Sampla Samachar live

Sampla Samachar live Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sampla Samachar live, Media/News Company, Sampla.

01/09/2026

सापला : रेलवे रोड पर स्थित सरकारी करियाणा स्टोर की दुकान में लगी आग , आमजन के सहयोग से आग पर पाया काबू।
सापला पुलिस प्रशासन व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची

01/09/2026

रोहतक से शहजाद कुमार की रिपोर्ट
रोहतक से धर्मशाला के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू :- उपायुक्त सतबीर सिंह
- उपायुक्त सतबीर सिंह, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल ने धर्मशाला के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- नायब सरकार की ओर से नागरिकों को बड़ी सौगात, प्रतिदिन धर्मशाला के लिए रवाना होगी बस
- 510 किलोमीटर का सफर 12 घंटे में होगा पूरा, एक तरफ का किराया होगा 827 रुपये
रोहतक उपायुक्त सतबीर सिंह, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल ने स्थानीय बस स्टैंड से धर्मशाला के लिए रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर धर्मशाला के लिए रवाना किया। यह बस सेवा प्रतिदिन संचालित होगी तथा रोहतक बस अड्डे से दोपहर 12 बजे धर्मशाला के लिए रवाना होगी।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा कि रोहतक से धर्मशाला जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली है। हरियाणा रोडवेज द्वारा रोहतक-धर्मशाला रूट पर रोजाना बस सेवा का संचालन किया जाएगा। यह बस रोहतक से दोपहर 12 बजे रवाना होकर विभिन्न धार्मिक एवं प्रमुख स्थानों पर रुकते हुए रात 12 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। बस की कुल यात्रा दूरी करीब 510 किलोमीटर होगी और एक तरफ का किराया 827 रुपये निर्धारित किया गया है।
सतबीर सिंह ने कहा कि इस बस सेवा का संचालन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। रोहतक से धर्मशाला जाने वाले यात्रियों को अब सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी। बस अपने मार्ग में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा मोहाली, आनंदपुर साहिब, ऊना, चिंतपूर्णी, ज्वाला जी, कांगड़ा और धर्मशाला में निर्धारित ठहराव करेगी। यह बस प्रतिदिन संचालित होगी। एक बस धर्मशाला में रात्रि विश्राम करेगी तथा दूसरी बस निर्धारित समय के अनुसार रोहतक से रवाना होगी। इस प्रकार यात्रियों को नियमित रूप से दोनों दिशाओं में परिवहन सुविधा उपलब्ध रहेगी। उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा कि धर्मशाला तथा मार्ग में आने वाले अनेक स्थान महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल हैं, जहां रोहतक सहित प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में आवागमन करते हैं। ऐसे में इस बस सेवा से श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। यह अंतर्राज्यीय रूट है और इसके लिए आवश्यक परमिट प्राप्त करने के बाद समय-सारणी को स्वीकृति दी गई है। इससे पहले यात्रियों का धर्मशाला जाने के लिए पहले दिल्ली जाना पड़ता था।नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम :- मनीष कुमार ग्रोवर
हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास के साथ-साथ रोडवेज परिवहन व्यवस्था को भी मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज की बस सेवाओं का विस्तार अन्य राज्यों के महत्वपूर्ण शहरों एवं धार्मिक स्थलों तक किया जा रहा है। इससे पहले हरियाणा रोडवेज की बसें शिमला और वैष्णो देवी जैसे प्रमुख स्थलों तक संचालित की गई हैं और अब धर्मशाला के लिए बस सेवा दोबारा शुरू की जा रही है। प्रदेश में स्थानीय स्तर पर भी नई एवं आधुनिक बस सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि भविष्य में प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी बसों को बढ़ावा देने की दिशा में भी सरकार प्रयासरत है। सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर सुविधाएं एवं रियायतें दी जा रही हैं। हरियाणा सरकार का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना है तथा इसी दिशा में रोडवेज की सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

01/09/2026

*हथनीकुंड बैराज में स्पेशल फोर्स के 3 जवान डूबे। दो जवान किसी तरह बाहर निकले,तीसरे की तलाश जारी*

01/09/2026

सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज़

गन्नौर तहसीलदार ललिता निलंबित, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू
हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन
निलंबन के दौरान भिवानी रहेगा मुख्यालय

01/09/2026
01/09/2026

सांपला नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर नगरपालिका ऑफिस सांपला के सामने BJP सरकार का पुतला फुकते हुए

अपराध शाखा -1 रोहतक की टीम ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तारदो देसी पिस्तौल व 04 रौन्द बरामदरोहतक पुलिस की अपराध...
01/09/2026

अपराध शाखा -1 रोहतक की टीम ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार
दो देसी पिस्तौल व 04 रौन्द बरामद
रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से दो देसी पिस्तौल व 04 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि विनोद दलाल के नेतृत्व मे अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम गिझी रोड रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सुचना के आधार पर गांव गिरधरपुर निवासी युवक को गिझी से सापंला रोड से शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान मोहित पुत्र मगंतुराम निवासी गिरधरपुर जिला झज्जर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से दो देसी पिस्तौल व 04 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 307/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

01/09/2026

*हरियाणा-SE तंवर सुसाइड केस की FIR सामने आई:* 3 धाराएं लगाईं, आरोपियों वाला कॉलम खाली छोड़ा; भाई बोला-पहले 12 अफसरों की गिरफ्तारी, फिर संस्कार

01/09/2026

*मोदी की फिर अपील-जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें:* वैश्विक संकट में भारत ने 7.8% आर्थिक वृद्धि की, यह देशवासियों की मेहनत का नतीजा

01/09/2026

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र का आखिरी दिन आज, 9 विधेयकों पर होगी चर्चा, सदन में आज फिर हंगामे के आसार।

Address

Sampla

Telephone

+19034541062

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sampla Samachar live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sampla Samachar live:

Shortcuts

Share