26/05/2026
सहारनपुर राजनीति डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क (SRD News Network)
सोशल मीडिया का 'प्रोपेगैंडा' ज़मीन पर ढेर! गांव 'मुगल माजरा' पहुंचे विधायक आशु मलिक, मिला ऐतिहासिक स्वागत और अपनों का प्यार
सहारनपुर:
सोशल मीडिया की आभासी दुनिया में चाहे जितने भी सियासी चक्रव्यूह रच दिए जाएं, लेकिन जब बात जमीनी हकीकत की आती है, तो जनता का फैसला सबसे ऊपर होता है। जनपद की सियासत में 'पोस्टर वॉर' और फर्जी आईडियों के जरिए गाड़ों की राजधानी कहे जाने वाले गांव 'मुगल माजरा' के नाम पर जो तथाकथित विरोध खड़ा करने की कोशिश की जा रही थी, उसकी हवा खुद विधायक आशु मलिक के दौरे ने निकाल दी है।
विवादों और अफवाहों के बीच विधायक आशु मलिक सीधे जनता की अदालत यानी मुगल माजरा गांव पहुंचे, जहाँ गांव के जिम्मेदार नागरिकों और सर्वसमाज ने उनका ऐसा ऐतिहासिक और गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसने विरोधियों के सारे दावों को ताश के पत्तों की तरह बिखेर कर रख दिया।
फेसबुक पर दिखा जनता का 'रिस्पॉन्स', विधायक ने लिखा- "अपनों के बीच मिला भरपूर प्यार"
गांव के इस सफल और भावुक दौरे के बाद विधायक आशु मलिक ने खुद अपने ऑफिशियल फेसबुक हैंडल से इस जमीनी हकीकत को साझा किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताते हुए लिखा:
"आज विधानसभा सहारनपुर देहात के गांव मुगल माजरा में अपनों के बीच पहुंचकर मिला भरपूर प्यार, सम्मान और अपनापन। तमाम गांववासियों के प्यार, भरोसे और गर्मजोशी का दिल की गहराइयों से शुक्रिया।"
विधायक की इस पोस्ट और उनके साथ उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़ ने यह साफ संदेश दे दिया है कि सहारनपुर की जनता किसी भी तरह के डिजिटल प्रोपेगैंडा या बाहरी ताकतों के बहकावे में आने वाली नहीं है।
फेल हुआ 'टूलकिट' और फूट डालने का प्रयास, भाईचारा बरकरार
SRD News Network की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, कुछ सियासी तत्वों द्वारा इस विवाद की आड़ में तेली और गाड़ा समाज के बरसों पुराने आपसी भाईचारे को प्रभावित करने की जो साजिश रची जा रही थी, वह पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। मुगल माजरा गांव के प्रबुद्ध और जिम्मेदार नागरिकों ने विधायक के साथ खड़े होकर यह साबित कर दिया कि उनका भरोसा सोशल मीडिया की फर्जी आईडियों पर नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने वाले नेता पर है।
स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सांसद इमरान मसूद के समर्थकों और विरोधी खेमे द्वारा जो सोशल मीडिया 'टूलकिट' चलाई जा रही थी, उसे आशु मलिक के इस सीधे जनसंपर्क ने पूरी तरह बेअसर कर दिया है।
ज़मीनी हकीकत के आगे सोशल मीडिया के पैंतरे बेअसर!
इस दौरे के बाद क्षेत्र में यह चर्चा आम है कि आशु मलिक की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विरोधी भले ही डिजिटल दीवारों पर पोस्टर चिपका रहे हों, लेकिन जनता के दिलों में विधायक की जगह आज भी बेहद मजबूत है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि विकास, सामाजिक समरसता और सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की आशु मलिक की नीति के सामने 'फूट डालो और राज करो' की राजनीति करने वालों को मुंह की खानी पड़ी है।
ऐसी ही और भी निष्पक्ष, सच्ची और हर साज़िश का पर्दाफाश करने वाली खबरें सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल SRD News Network को फॉलो और सब्सक्राइब करें
#सहारनपुर #आशुमालिक #समाजवादीपर्टी
Ashu Malik