06/10/2025
चुनाव अधिसूचना जारी होते ही एक्शन में प्रशासन, बिक्रमगंज में हटाए गए राजनीतिक पोस्टर-बैनर
रोहतास जिले में चुनाव अधिसूचना जारी होते ही बिक्रमगंज अनुमंडल प्रशासन एक्शन में नजर आया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को बिक्रमगंज के तेंदुनी चौक पर अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए पोस्टर और बैनर को हटाया गया। प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार सामग्री को सार्वजनिक स्थानों पर लगाने की अनुमति नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।