05/08/2026
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्त सम्मानित जनता एवं सभी वार्डों के मतदाताओं के नाम
आप सभी ने चुनाव में जो स्नेह, प्रेम, विश्वास और सहयोग दिया, उसके लिए मैं हृदय से आपका आभारी हूँ।
आपका हर वोट, हर समर्थन और हर शुभकामना हमारे लिए प्रेरणा है। चुनाव परिणाम चाहे जो भी हो, जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
आप सभी का स्नेह और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
आप सभी को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार।
– प्रशांत किशोर
जन सुराज