Online Sanchore

Online Sanchore सांचौर से जुड़ी अपडेट और खबर के लिये हमे Follow करे।

भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहे सांचौर के बेटे कैप्टन डॉ. हितेश कुमार को डायरेक्टर जनरल (BRO) द्वारा Commendation Medal...
15/08/2026

भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहे सांचौर के बेटे कैप्टन डॉ. हितेश कुमार को डायरेक्टर जनरल (BRO) द्वारा Commendation Medal से सम्मान

भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण के लिए सांचौर के गौरव कैप्टन डॉ. हितेश कुमार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Director General, Border Road Organisation (DG BRO)द्वारा HQ, Delhi में Commendation Medal से सम्मानित किए जाने पर परिवारजनों व क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।
कैप्टन डॉ. हितेश कुमार का दुर्गम एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण तथा सेना चिकित्सा सेवा में योगदान सराहनीय रहा है। यह सम्मान उनके परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाभाव का प्रमाण है।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं शुभचिंतकों के साथ-साथ संपूर्ण सांचौर क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
जय हिन्द!

आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सांचौर में उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौ...
15/08/2026

आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सांचौर में उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया।

समारोह में स्थानीय समाजसेवी, भामाशाह, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!

आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!     #स्वतंत्रतादिवस
15/08/2026

आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

#स्वतंत्रतादिवस

आदिवासी दिवस पर सांचौर में भव्य रैली एवं समारोह आयोजित9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भील समाज धर्मशाला, सांचौर मे...
09/08/2026

आदिवासी दिवस पर सांचौर में भव्य रैली एवं समारोह आयोजित

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भील समाज धर्मशाला, सांचौर में महंत श्री श्री 1008 श्रवण पुरी जी महाराज (मठ मेड़ा जागीर) के सानिध्य में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जीवाराम जी चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री सुखराम जी विश्नोई एवं अध्यक्ष प्रवीण पढियार एडवोकेट सहित जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, कर्मचारी, युवा, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

धर्मशाला से हरी झंडी दिखाकर आदिवासी दिवस रैली को रवाना किया गया, जो मुख्य बाजार से होते हुए पुनः धर्मशाला पहुंची। रैली का व्यापार मंडल एवं शहरवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

समारोह में जनप्रतिनिधियों ने आदिवासी समाज की एकता, साहस एवं संस्कृति की सराहना करते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में देवजी पटेल पूर्व सांसद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

26/07/2026
सांचौर: निजी अस्पताल में मरीज की मौत का आरोप, परिजन शव लेकर धरने पर बैठे; धन्वंतरि हॉस्पिटल का बताया जा रहा है मामला।
26/07/2026

सांचौर: निजी अस्पताल में मरीज की मौत का आरोप, परिजन शव लेकर धरने पर बैठे; धन्वंतरि हॉस्पिटल का बताया जा रहा है मामला।

पीर की जाल सरहद पर निजी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, कई यात्री घायल
26/07/2026

पीर की जाल सरहद पर निजी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, कई यात्री घायल

26/07/2026

पीर की जाल सरहद पर निजी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, कई यात्री घायल

25/07/2026
23/07/2026

सांचौर के काटोल गांव में बाबा रामदेव मंदिर की फेंसिंग क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं ने की कार्रवाई की मांग

सांचौर। जालोर जिले की सांचौर तहसील के ग्राम काटोल स्थित बाबा रामदेव मंदिर की श्रद्धालुओं द्वारा कराई गई फेंसिंग को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई, जिसके बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई।

मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही मंदिर की क्षतिग्रस्त फेंसिंग को दोबारा लगवाने की भी मांग की गई है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा गांव में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Address

First Floor, Shop No 42, Shri Rao Market
Sanchor
343041

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Online Sanchore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share