Dynamic Bharat

Dynamic Bharat सच दिखाने की ताक़त
प्रचार प्रसार कराने हेतु संपर्क करें; 9576627817

रोहतास समाहरणालय परिसर में निकला दो करैत साँप,वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू। 5 सितंबर दिन शनिवार को निकला था साँप...
07/09/2026

रोहतास समाहरणालय परिसर में निकला दो करैत साँप,वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू। 5 सितंबर दिन शनिवार को निकला था साँप।

07/09/2026

सासाराम के बेदा के पास मृत/को के परिजन ने शव को रख सड़क किया जाम। आवागमन पूरी तरह से बाधित।

सासाराम में डबल मर्डर से हड़कंप, परिजनों ने शव को पुरानी जी० टी० रोड पर रख किया जाम।
07/09/2026

सासाराम में डबल मर्डर से हड़कंप, परिजनों ने शव को पुरानी जी० टी० रोड पर रख किया जाम।

07/09/2026

2 बजे रात में घर में घुस, महिला पुरुष की हत्या, सुनिए बात रहा है बेटा सबकुछ।

डबल मर्डर से सासाराम में हड़कंप, आधी रात में घर में घुस महिला और पुरुष को मारी गोली, घटनास्थल पर पहुंचे रोहतास पुलिस कप्...
07/09/2026

डबल मर्डर से सासाराम में हड़कंप, आधी रात में घर में घुस महिला और पुरुष को मारी गोली, घटनास्थल पर पहुंचे रोहतास पुलिस कप्तान मिस्टर राज ने लिया जायज़ा। मृतक की पहचान नन्हकी देवी और मणि भूषण कुमार के रूप में हुई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

07/09/2026

डबल मर्डर से दहला सासाराम, घर में घुसकर मारी गोली, सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनरसिया गांव की घटना

सासाराम में शिक्षक दिवस की धूम, एंडेवर कंप्यूटर सेंटर एवं माइंड पॉवर स्पोकन इंग्लिश का सफल आयोजन।शिक्षक दिवस के अवसर पर ...
06/09/2026

सासाराम में शिक्षक दिवस की धूम, एंडेवर कंप्यूटर सेंटर एवं माइंड पॉवर स्पोकन इंग्लिश का सफल आयोजन।

शिक्षक दिवस के अवसर पर सासाराम के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान एंडेवर कंप्यूटर सेंटर एवं माइंड पावर स्पोकन इंग्लिश इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में तकिया गुमटी स्थित मन्नत वाटिका में भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं समर्पण की भावना को मजबूत करना था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं, संस्थान के शिक्षकों एवं प्रबंधन द्वारा भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माइंड पावर स्पोकन इंग्लिश इंस्टीट्यूट के निदेशक एस.के. सर, एंडेवर कंप्यूटर सेंटर के निदेशक शशि रंजन एवं एमडी अभिजीत रंजन उपस्थित रहे। इनके अलावा संस्थान के शिक्षक सुधीर सर, कन्हैया कर, अर्जुन सर, निशु मैम, गुलशन सर, शेषनाथ सर, रंजीत सर, पूजा मैम, सलोनी मैम, रौशनी मैम, धनंजय कुमार, नितीश कुमार, हिमांशु कुमार, विशेष्वर कुमार, राजेश कुमार, सृष्टि कुमारी एवं मोनू कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं प्रबंधन सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों के सम्मान का दिन नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और ज्ञान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरा वातावरण उत्साह, उमंग और सम्मान की भावना से सराबोर रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के शिक्षकों, प्रबंधन टीम एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में संस्थान की ओर से सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश, दरिगांव थाना के हाथ लगी बड़ी सफलता, हाईवे पर बाइक से झपट्टा मार उड़ाते थे फ़ोन, पाँच गिरफ्त...
06/09/2026

झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश, दरिगांव थाना के हाथ लगी बड़ी सफलता, हाईवे पर बाइक से झपट्टा मार उड़ाते थे फ़ोन, पाँच गिरफ्तार।

सासाराम। दरिगांव थाना क्षेत्र में पत्रकार से मोबाइल झपटमारी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच मोबाइल और घटना में प्रयुक्त यमाहा R-15 बाइक बरामद की है।

मामले के उद्भेदन में दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान अहम रहा। उनके नेतृत्व में गठित टीम ने जिला आसूचना इकाई के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों में छोटन कुमार, दीपक कुमार, रोहित कुमार उर्फ लल्लू, संदीप कुमार और ऋषिकेश उर्फ राजा शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

06/09/2026

फरक्का जल संधि का 30 वर्ष होगा जल्द पूरा, बिहार के हित में हो नया बांग्लादेश के साथ समझौता, जदयू विधायक ने किया प्रेस वार्ता।

बिहार में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 2 डब्बे हुई बेपटरी, ग़लत लाइन पर चली गई थी ट्रेन, स्टेशन मास्टर सस्पेंड।गाड...
06/09/2026

बिहार में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 2 डब्बे हुई बेपटरी, ग़लत लाइन पर चली गई थी ट्रेन, स्टेशन मास्टर सस्पेंड।

गाड़ी संख्या 15483 महानंदा एक्सप्रेस आरा रेलवे स्टेशन के पास हुई बेपटरी, ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए। दिल्ली की रूट की जगह सासाराम लाइन पर चली गई थी ट्रेन। रिवर्स के दौरान हुई बेपटरी। जिससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। रेलवे ने कार्यवाही करते हुए स्टेशन मास्टर को सस्पेंड कर दिया है।

Address

Sasaram
821115

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dynamic Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dynamic Bharat:

Shortcuts

Share