Maihar News

Maihar News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Maihar News, Media/News Company, satna, Satna.

मैहर (रामनगर) की ताजा खबरें आप सब तक ..
अगर आपके आसपास किसी भी प्रकार की खबरें हैं तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर शेयर करें 9426248504
और मैहर न्यूज़ का हिस्सा बने इससे आपके क्षेत्र में हमारी न्यूज़ कवरेज बढ़ेगी और आपकी आवाज मीडिया में आएगी 🙏

09/02/2026

सीधी जिला में मानवता शर्मसार लोगो के बीच एक नेता एक महिला को पीटता रहा रहा लात, डंडा, घूसा से तमाशा बीन बनी जनता देखती रहीं माजरा 🤬

03/02/2026

इस वीडियो के बारे में आपकी किया राय है कमेंट कीजिए

दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां ट्रैफिक सिग्नल पर गुलाब बेचने वाली एक 1...
23/01/2026

दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां ट्रैफिक सिग्नल पर गुलाब बेचने वाली एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची को अगवा कर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

यह खौफनाक वारदात 11 जनवरी की है. पीड़ित बच्ची प्रसाद नगर इलाके में एक रेड लाइट पर गुलाब बेच रही थी. पुलिस के अनुसार, करीब 40 वर्षीय आरोपी दुर्गेश ने यात्रियों को छोड़ने के बाद अपना ई-रिक्शा बच्ची के पास रोका. जब बच्ची फूल बेचने उसके पास आई, तो आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह उसके सारे गुलाब बिकवा देगा. मासूम उसकी बातों में आ गई और रिक्शा में बैठ गई.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आरोपी बच्ची को प्रोफेसर रामनाथ विज मार्ग के पास स्थित सुनसान जंगल में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ बलात्कार किया. वारदात के बाद बच्ची अचेत हो गई और खून से लथपथ हालत में वहीं पड़ी रही. पुलिस ने बताया कि आरोपी उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया. होश में आने के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची, जिसके बाद बदहवास परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी

🛑 उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल 🛑अमेरिकी विदेश विभाग की एक रिपोर्ट में उत्तर कोरिया से जुड़ा एक बेहद चौंका...
22/01/2026

🛑 उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल 🛑

अमेरिकी विदेश विभाग की एक रिपोर्ट में उत्तर कोरिया से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, माता-पिता के पास बाइबल मिलने के कारण सिर्फ 2 साल के बच्चे को राजनीतिक जेल शिविर में उम्रकैद की सज़ा दी गई।

यह मामला वर्ष 2023 का बताया जा रहा है और इसे उत्तर कोरिया की उस नीति से जोड़ा जा रहा है, जिसमें धार्मिक गतिविधियों के आरोप में पूरे परिवार को सामूहिक रूप से दंडित किया जाता है।

मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि उत्तर कोरिया में धार्मिक किताब या सामग्री रखना भी गंभीर अपराध माना जाता है, जिसके लिए न सिर्फ आरोपी बल्कि उनके रिश्तेदारों तक को फांसी या उम्रकैद जैसी कठोर सज़ा दी जा सकती है।

यह घटना एक बार फिर उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों की भयावह स्थिति को उजागर करती है।

📌 स्रोत: अमेरिकी विदेश विभाग रिपोर्ट
📰 Maihar News

बिजनौर से आस्था और करुणा की अनोखी खबर 🙏🐕उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव नंदपुर में एक कुत्ते द्वारा मंदिर में हनुमान...
22/01/2026

बिजनौर से आस्था और करुणा की अनोखी खबर 🙏🐕
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव नंदपुर में एक कुत्ते द्वारा मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की सात दिनों तक परिक्रमा करने का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह कुत्ता लगातार एक सप्ताह तक मंदिर आता रहा और परिक्रमा करता रहा, जिसे लोग आस्था से जोड़कर देख रहे हैं।
दो दिन पहले कुत्ते की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद एनजीओ की मदद से उसे दिल्ली के मैक्स पेट जेड सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां जांच में उसके पेट में इंफेक्शन पाया गया। फिलहाल कुत्ते की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
कुत्ते के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर गांव में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने फीता काटकर किया।
यह घटना न सिर्फ आस्था बल्कि मानवता और पशु प्रेम का भी उदाहरण बन रही है।
📍 स्रोत: बिजनौर
📌 Maihar News

08/01/2026

भारत देश में स्वतंत्र पत्रकारिता और सच्चाई दिखाने पर ऐसी सजा मिलती है इस भाई का नाम है विकास साहू जो झारखंड के गढ़वा जिला का यूट्यूब का पत्रकार है

जो गढ़वा जिले के स्थानीय निवासी विकास माली के स्कैम को अपने एक वीडियो में उजागर किया था जिसकी सजा ये मिली है

28/12/2025

Maihar News
सतना में भाजपा नेता अशोक सिंह ने एक महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया और फिर दोबारा दुष्कर्म करने के लिए पीड़िता के घर पहुँचा।

भाजपा नेता कैमरे पर खुलेआम कहता है मेरा कुछ नहीं होगा।

इस महीने आजतक वालो को बाबा जी द्वारा लगता है हफ्ता नहीं मिला है 😀
25/12/2025

इस महीने आजतक वालो को बाबा जी द्वारा लगता है हफ्ता नहीं मिला है 😀

युवा महंत जिसका मध्य प्रदेश के बड़े बड़े दिग्गज चरण बंदना करते थे उसे बलात्कार के केश में आजीवन कारावास दिया गया
25/12/2025

युवा महंत
जिसका मध्य प्रदेश के बड़े बड़े दिग्गज चरण बंदना करते थे

उसे बलात्कार के केश में आजीवन कारावास दिया गया

05/12/2025

Indigo की फ्लाइट रद्द होने पर एयरपोर्ट में मचा बवाल देखिए वीडियो

हाल ही में भारत सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों को आदेश दिया था कि वे अपने सभी नए स्मार्टफोन में संचार साथी एप को प्री-इंस्...
02/12/2025

हाल ही में भारत सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों को आदेश दिया था कि वे अपने सभी नए स्मार्टफोन में संचार साथी एप को प्री-इंस्टॉल करके बेचें.

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एपल ने भारत सरकार ने इन निर्देशों में मानने से मना कर दिया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एपल इस फैसले का विरोध करेगी और अपनी चिंताएं सरकार के सामने रखेगी.

एपल का मानना है कि इस तरह की अनिवार्यता उसके डिवाइसों की प्राइवेसी और सुरक्षा संरचना पर असर डाल सकती है.

Address

Satna
Satna
485881

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maihar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share