/05/2026

Chandausi New Sattyam Academy School Summer Camp 2026

Address

Sambhal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sambhal Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share