The Vindhya

The Vindhya Vindhya | MP | India
Local to National News

मारपीट, पिस्टल, टोल विवाद... कौन हैं धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग? फिर क्यों आए सुर्खियों मेंबागेश्वर धाम के ...
15/07/2026

मारपीट, पिस्टल, टोल विवाद... कौन हैं धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग? फिर क्यों आए सुर्खियों में

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग उर्फ सौरव गर्ग एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। इस बार उन पर छतरपुर जिले में जमीन विवाद के दौरान एक किसान के साथ मारपीट और गोली चलाने का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब शालिग्राम गर्ग का नाम किसी विवाद में सामने आया हो। पिछले कुछ वर्षों में उन पर पिस्टल लहराने, धमकी देने, मारपीट करने और टोल प्लाजा पर हंगामा करने जैसे आरोप लग चुके हैं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम के प्रमुख हैं और देशभर में अपनी धार्मिक कथाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को हुआ था। वहीं, उनके छोटे भाई शालिग्राम गर्ग उर्फ सौरव गर्ग का जन्म वर्ष 2000 के आसपास माना जाता है। उनके पिता पंडित रामकृपाल गर्ग कथावाचक रहे हैं, जबकि माता सरोज गर्ग गृहिणी हैं। परिवार लंबे समय से धार्मिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है।

ताजा मामला छतरपुर जिले में जमीन विवाद से जुड़ा है। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और उन पर गोली चलाई गई। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शालिग्राम गर्ग पहली बार बड़े विवाद में फरवरी 2023 में आए थे। आरोप था कि गढ़ा गांव में एक दलित परिवार की शादी के दौरान उन्होंने पिस्टल लहराई, लोगों को धमकाया और गाली-गलौज की। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। मामले में उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी।

इसके बाद अप्रैल 2024 में सागर जिले के मुगवारी टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर उनका विवाद सामने आया। आरोप लगा कि टोल मांगने पर उन्होंने अपने साथियों के साथ टोलकर्मियों से मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शालिग्राम गर्ग समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

दिसंबर 2024 में शालिग्राम गर्ग ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनके व्यक्तिगत मामलों को बागेश्वर धाम या पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से नहीं जोड़ा जाए। उन्होंने दावा किया था कि उनका और धीरेंद्र शास्त्री का अब कोई संबंध नहीं है और इस संबंध में कोर्ट को भी जानकारी दी जा चुकी है।

फिलहाल जमीन विवाद का मामला एक बार फिर शालिग्राम गर्ग को सुर्खियों में ले आया है। हालांकि, किसान द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच पुलिस कर रही है। ऐसे में अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

बागेश्वर धाम से जुड़े मारपीट विवाद में नया मोड़ सामने आया है। ग्रामीणों ने दावा किया है कि विवाद के दौरान इस्तेमाल की गई...
15/07/2026

बागेश्वर धाम से जुड़े मारपीट विवाद में नया मोड़ सामने आया है। ग्रामीणों ने दावा किया है कि विवाद के दौरान इस्तेमाल की गई धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग की फॉर्च्यूनर गाड़ी को सबूत के तौर पर रोक लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के पहुंचने तक वाहन को गांव में ही रखा गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भाई शालिग्राम गर्ग से जुड़े हालिया विवाद और दर्ज हुए प्...
14/07/2026

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भाई शालिग्राम गर्ग से जुड़े हालिया विवाद और दर्ज हुए प्रकरण पर कहा, "हम पहले भी कह चुके हैं कि हमारे परिवार से, खासकर शालिग्राम से, किसी भी प्रकार का कोई संबंध या नाता नहीं है। लगभग तीन साल हो चुके हैं। गांव और समाज बहुत बड़ा है और यहां कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं। हर बात को हमसे नहीं जोड़ा जाना चाहिए। हम साधु हैं, सबके हैं, सनातन के हैं और प्रत्येक व्यक्ति के लिए हैं। हमारी यही विशेष प्रार्थना है कि जो बात हम दो-तीन साल पहले कह चुके हैं, उसे बार-बार हमसे न जोड़ा जाए..."

दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर आखिरकार अपनी चुप्पी त...
14/07/2026

दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए दिल के दर्द को सामने रखा है। उन्होंने कहा कि उनसे कांग्रेस नेताओं से नाराजगी थी, इसलिए वो नामांकन में नहीं गए थे लेकिन जीतू पटवारी ने फोन लगाकर मुझे बुलाया था पर मन दुखी था तो वो नहीं गए। नायक ने कहा हालांकि दिग्विजय सिंह ने मंच पर से उनका नाम लेकर माफी भी मांगी थी, ये उनका बड़प्पन है। लेकिन उनकी सबसे बड़ी नाराजगी दिग्विजय सिंह से ही है, क्योंकि दिग्विजय सिंह ने ही मेरा घोषित टिकट 2023 में कटवाया था ।

नायक ने कहा कि अभी भी दिग्विजय सिंह का रवैया मेरे प्रति ऐसा है कि वो मुझे RSS का कार्यकर्ता समझते हैं और उनका सोचना है कि ऐसा न हो कि मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में न चला जाऊं। ऐसा उनका अभी भी मानना है। 2023 में मेरा घोषित टिकट कटने के बाद कहा गया था कि चुनाव में प्रचार करो और अगले चुनाव में कांग्रेस से टिकट देगें। ये आश्ववाश्न तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने फोन पर दिया था और कमलनाथ जी ने भी आमने-सामने बैठकर ये कहा था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ पर उन्हें उस वादाखिलाफी से काफी दुख है और समर्थकों में भी नाराजगी है। परिवार भी नाराज है। भारतीय जनता पार्टी को छोड़ने से पहले उन्होंने काफी परेशानी झेली है।

अवधेश नायक ने कहा कि एक मन करता है कि तीर्थ यात्रा पर निकल जांऊ क्योंकि मन बहुत उचाट है। लिहाजा समर्थकों की ईच्छा के अनुसार ही फैसला किया जाएगा। लिहाजा जो भी निर्णय होगा हो शीघ्र ही होगा, अपने ओर से कोई अफवाह न उडाएं और कोई कयास लगाएं। मैं अपने फैसले खुद करता हूं और मेरा फैसला मुझसे ही पूछा जाए। लिहाजा अवधेश नायक ने सामने आकर अपने दिल की सारे बातें खुलकर सामने रखी हैं।

by-election

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें बागेश्वर ध...
14/07/2026

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग का नाम भी शामिल है।

आरोप है कि जमीन विवाद के चलते युवक मोतीलाल कुशवाहा पर फायरिंग की गई, जिसमें उसे सीने में गोली लगी। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, “भगवान और कानून दोषियों को दंड दें। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। मैं अपना घर-परिवार छोड़ चुका हूं।”

उन्होंने यह भी दोहराया कि शालिग्राम गर्ग से उनका कोई संबंध नहीं है और यह बात वे पहले भी सार्वजनिक रूप से स्पष्ट कर चुके हैं। साथ ही अपील की कि इस घटना से उनका नाम न जोड़ा जाए, क्योंकि उन्हें पूरे मामले की जानकारी नहीं है।

14/07/2026

धीरेंद्र शास्त्री के भाई सालिग्राम पर इस जमीन के पीछे गोली चलाने का आरोप

14/07/2026

धीरेंद्र शास्त्री के भाई सालिग्राम के साथ फोर व्हीलर के अलावा दोपहिया में भी आए थे गुंडे, गांव वालों ने वीडियो बनाकर वायरल किया।

14/07/2026

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भाई सालिग्राम इन लग्जरी में सफेद और काली कारों में गुंडे लाने का आरोप

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग मुश्किलों में घिर गए हैं। पुराने जमी...
14/07/2026

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग मुश्किलों में घिर गए हैं। पुराने जमीन विवाद में उन पर हवाई फायरिंग और मारपीट का आरोप लगा है। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने शालिग्राम गर्ग समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

14/07/2026

सतना के नागौद में खाद के लिए हाहाकार, खरीफ सीजन में किसान सुबह 4 बजे से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन अधिकारी 11:30 बजे के बाद पहुंच रहे हैं। रोज 300-400 किसानों में कई "सर्वर क्रैश" का हवाला देकर बिना खाद लौटाए जा रहे हैं। धूप में पेयजल और छाया जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नदारद हैं।

Address

Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Vindhya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Vindhya:

Shortcuts

Share