Journalist Shivkumar Yadav

Journalist Shivkumar Yadav बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ आपको यहां मिलेगी। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Ibn24News.in

24/01/2026

मैं किसान हूं साहब , मेरा दर्द आप क्या जानें , पूछिए उन खेतों से
ये वीडियो किसी के माध्यम से हमारे पास आया है , आपको कोई जानकारी हो तो बताएं

04/11/2025

04/11/2025

पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी मां की मारपीट कर हत्या करने वाले पुत्र को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार

सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ कापुटोली में 21 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे आरोपी पुत्र सुंदर साय राम निवासी kaputoli ने अपनी मां के साथ पारिवारिक मामले को लेकर मारपीट किया था , मृतिका गेंदी बाई उम्र 60 वर्ष के सिर , व चेहरे में गंभीर चोट आई थी जिसके कारण जिला अस्पताल जशपुर में घटना की दरमियानी रात में ही पीड़िता की मौत हो गई, मामले को गंभीरता से लेते हुए सन्ना पुलिस ने बी एन एस की धारा 296,351(2),115(2) व 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आज दोपहर 3 बजे आरोपी सुंदर साय राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

25/10/2025

जशपुर न्यूज़: सन्ना में बुजुर्ग ने की अपनी ही पत्नी की हत्या , मनोरा में भी जमीन विवाद में टांगी मारकर हत्या.... दोनों आरोपी गिरफ्तार

19/09/2025

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को खास बनाएं,"एक पेड़ बा के नाम" पौधा लगाकर, संध्या बेला में एक दीपक जलाकर राष्ट्र की प्रगति की कामना करें
Vishnu Deo Sai Narendra Modi Jashpur District Administration Jashpur City Jashpur District police

"निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान" - प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी" प्रभारी मंत्री ने जिले में संचालित न...
11/09/2025

"निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान" - प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी" प्रभारी मंत्री ने जिले में संचालित निर्माण कार्यों की ली समीक्षा बैठक...!

जशपुरनगर, 11 सितंबर 2025/ वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को जिले में .....

03/09/2025

ग्राम जुरूडांड़ (थाना बगीचा) में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई एक्सीडेंट की घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं एसएसपी,
⏺️ घायलों की उचित ईलाज हेतु निर्देशित किया गया है,
⏺️ घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यू हो गई है, आरोपी चालक सुखसागर वैष्णव के विरूद्ध BNS की धारा 281, 125(A), 105 का अपराध दर्ज एवं घटना कारित बोलेरो वाहन जप्त।

आरोपी का नाम:- चालक सुखसागर वैष्णव, उम्र 40 वर्ष निवासी कुदमुरा थाना बगीचा।
मृतकों के नाम:-
1.अरविंद केरकेट्टा, उम्र 19 वर्ष
2.विपिन प्रजापति, उम्र 17 वर्ष
3.खिरोवती यादव, उम्र 32 वर्ष
सभी जुरूडांड थाना बगीचा के रहने वाले हैं।

---00---
➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.09.2025 की रात्रि लगभग 11 बजे थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम जुरूडांड के बगीचा - जशपुर मार्ग में लगभग 120-150 लोग गणपति विसर्जन के लिए निकले थे, गणेष की प्रतिमा को छोटा हाथी में रखा गया था, पीछे ट्रैक्टर एवं डी.जे. चल रहा था, इसी दौरान एक बोलेरो वाहन क्रमांक सी.जी. 15 सी.आर. 1429 का चालक सुखसागर वैष्णव उम्र 40 वर्ष निवासी कुदमुरा ने शराब के नषे में तेजी और लापरवाहीपूर्वक बोलेरो वाहन को चलाते हुए भीड़ में अपनी गाड़ी घुसा कर एक्सीडेंट कर दिया, इस घटना में 03 लोगों की मृत्यु हो गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। साथ ही मौके पर जिले के कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी बगीचा श्री दिलीप कोसले भी पहुंचे। घायलों के उचित ईलाज की व्यवस्था की गई है। मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी वाहन चालक सुखसागर वैष्णव को अभिरक्षा में लिया गया है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
➡️मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान बोलेरो वाहन चालक के द्वारा शराब के नषे में तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर दुर्घटना कारित किया है, मामले में अपराध दर्ज हो गया है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*
---00---

26/08/2025

सरपंच ने सचिव पर लगाया गंभीर आरोप, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के मामला

Address

Sanna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Journalist Shivkumar Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share