B Rajasthan news

B Rajasthan news Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from B Rajasthan news, Media/News Company, B Rajasthan news, Sapotra.

बी राजस्थान न्यूज यानि भारत राजस्थान न्यूज जहां आपको मिलेगी सत्य,सटीक और निष्पक्ष खबरे,
आपके क्षेत्र में होने वाली घटनाओं और कार्यक्रमों की खबर लगवाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9694 64 9680 पर अवश्य भेजें।
ताकि आपकी खबरों को हम बड़े मंच पर प्रसारित कर सके।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ सहायक/लिपिक ग्रेड-II संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2018 में, नकल के जरिए चयनित हुई और वर्त...
05/06/2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ सहायक/लिपिक ग्रेड-II संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2018 में, नकल के जरिए चयनित हुई और वर्तमान में निलंबित चल रही, लिपिक ग्रेड-I सरोज बिश्नोई को तत्काल प्रभाव से राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। लगभग 6 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुकी इस कार्मिक को, परीक्षा पास करने के लिए अनुचित साधनों के प्रयोग करने के कृत्य को, राजस्थान सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन मानते हुए, यह कार्रवाई की गई है।

हिंडौन सिटी से बड़ी खबरशराब ठेका हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं       #कुडगांव_पुलिस          #हिंडौनसिटी ...
05/06/2026

हिंडौन सिटी से बड़ी खबर
शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं
#कुडगांव_पुलिस #हिंडौनसिटी #भारत_राजस्थान_न्यूज #सपोटरा #शेयर

सुरोठ थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार।            #हिंडौनसिटी    #भारत_राजस्थान_न्यूज
05/06/2026

सुरोठ थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार।
#हिंडौनसिटी #भारत_राजस्थान_न्यूज

05/06/2026

: कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए प्रत्याशी किया घोषित... सांसद नीरज डांगी को फिर से बनाया प्रत्याशी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर नए कानून के तहत राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई220 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति की ज...
05/06/2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर नए कानून के तहत राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

220 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति की जब्ती/कुर्की के लिए न्यायालयों में कार्यवाही जारी
636 अपराधियों की अवैध संपत्ति पर शुरू हुई कार्यवाही, 32 करोड़ रुपये की संपत्ति आई सरकारी कब्जे में
https://dipr.rajasthan.gov.in/press-release-detail/243015/85

झोलाछापों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: सपोटरा-मंडरायल में अवैध क्लिनिक सीज, मचा हड़कंपकरौली जिले में झोलाछाप और नीम हकीमों...
05/06/2026

झोलाछापों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: सपोटरा-मंडरायल में अवैध क्लिनिक सीज, मचा हड़कंप

करौली जिले में झोलाछाप और नीम हकीमों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध क्लिनिकों को सीज कर दिया। ब्लॉक स्तरीय दलों की इस सख्त कार्रवाई से सपोटरा और मंडरायल क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश चंद मीणा ने बताया कि सपोटरा ब्लॉक में बीसीएमओ डॉ. मनोज कुमार मीणा, तहसीलदार दिलीप अग्रवाल, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. दुर्गेश मीणा तथा स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए डाबरा में विनोद कुमार की क्लिनिक तथा सपोटरा में संजीत कुमार विश्वास की क्लिनिक को सीज किया।

इसी प्रकार मंडरायल ब्लॉक में बीसीएमओ डॉ. महेश मीणा और तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चार झोलाछाप-नीम हकीमों की दुकानों को सीज किया।

प्रशासन की यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। टोडाभीम और गुढ़ाचंद्रजी ब्लॉक में भी टीमों ने दबिश देकर झोलाछापों पर शिकंजा कसा। वहीं गुढ़ाचंद्रजी में उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने रौंसी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन झोलाछापों को नोटिस चस्पा किए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध क्लिनिक संचालकों में डर का माहौल बना हुआ है।

हर कदम प्रकृति की ओर, हर सांस जीवन के लिए!प्रकृति की रक्षा, सुरक्षा का आधार: स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की नींव है। ...
05/06/2026

हर कदम प्रकृति की ओर, हर सांस जीवन के लिए!

प्रकृति की रक्षा, सुरक्षा का आधार: स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की नींव है। बी राजस्थान न्यूज प्राकृतिक स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भी समर्पित है।

एक बेहतर कल के लिये हमें अपने दैनिक जीवन में तीन मुख्य बातों को अपनाना होगा:

पेड़ लगाएं: अधिक से अधिक पौधे रोपें और उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लें।

पर्यावरण बचाएं: संसाधनों का सीमित उपयोग करें और प्रदूषण फैलाने वाली आदतों पर रोक लगाएं।

धरती को स्वस्थ बनाएं: कचरा हमेशा नियत स्थान पर डालें और एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-use plastic) को पूरी तरह कहें 'ना'।

कानूनी सजगता भी है जरूरी: वनों को काटना, वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाना और सार्वजनिक स्थानों पर प्रदूषण फैलाना कानूनी रूप से दंडनीय है। प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें।

B Rajasthan News सदैव सामाजिक सरोकारों और जन-कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। आइए, इस पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर प्रदेश को हरा-भरा और खुशहाल बनाने का संकल्प लें।

#सुरक्षित_भविष्य

04/06/2026

Rajasthan News: टोडाभीम में दर्दनाक हादसा, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच दबने से युवक की मौत

04/06/2026

जिला कलेक्टर साहब देख लो कैलादेवी क्षेत्र में करोड़ों की सरकारी जमीन को जिम्मेदार ही कैसे हड़प रहे हैं और पीड़ित न्याय के लिए चक्कर काट रहा है

हल्का पटवारी नरसी मीना पर लगे करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन हड़पने के आरोप।कैलादेवी क्षेत्र के राजस्व का खोहरी मोहनपुरा का...
04/06/2026

हल्का पटवारी नरसी मीना पर लगे करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन हड़पने के आरोप।
कैलादेवी क्षेत्र के राजस्व का खोहरी मोहनपुरा का है पूरा मामला।
#भारत_राजस्थान_न्यूज

Address

B Rajasthan News
Sapotra
322218

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when B Rajasthan news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to B Rajasthan news:

Share