17/10/2022
रोहतास संझौली की बेटी अशु बनी जज
Rohtas, Maurya News18
रोहतास जिले के संझौली प्रखंड के बसौरा की बेटी अंशु कुमारी बनी सिविल जज। अंशु ने 31वीं बिहार न्यायिक सेवा में ओबीसी वर्ग में 50वां रैंक और मेरिट लिस्ट में 115वां स्थान प्राप्त की है। अंशु ने रामाधार सिंह उच्च विद्यालय धनगाई मैट्रिक और अंजबित सिंह कॉलेज बिक्रमंगज से इंटर की पढ़ाई की थी। उसके बाद उन्होंने बीएचयू से स्नातक, एलएलबी व एलएलएम की पढ़ाई की है। बताते हैं कि लॉ की परीक्षा में अंशु बीएचयू के गोल्ड मेडलिस्ट रही थी। अंशु के माता प्रेमलता कुमारी एवं पिता अखिलेश कुमार बिक्रमगंज अनुमंडल न्यायालय में अधिवक्ता हैं।