Voice Of Satna

Directions

Voice Of Satna Voice of Satna

09/06/2026

भाजपा को पहले से पता था कि कांग्रेस के 62 विधायक पूरी मजबूती से एकजुट हैं। इसलिए जनता को भ्रमित करने के लिए लगातार अफवाहें फैलाई गईं कि कांग्रेस के विधायक टूट रहे हैं।

आज हमारे साथी विधायकों को एयरपोर्ट पर रोका गया, समय पर अनुमति नहीं दी गई और नामांकन प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप और लोकतंत्र की मर्यादाओं पर सीधा हमला है।

यह सिर्फ एक चुनाव की लड़ाई नहीं, बल्कि विचारधारा, संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ कानूनी और लोकतांत्रिक स्तर पर हर संभव लड़ाई लड़ेगी। लोकतंत्र को बचाने के लिए हर वर्ग, हर नागरिक और हर आवाज़ का बुलंद होना जरूरी है।
-

09/06/2026

भाजपा ने मप्र को कलंकित कर दिया है -

09/06/2026

कांग्रेस के प्रत्याशी ने अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि से संबंधित जानकारी को छिपाया था, जबकि कानूनन उन्हें इसका भी उल्लेख करना चाहिए था। दुर्भाग्यवश, कांग्रेस ने इस तथ्य को जनता से छिपाने का प्रयास किया। इस मामले में जो निर्णय लिया गया है, मैं उसका स्वागत करता हूं।

- मुख्यमंत्री -

09/06/2026

कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा अपने आपराधिक रिकॉर्ड को छिपा कर मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास किया गया था।

जिसके बाद हमारे प्रत्याशी श्री महेश केवट जी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से चुनाव आयोग के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।

चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों का परीक्षण करने के पश्चात नियमानुसार निर्णय लिया है।

- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष -

09/06/2026

भाजपा प्रत्याशियों ने मीनाक्षी नटराज के शपथ पत्र के विरुद्ध अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। काँग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन द्वारा शपथ पत्र में अपने विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामले को छिपाया गया है, इसके अतिरिक्त भी उनके नामांकन में कई त्रुटियाँ हैं। जिसकी शिकायत हमारे प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी से की है।

- श्री संकेत गुप्ता जी, भाजपा प्रत्याशियों के अधिवक्ता

06/06/2026
03/06/2026

सतना की दुर्दशा का जिम्मेदार आप किसे मानते हैं ?

Address

Rewa Road
Satna
485001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Voice Of Satna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share