ROhtas Dastak

ROhtas Dastak Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ROhtas Dastak, Media/News Company, New are, Sasaram.

ROhtas Dastak के साथ रोहतास से जुड़ी ताज़ा अपडेट और कहानियाँ पाएँ। स्थानीय घटनाओं और समाचारों की हमारी व्यापक कवरेज से अवगत रहें और जुड़े रहें। रोहतास के जीवंत समुदाय को जानने में हमारे साथ जुड़ें! 📰

06/02/2026

पॉपुलर हॉस्पिटल, वाराणसी एवं शेरशाह सूरी ट्रस्ट के सौजन्य से हजारों मरीजों की निशुल्क जांच परामर्श एवं मुफ्त दवाइयां भी माहिया कराई गई चन्दतन शहीद पीर के सालाना उर्स के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर

04/02/2026
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
26/01/2026

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह की ओर से आप समस्त देश एवं प्रदेश डेहरी विधा...
25/01/2026

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह की ओर से आप समस्त देश एवं प्रदेश डेहरी विधानसभा क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

25/01/2026

परमजीत कुमार एवं विक्की कुमार के नेतृत्व में अचीवमेंट पॉइंट ने मनाई सरस्वती पूजा, छात्रों को पुरस्कृत किया सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर अचीवमेंट पॉइंट शिक्षण संस्थान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संस्थापक परमजीत कुमार एवं विक्की कुमार के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर अचीवमेंट पॉइंट शिक्षण संस्थान में शैक्षणिक वर्ष 2026 में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में पम्मी, रेखा, काजल, रिमी, अदिति, सुप्रिया, राखी, रिमझिम, प्रियंका, अनुपम, सचिन, लक्ष्य, प्रीतम, रुचि, आनंदी एवं रितिका शामिल थे।कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माही, दीपिका, रिया, समृद्धि, नगमा, श्रेया, प्रियंका, रिमी एवं रेशमा ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण कुमार शर्मा, आनंद दुबे एवं मनीष ओझा उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं को भी अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।संस्थान के संस्थापक परमजीत कुमार एवं विक्की कुमार ने कहा कि अचीवमेंट पॉइंट का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

*         बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा र...
17/01/2026

*

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा रोहतास जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई है। उक्त परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी एवं 21 जनवरी 2026 को दो-दो पाली में यथा:—प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्यान्ह तक एवं द्वितीय पाली 2:30 बजे अपराह्न से 4:30 बजे अपराह्न तक में आहूत की जाएगी।

उक्त परीक्षा के कदाचार रहित एवं शांतिपूर्ण संचालन के मद्देनजर आज जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार के द्वारा समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में परीक्षा में प्रतिनियुक्त केन्द्राधीक्षक, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। दोनों ही वरीय पदाधिकारियों के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में स्वच्छ एवं कदाचार रहित संचालित हो। परीक्षा संचालन से संबद्ध सभी पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक पूरी तत्परता एवं निष्ठा से कार्य करेंगे और यह उनकी जिम्मेदारी होगी की कदाचार रहित परीक्षा संचालन कराए। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई शिकायत मिली तो उक्त केंद्र के केंद्राधीक्षक, शिक्षक गण ,प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के विरुद्ध भी बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम–1981 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
परीक्षा केंद्र में कोई भी परीक्षार्थी सादा कागज, क्लिपबोर्ड ,स्लाइड रूल, कैलकुलेटर ,मोबाइल फोन ,ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी, पॉम टॉप, पीडीए या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे।
कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान यदि किसी प्रकार का कदाचार या नकल करने का प्रयास करता है तो उसकी पात्रता रद्द कर दी जाएगी।
जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06184—226093 है। परीक्षा के सफल आयोजन के मद्देनजर विद्युत विभाग, ट्रैफिक डीएसपी, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अनुमंडल दंडाधिकारी सासाराम को केंद्रों के 200 मीटर के परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश दिया गया है। कदाचाररहित परीक्षा संचालन के मद्देनजर केंद्र वार स्टैटिक दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जोनल मजिस्ट्रेट के साथ उड़न दस्ता दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
अभ्यर्थियों के फोटोग्राफी एवं बायोमेट्रिक अंगूठा का निशान, जैमर लगाने एवं सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने हेतु भेजे गये आयोग के प्रतिनिधि के संदर्भ में संशय की की स्थिति में आयोग के दूरभाष संख्या 0612-2500231/2500232 से सत्यापन किया जा सकता है।
आयोग द्वारा उक्त परीक्षा के संपर्क पदाधिकारी के रूप में श्री ललन कुमार उपाधीक्षक (मु०2) मोबाइल नंबर 7783847616 की प्रतिनियुक्ति की गई है। वे परीक्षा संयोजक एवं केंद्राधीक्षक के सतत् संपर्क में रहेंगे तथा देखेंगे कि परीक्षा संबंधी कोई समस्या उत्पन्न न हो। यदि ऐसी कोई बात प्रकाश में आती है तो वे आयोग के नियंत्रण कक्ष एवं विशेष कार्य पदाधिकारी को मोबाईल संख्या 8544403050 पर तत्काल सूचित करेंगे।
=======================

*प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) अन्तर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत*आज दिनांक 17.01.2026 को जिला उद्योग क...
17/01/2026

*प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) अन्तर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत*

आज दिनांक 17.01.2026 को जिला उद्योग केन्द्र, रोहतास के तत्वाधान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ( PMEGP) अन्तर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। साथ ही बैंकों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। विदित हो कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ( PMEGP) अन्तर्गत स्वीकृत आवेदकों को 10 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है तत्पश्चात उन्हें ऋण राशि का भुगतान किया जाता है। इस अवसर पर महाप्रबंधक के अलावे सभी बैंकों के अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा KVIC पटना के नोडल पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में KVIC पटना के अधिकारी द्वारा विभिन्न बैंको के समस्याओं को सुना गया। खास कर अनुदान से संबंधित समस्याएं जिसमें जांच की जिम्मेदारी पोस्टल डिपार्टमेंट को बैंकों के साथ संयुक्त रूप से दी गयी है। इस अवसर पर डाक विभाग के भी अधिकारी मौजुद थे। विदित हो कि दिनांक 06.02.2026 को राज्य स्तरीय ऋण मेगा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त PMEGP के लाभुकों को साथ हीं PMFME के लाभुकों को भी ऋण वितरित किया जाना है। इस अवसर पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, रोहतास द्वारा सभी बैंकों से अनुरोध किया गया है कि PMFME योजना में लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत ऋण भुगतान करना सुनिश्चित करें।

आज दिनांक 17.01.2026 को जिला पदाधिकारी रोहतास के द्वारा दैनिक साक्षात्कार के क्रम में कुल 3 आम नागरिकों से साक्षात्कार क...
17/01/2026

आज दिनांक 17.01.2026 को जिला पदाधिकारी रोहतास के द्वारा दैनिक साक्षात्कार के क्रम में कुल 3 आम नागरिकों से साक्षात्कार किया गया।
उक्त साक्षात्कार के क्रम में आवेदक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, ग्राम / पोस्ट - खैरहा, थाना - डिहरी मुफस्सिल एवं आवेदक उदय प्रताप शर्मा, ग्राम- मतुली, पोस्ट- कझाई, थाना- बिक्रमगंज के द्वारा आवेदन प्राप्त किया गया। उक्त दोनों आवेदन पत्र भूमि विवाद से संबंधित है जिसे निष्पादन हेतु क्रमशः अनुमंडल पदाधिकारी / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डिहरी एवं अनुमंडल पदाधिकारी / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज को अग्रसारित किया गया।
इसी प्रकार शेष एक आवेदक विश्वमोहन प्रसाद, ग्राम / पोस्ट- नोखा, प्रखंड सह अंचल - नोखा के द्वारा भूमि विवाद से उत्पन्न समस्या को निदान कराने हेतु आवेदन दिया गया जिसे शीघ्र निराकरण कराने हेतु अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास को निदेशित किया गया।

अकोढ़ीगोला  थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई के नेतृत्व में आज अकोढ़ीगोला थाना परिसर में क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायियों (सोने के ...
16/01/2026

अकोढ़ीगोला थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई के नेतृत्व में आज अकोढ़ीगोला थाना परिसर में क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायियों (सोने के व्यापारियों) के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, संभावित अपराधों से सुरक्षा प्रदान करना तथा आपसी समन्वय स्थापित करना था।बैठक के दौरान थानाध्यक्ष श्री राकेश गोसाई ने स्वर्ण व्यवसायियों को निम्नलिखित आवश्यक सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए:दुकान/कार्यालय में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए जाएं तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए कैश एवं कीमती आभूषणों को मजबूत सेफ/लॉकर में ही सुरक्षित रखें।संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत थाना कंट्रोल रूम (100) या थाने में सूचना दें।
दुकान के बाहर प्रकाश व्यवस्था उचित रखें तथा रात्रि में अनावश्यक देर तक दुकान न खोलें।आपात स्थिति में पैनिक बटन या अलार्म सिस्टम की व्यवस्था करें।
कर्मचारियों एवं स्वयं को नियमित रूप से सुरक्षा संबंधी सतर्कता बनाए रखें।थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने सभी स्वर्ण व्यवसायियों से अपील की कि वे पुलिस प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस क्षेत्र में अपराधियों पर सतत निगरानी रख रही है तथा किसी भी अपराध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।यह बैठक पुलिस एवं व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल एवं विश्वास के निर्माण में महत्वपूर्ण साबित हुई

बिहार सरकार के कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में ऐतिहास...
16/01/2026

बिहार सरकार के कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए फार्मर आईडी बनाने का अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है। पहले चरण पूरा होने के बाद अब और इसे और गति देने के लिए 17 से 21 जनवरी तक विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें किसान अपना फार्मर आईडी बनवा सकेंगे।
सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी और बिचौलियों के सीधे पहुंचाया जा सके। अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी अनिवार्य कर दी गई है। यह डिजिटल आईडी किसानों के लिए सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ पाने की चाबी की तरह काम करेगी।

किसान अपनी डिजिटल आईडी बनवाने के लिए अपने नजदीकी
* किसान सलाहकार
* कृषि समन्वयक
* हल्का कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं।

*रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज*
* आधार कार्ड
* मोबाइल नंबर
* भूमि से संबंधित दस्तावेज

यदि रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या जानकारी की आवश्यकता हो, तो किसान सीधे जिला कृषि पदाधिकारी, रोहतास, संबंधित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी या प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

*किसानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं*
* कृषि विभाग हेल्पलाइन: 18001801551
* राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग: 18003456215

सरकार का लक्ष्य है कि 21 जनवरी 2026 तक अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा कराया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी किसान किसी सरकारी लाभ से वंचित न रह जाए।
जिलाधिकारी महोदया ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे तय तिथियों पर अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी अवश्य बनवा लें और डिजिटल व्यवस्था का लाभ उठाएं।

बंजारी में डालमिया का विस्तार    डालमिया सीमेंट को 107 करोड़ की मंजूरी, 594 परिवारों को मिलेगा रोजगार  ...
13/01/2026

बंजारी में डालमिया का विस्तार डालमिया सीमेंट को 107 करोड़ की मंजूरी, 594 परिवारों को मिलेगा रोजगार ...

Address

New Are
Sasaram
821115

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ROhtas Dastak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share