Sasaram Ki Galiyan

Sasaram Ki Galiyan Independent digital news platform covering Sasaram, Rohtas and Bihar. मुसकुराइए आप सासाराम मे हैं !!
(455)

Delivering factual reporting, breaking news, public interest journalism, government updates, development stories and community-driven coverage.
🌐 SasaramKiGaliyan.com News Portal Of Sasaram,Rohtas & Bihar
www.sasaramkigaliyan.com

05/08/2026

अजीत तिवारी ने बंधुआ मजदूर को घर बुलाकर गोली मारा और लाश ले कर भाग गया ! मात्र 4 घंटों में SP ने गाजीपुर से टंगवा लिया 🇮🇳 ये होती है ईमानदार पुलिसिंग 🫡 जात पात और पैसे के नाम पर लुका छिपी खेलने वाले अधिकारियों को सीखना चाहिए ।

भारी पुलिस बल के साथ SP दिनारा पहुंचे ! आरोपी का घर आग के हवाले 🔥 अजीत तिवारी ने मजदूर को घर बुलाकर गोली मारा और शव ले क...
05/08/2026

भारी पुलिस बल के साथ SP दिनारा पहुंचे ! आरोपी का घर आग के हवाले 🔥 अजीत तिवारी ने मजदूर को घर बुलाकर गोली मारा और शव ले कर फरार हो गया ,ग्रामीणों का आरोप !
──────────────────────────────
रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुई पंचायत के योगिया गांव में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोप है कि करीब 55 वर्षीय मजदूर चंद्रेश्वर चौधरी को गांव के ही अजीत तिवारी ने अपने घर बुलाया, जहां उन्हें गोली मार दी गई। घटना के बाद आरोपित के कथित रूप से शव को अपनी टाटा सफारी वाहन में लेकर फरार होने का दावा किया जा रहा है।

घटना की सूचना फैलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित के घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसे ग्रामीणों के विरोध और जनाक्रोश का सामना करना पड़ा।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बिक्रमगंज के डीएसपी कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। बाद में रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग दो बजे तक पुलिस न तो आरोपित को गिरफ्तार कर सकी थी और न ही कथित मृतक का शव बरामद हो सका था। पुलिस ने घटनास्थल से एक रायफल बरामद की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उससे गोली चलने की की बात सामने आई है। हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

फिलहाल पूरे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है तथा एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी और शव की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

05/08/2026

नासरीगंज के एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अहमदाबाद में सिलेंडर विस्फोट से पिता-पुत्र की मौत !
──────────────────────────────
रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड अंतर्गत धनाव इंग्लिश गांव के एक ही परिवार पर बड़ा दुख टूट पड़ा। अहमदाबाद में गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना में पिता और पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

बताया जाता है कि परिवार जीविकोपार्जन के लिए अहमदाबाद गया था। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सासाराम में एक ही छत के नीचे मिल रहे देश के कई लोकप्रिय ब्रांड 🎉 आसपास के ग्राहकों की बढ़ रही पसंद ! हर अवसर के लिए तैया...
05/08/2026

सासाराम में एक ही छत के नीचे मिल रहे देश के कई लोकप्रिय ब्रांड 🎉 आसपास के ग्राहकों की बढ़ रही पसंद ! हर अवसर के लिए तैयार फैशन कलेक्शन !
──────────────────────────────
शहर में ब्रांडेड रेडीमेड परिधानों की बढ़ती मांग के बीच श्याम फैशन मल्टीब्रांड शोरूम फैशन प्रेमियों के लिए एक प्रमुख खरीदारी केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। यहां पुरुषों, युवाओं और विभिन्न आयु वर्ग के ग्राहकों के लिए ट्रेंडिंग एवं प्रीमियम कलेक्शन उपलब्ध हैं।

Levi's, John Players, Killer सहित कई ब्रांड उपलब्ध

शोरूम पर Levi’s,KILLER,PEPE JESNS,U.S Polo,FLYING MACHINE,Numero uno,Bear house, John players, Leecooper सहित कई प्रसिद्ध ब्रांड्स के जींस, शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउज़र, कैजुअल वियर और अन्य रेडीमेड परिधान उपलब्ध हैं। समय-समय पर नए फैशन ट्रेंड के अनुरूप लेटेस्ट कलेक्शन भी ग्राहकों के लिए पेश किए जाते हैं, जिससे खरीदारी का अनुभव और बेहतर बनता है।

