24/09/2026
*अमरपाटन के खरमसेड़ा में महिला के दबंगई का वीडियो वायरल, नक्शा तरमीम और पंचनामा बनाने पहुंचे पटवारी से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी*
अमरपाटन तहसील क्षेत्र के बरतोना गांव में नक्शा तरमीम और पंचनामा तैयार करने पहुंचे पटवारी नीलेश त्रिपाठी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई,पटवारी ने अमरपाटन थाने पहुंचकर संबंधित महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई,शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजस्व कार्यवाही के दौरान महिला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी।