06/09/2026
नोखा: रोहतास जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता एवं नोखा परसिया निवासी दिनेश तिवारी उर्फ बूचुन बाबा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी, नोखा के अध्यक्ष नवीन दुबे समेत संजीव राय, संजय तिवारी, मेलू मिश्रा (पश्चिमी जिला पार्षद), जगनारायन तिवारी और रामजी मिश्रा (पैक्स अध्यक्ष) सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।