गुणवत्ता, वैरायटी और उचित कीमत पर विशेष जोर

संचालकों के अनुसार, ग्राहकों को ब्रांडेड गुणवत्ता के साथ अधिक विकल्प उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न डिजाइनों, रंगों और साइज में परिधानों की विस्तृत श्रृंखला रखी गई है, ताकि हर ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार चयन कर सके।

खास अवसर

इस शोरूम में वर्तमान में सभी खरीद पर 50% तक छूट दी जा रही है । प्रोपराइटर ने बताया कि 15 अगस्त के अवसर पर फ्लैगशीप डील भी लॉन्च होने वाली है।

हर अवसर के लिए तैयार फैशन कलेक्शन

चाहे त्योहार हो, शादी-विवाह, कॉलेज, ऑफिस या रोजमर्रा की स्टाइलिश ड्रेसिंग—हर जरूरत को ध्यान में रखते हुए आउटलेट पर विशेष कलेक्शन उपलब्ध है। आधुनिक फैशन ट्रेंड के अनुरूप लगातार नए उत्पाद शामिल किए जाते हैं।

सासाराम और आसपास के ग्राहकों की बढ़ रही पसंद

गुणवत्तापूर्ण ब्रांड, आकर्षक कलेक्शन, उचित मूल्य और बेहतर ग्राहक सेवा के कारण श्याम फैशन मल्टीब्रांड आउटलेट सासाराम के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

पता

श्याम फैशन मल्टीब्रांड शोरूम
बोलिया मोड़ से पुरव, नियर-निशांत सिनेमा, जी.टी. रोड, सासाराम








04/08/2026

तेजस्वी यादव का डेहरी के मृत EO मामले पर पुलिस पर गंभीर आरोप ! आधे घंटे के प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए कई आरोप!
#

सराहनीय : घायल युवक को DM ने अपनी स्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल भिजवाया ! सासाराम के घनकी जामुन चौक पर सड़क निर्माण का स्थलीय...
04/08/2026

सराहनीय : घायल युवक को DM ने अपनी स्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल भिजवाया ! सासाराम के घनकी जामुन चौक पर सड़क निर्माण का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे।
──────────────────────────────
आज सासाराम में दीपक कुमार मिश्रा ने घनकी जामुन चौक से फोरलेन के अंदर होते हुए बुढ़न नहर चौक तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सड़क निर्माण विभाग के अभियंताओं सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रस्तावित सड़क मार्ग की भौगोलिक स्थिति, संभावित रूट, निर्माण की व्यवहारिकता तथा स्थानीय आवश्यकताओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं अभियंताओं को परियोजना का विस्तृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि सड़क निर्माण होने के बाद घनकी जामुन चौक से बुढ़न नहर चौक तक आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। विशेषकर मानसून के दौरान यह सड़क बेहतर संपर्क मार्ग के रूप में कार्य करेगी। इससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी तथा शेरगढ़ किला, दुर्गावती डैम सहित जिले के प्रमुख प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

इसी दौरान निरीक्षण के क्रम में देखा गया कि महेंद्र एजेंसी के समीप बुढ़न मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात बाइक सवार घायल था । मौके पर मौजूद जिला पदाधिकारी ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल युवक को अपनी स्कॉर्ट गाड़ी से इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भिजवाया।

04/08/2026

देखें वीडियो, डेहरी EO के हत्यारे का कथित वीडियो , क्या लग रहा है ? सच बोल रहा है या बचा/छिपा रहा है...फिल्मों की तरह ? नौकरी क्यों नहीं छोड़ा?

04/08/2026

डेहरी के शहीद EO के गिरफ्तार ड्राइवर की पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा 🇮🇳 तेजस्वी यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं ! सार्वजनिक वीडियो में शहीद की विधवा से मिले थे ।

प्रशांत किशोर को मिला बांकीपुर से जीत का प्रमाणपत्र।प्रशांत किशोर को कुल 64,151 मत मिले और वे निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उ...
03/08/2026

प्रशांत किशोर को मिला बांकीपुर से जीत का प्रमाणपत्र।
प्रशांत किशोर को कुल 64,151 मत मिले और वे निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा से 19,324 मतों से चुनाव जीते। नीरज सिन्हा को 44,827 मत प्राप्त हुए।

03/08/2026

सासाराम में पटाखे फूटने लगे.... अबीर और मिठाई सबकुछ 🥳 बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर जनसुराज नेताओं ने मनाई खुशी 🎉 बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपना बूथ तक हार गए !

Address

Sasaram
Sasaram
821115

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sasaram Ki Galiyan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sasaram Ki Galiyan:

Shortcuts

Share