13/11/2025
MP के छतरपुर का किसान का बेटा सिविल जज बना है बधाई तो बनती है .... प्रागी लाल पटेल जी चौका में बैठकर चाय पी रहे हैं और चाची जी चूल्हे में कुछ ईमानदारी का भोजन पका रही हैं। माँ बाप के संघर्ष की चमक औलाद के चेहरे पर दिखती है। ऐसा ही कुछ हुआ छतरपुर जिले के ग्राम
वीरपुरा निवासी प्रागीलाल पटेल के पुत्र ईश्वर ने सिविल जज की परीक्षा पास की है।
जो पिता ठंड में खेत में रात को पानी लगाता है गर्मी में धूप पर
फसल काटता है और कड़कती बिजली बारिश के नीचे धान लगाता है उसकी मेहनत को भगवान भी देखता है और सरस्वती माँ ख़ुद किसान की संतान के मन में बस जाती है। जब किसी किसान मज़दूर का बेटा कामयाबी हांसिल करता है तो मुझे लगता है कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। मैं
हमेशा यही कहता हूँ कि चीन पाक को धूल चटाने वाले हम हिंदुस्तान के बेटे हैं,
दुनिया को मेहनत का हुनर सिखाने वाले किसान के बेटे हैं।
किताबों से जुड़ोगे तो कामयाबी हमारे कदमों को चूमेंगी..
साहित्यकारों के मुँह से सुना है कि हम भगवान के बेटे हैं। ईश्वर की कामयाबी पर उज्जैन में जज राघवेंद्र पटेल जी बहुत ख़ुश हैं क्योंकि उनका मार्गदर्शन और सहयोग ही ईश्वर को सफलता की ओर ले जाने में मददगार हुआ होगा।
Viral today N