19/08/2026
📢 दानापुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस को मिला नियमित नंबर, लेकिन आरा-सासाराम रूट की जायज माँग फिर दरकिनार! 🛤️
रेलवे बोर्ड द्वारा गाड़ी संख्या 03251/03252 दानापुर-SMVT बेंगलुरु स्पेशल को नियमित (Regularize) करते हुए नई सुपरफास्ट ट्रेन संख्या 22365/22366 के रूप में 1 सितंबर 2026 से चलाने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
लेकिन रोहतास और कैमूर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए यह आदेश बेहद निराशाजनक है, क्योंकि इस ट्रेन को पुराने बक्सर-डीडीयू मेन लाइन रूट पर ही सीमित रखा गया है।
📌 प्रमुख बिंदु एवं उपेक्षा पर सवाल:
जनप्रतिनिधियों के मांग पत्र की अनदेखी: राज्यसभा सांसद श्री Shivesh Kumar और सामाजिक संगठनों द्वारा इस ट्रेन को आरा-सासाराम-डीडीयू के रास्ते चलाने की पुरज़ोर माँग की गई थी, जिसे रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग ने पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर दिया।
बेंगलुरु की कनेक्टिविटी का अभाव: सासाराम, रोहतास और भभुआ क्षेत्र के हजारों छात्र, आईटी प्रोफेशनल्स, व्यापारी और आम नागरिक लंबे समय से बेंगलुरु और दक्षिण भारत के लिए सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा की कमी झेल रहे हैं।
समान विकास की जरूरत: जब इस रूट पर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार है और यात्री मांग भी भरपूर है, तो फिर हमेशा केवल मेन लाइन को ही प्राथमिकता देकर ग्रैंड कॉर्ड और इंटरकनेक्टिंग रूटों की अनदेखी क्यों की जा रही है?
हम रेलवे बोर्ड, पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील करते हैं कि इस निर्णय की पुनर्समीक्षा की जाए और इस नियमित ट्रेन को आरा-सासाराम-डीडीयू होकर डायवर्ट करने पर गंभीरता से विचार किया जाए।
Ashwini Vaishnaw Ministry of Railways, Government of India East Central Railway Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division - DDU ECR Manoj Kumar Sasaram Upendra Kushwaha