Sahi News

Sahi News Sahi News में आपके लिए समाचार, अपडेट और जानकारी. हम आपको सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करते हैं.

14/11/2025

सासाराम रोहतास (बिहार) जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के मतगणना केंद्र, कृषि बाजार समिति तक़िया के परिसर में, एक संदिग्ध ट्रक पहुंचने के बाद **EVM घोटाले** के संदेह को लेकर माहौल गर्म हो गया है। स्थानीय प्रत्याशी और उनके समर्थक ट्रक के अंदर खाली बॉक्स पाए जाने के बाद भारी हंगामा कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ट्रक में खाली बॉक्स भरे पाए गए हैं, जिसे देखते ही प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने सवाल उठाए कि क्या इन्हें मतगणना केंद्र तक लाया जाना वैध है। मौके पर आकर स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए जिला मज्ञायाधिकारी (डीएम) उदिता सिंह और एसपी रोशन कुमार अधिकारियों सहित पहुंचे। वे ट्रकों की जांच कराने में जुटे हैं।

डीएम उदिता सिंह ने कहा:

हम स्थिति को गंभीरता से ले रहे हैं। ट्रक में पाए गए बॉक्स की जांच पड़ताल जारी है। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पूरी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी प्रमाणित विवरण के आधार पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि EVM-घोटाले हुआ है।”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के आसपास जमा भीड़ ने देर तक विरोध प्रदर्शन किया जिससे मतगणना की प्रक्रिया थोड़ी देर के लिए बाधित हुई। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को सील कर आगे की जांच के लिएन्लक्षित किया है।

वहीं, Election Commission of India (चुनाव आयोग) की ओर से लगातार यह स्पष्ट किया जा चुका है कि EVM मशीनें हैक या टेम्पर करना नितांत कठिन हैं — क्योंकि ये नेटवर्क से जुड़ी नहीं हैं, और इनके निर्माण एवं संचालन में कई तरह की सुरक्षा-प्रक्रियाएं होती हैं। ([Election Commission of India][1]) इस प्रकार, जिन मौके पर EVM घोटाले की बात उठती है — उनमें अक्सर संदर्भ स्पष्ट नहीं होते।

इस बीच रोहतास में चल रही इस घटना को लेकर राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कुछ दल प्रशासन पर दबाव डाल रहे हैं कि मामले की उच्च-स्तरीय पड़ताल हो और मतगणना की निष्पक्षता पर उठ रहे प्रश्नों का जल्द समाधान हो।

अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि ट्रक में लाए गए बॉक्स EVM से संबंधित हैं या नहीं — जांच जारी है। प्रशासन ने कहा है कि जैसे ही जांच पूरी होगी विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।

इस प्रकार, EVM घोटाला” होने की संभावना को लेकर संदेह बनी हुई है, पर अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है कि मशीनों को हैक या बदला गया हो। मामला स्पष्ट होने तक शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता बनी हुई है।

09/11/2025

सुजीत कुमार, शिवसागर
चेनारी विधानसभा क्षेत्र (संख्या 207) में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं.मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शिवसागर प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा हाईस्कूल परिसर में डिस्पैच सेंटर पूरी तरह से सज-धज कर तैयार है.यहां रविवार को सुबह से ही कर्मचारियों की हलचल तेज हो गई है.कुल 388 बूथों के लिए 1552 मतदान कर्मी आज रवाना होंगे जिनमें रिजर्व कर्मियों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में मतदान कार्य प्रभावित न हो डिस्पैच सेंटर परिसर में मतदान दलों के बैठने, सामग्री वितरण और प्रस्थान की स्पष्ट व्यवस्था की पूरी कर ली गई है. सभी बूथों के लिए क्रमवार काउंटर बनाए गए हैं, जहां मतदान कर्मियों को ईवीएम, वीवीपैट मशीनें, मतदाता पंजी और अन्य आवश्यक सामग्री सौंपी जाएगी. मतदान दलों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशाल पंडाल का निर्माण कराया है, जिसमें कुर्सी, टेबल, पंखे और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है.प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार,388 बूथों में से 326 बूथों पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.जबकि शेष 62 बूथों पर मतदान शाम 5 बजे तक संपन्न कराया जाएगा.इन बूथों पर आवश्यक सामग्रियों के साथ मतदान दलों को रवाना करने का कार्य देर शाम तक पूरा कर लिया जाएगा.डिस्पैच सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे जाएंगे.एडीएम व प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वयं तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.प्रखंड परिसर में चुनावी माहौल अब चरम पर है. सुबह से ही मतदान कर्मियों, पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गतिविधियों से पूरा इलाका चुनावी रंग में रंग गया है.डिस्पैच सेंटर में लगी सजावट, तंबू-पंडाल और सुरक्षा बलों की तैनाती से चारों ओर चुनावी उत्साह का माहौल नजर आ रहा है. इस संबंध में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. जिसके बाद मतदान कर्मियों को रवाना करने के बाद मगंलवार को पूरे क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी. प्रशासन को उम्मीद है कि मतदाता शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएंगे.

08/11/2025

डबल इंजन की सरकार में तेजी से हुआ है बिहार का विकास : चिराग
सुजीत कुमार, शिवसागर
शिवसागर के आलमपुर में आयोजित चुनावी सभा में विपक्ष पर साधा निशाना # # # # चिराग पासवान@

मैं आपसे वोट मांगने नहीं आया हूं, बल्कि आप लोगों के साथ कुछ जानकारी भी साझा करने आया हूं. विपक्षी अपनी चुनाव बचाने में लगे हैं. अपने पक्ष में प्रचार करने में लगे हैं. इससे तो एक बात तय है कि 14 नवंबर को बिहार में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आयेगी. ऐसे में अब ये जिम्मेदारी चेनारी की जनता के ऊपर है कि आपलोग केंद्र में चल रही नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार अब बिहार में भी आने वाली है. ऐसे में चेनारी का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक मुरारी प्रसाद गौतम पर भरोसा कर उन्हें सदन तक पहुंचाएं. जब ये सदन तक पहुंचेंगे, तो बिहार के साथ चेनारी में भी विकास की बयार बहेगी. डबल इंजन की सरकार में बिहार की तीव्र गति से विकास हो रहा है. सरकार ने जीविका से जुड़ी महिलाओं को दस-दस हजार रुपये दिये हैं और सरकार बनने के बाद दो-दो लाख और दिये जायेंगे. इससे रोजगार शुरु
कर बिहार की महिलाएं स्वालंबी बने अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेगी. उक्त बातें शिवसागर प्रखंड अंतर्गत आलमपुर हाइस्कूल के खेल मैदान में एनडीए गठबंधन से लोजपा रामविलास के प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कही. उन्होंने कहा कि आपलोग महागठबंधन के बहकावे में न आये. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. वे जेल जायेंगे, तो उनकी पत्नी मुख्यमंत्री बनेंगी. इसके बाद उनका बेटा बिहार का नेतृत्व करेगा. इसकी तरह से बिहार की राजनीति घुमती रहेगी और बिहार के गरीबों को आगे आने का कभी मौका नहीं मिल पायेगा.

Address

सासाराम
Sasaram
821115

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sahi News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share