Satna Times

Satna Times Local News|Viral|सतना|मैहर|रीवा|जबलपुर| कटनी|सीधी|शहडोल|भोपाल|इंदौर|एमपी

बिना मिर्च मसाले की पूरे एमपी की खबरें मिलेगी एक ही जगह - सतना टाइम्स पर
(3)

09/08/2026

डिंडोरी में नर्मदा नदी उफान पर

09/08/2026

बिजली लाइन सुधारने गए लाइनमैन से मारपीट, तीन भाइयों पर केस,धमकी देने का भी आरोप

मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदासपुर अहिराटोला में बिजली लाइन का जंफर काटने गए लाइनमैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लाइनमैन के साथ झड़प होती दिखाई दे रही है।

09/08/2026

सावन के पावव अवसर पर मैहर जिले के नादन जरियारी गाव के पास पहाड़ में भोले नाथ की प्रसिद्ध मूर्ति स्थापित है, जहाँ से नादन युवा कांग्रेस के लोकप्रिय ब्लॉक अध्यक्ष नितिन सिंह चौहान उनकी टीम के द्वारा कावड़ लेके पद यात्रा करते हुए लगभग 30 किलोमीटर करके मैहर शहर पहुचे जहाँ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सौरभ लल्ला शर्मा व उनके टीम के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । उसके बाद लल्ला शर्मा खूब पद यात्रा करके ओवर ब्रिज से लेकर गोला मठ मंदिर तक पहुचें जहाँ ब्लॉक अधायक नितिन सिंह चौहान व सभी साथियों ने जल चढ़ाया । जिसमे मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पांडे , अज्जू कुशवाहा , आनंद मिश्रा , आदित्य श्रीवास्तव , अमन मिश्रा , आनंद शुक्ला ,अंकित तिवारी , अविनाश रॉबर्ट , भूरा , अनमोल , पिंटू सिंह सहित कई अन्य शामिल रहे ।

09/08/2026

मैहर में सींगट का आतंक, घर में घुसकर किया हमला, बच्चे समेत 5 घायल; रीवा रेफर

मैहर जिले के देवराजनगर में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बेकाबू सींगट अचानक रिहायशी इलाके में घुस आया और लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। जानवर ने रास्ते में मिले लोगों को निशाना बनाया और जान बचाने के लिए घरों में भागे लोगों का पीछा करते हुए घर के अंदर तक पहुंच गया। इस हमले में एक मासूम बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

09/08/2026

मैहर के अमुआ प्राथमिक स्कूल से शिक्षक की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। प्रभारी प्रधानाध्यापक समयलाल कोल पर नशे में स्कूल आने, गुटखा थूकने और बच्चों से गंदगी साफ कराने के आरोप लगे हैं। इतना ही एक छात्र ने आरोप लगाया कि छात्र से प्रधानाध्यापक द्वारा मल भी साफ कराया गया है।वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई, जिसमें स्कूल में कई अनियमितताएं मिलीं। शिक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया गया, जवाब नहीं मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

09/08/2026

मैहर में नाबालिग को सांप ने काटा

मैहर में 17 वर्षीय किशोरी को जहरीले सांप के काटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अमदरी रामपुर पठार निवासी सीता बाई गोंड सुबह करीब 10 बजे घर में बैठी थी, तभी उसे सांप ने काट लिया। परिजन तुरंत उसे सिविल अस्पताल मैहर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। परिजनों के मुताबिक, सांप काले रंग का था। फिलहाल किशोरी का अस्पताल में इलाज जारी है।

09/08/2026

कबाड़ से कमाल! रामनगर अस्पताल में तैयार हुआ अनोखा योग सेंटर और खूबसूरत गार्डन, नवाचार बना आकर्षण का केंद्र

आमतौर पर अस्पताल परिसर में कबाड़ और अनुपयोगी सामान को बेकार समझकर हटा दिया जाता है, लेकिन मैहर जिले के रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसी कबाड़ का ऐसा सदुपयोग किया गया है, जिसने पूरे अस्पताल परिसर की तस्वीर बदल दी है। यहां पुराने टायर, वाहनों के खराब पुर्जे और अन्य अनुपयोगी सामग्री से योग सेंटर, व्यायाम उपकरण, बच्चों के झूले और आकर्षक गार्डन तैयार किए गए हैं।

09/08/2026

उचेहरा - बरुआ नदी के पुराने बंद पड़े रपटा पुल पर अज्ञात नवजात का शव, पन्नी में लिपटा मिला, मौके पर पहुंची पुलिस ।

09/08/2026

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने भरे मंच से कहा "शुद्ध पेट्रोल कहां से आएगा तुम्हारे बाप के यहां से आएगा

09/08/2026

साले ने अपने साथी के साथ मिलकर जीजा से जमकर की मारपीट बिरसिंहपुर के बस स्टैंड के बाहर की घटना
वायरल वीडियो में गाली गलौज है कृपया म्यूट करके सुनें

Address

Satna
485001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satna Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Satna Times:

Share