Satpuli Pauri Uttarakhand

Satpuli Pauri Uttarakhand सतपुली पौड़ी गढ़वाल पेज में आपका स्वागत है

24/05/2026

पौड़ी के असनोली गांव मे बाघ ने किया एक महिला पर हमला
महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है

शोक संदेश । हमारे आदरणीय जनरल साहब भुवन चंद्र खण्डूडी जी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गढ़व...
19/05/2026

शोक संदेश ।

हमारे आदरणीय जनरल साहब भुवन चंद्र खण्डूडी जी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गढ़वाल सांसद जी का अभी-अभी निधन हो गया है।
उन्होंने सदैव एक ईमानदार, सरल एवं जनसेवा के लिए समर्पित नेता के रूप में समाज की सेवा की।
उनका निधन समस्त उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार एवं समस्त शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏

पंकज सुसाइड केस में सतपुली में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन, कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक ...
15/05/2026

पंकज सुसाइड केस में सतपुली में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन, कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक संगठन उतरे सड़क पर ।

पौड़ी जनपद की मरोड़ा ग्राम पंचायत की 23 वर्षीय महिला ग्राम प्रधान वीरा (बिरमा) रावत ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर गांव के ...
15/05/2026

पौड़ी जनपद की मरोड़ा ग्राम पंचायत की 23 वर्षीय महिला ग्राम प्रधान वीरा (बिरमा) रावत ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर गांव के एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए थे।
वीरा रावत के अनुसार, जब वह गांव में विकास कार्यों के निरीक्षण पर निकली थीं, तब उक्त व्यक्ति ने उनके चरित्र को लेकर अभद्र टिप्पणियां कीं।
जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपी ने उनके साथ बदसलूकी की, उनका हाथ पकड़ा और जबरन खींचने का प्रयास किया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। लोक-लाज और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए, 75 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस और ग्रामीणों के सामने अपनी गलती स्वीकार की और महिला ग्राम प्रधान के पैर छूकर माफी मांगी।।

उत्तराखंड बोर्ड छात्रों को मिला एक और मौका, सुधार परीक्षा के आवेदन 08 मई से शुरू ।
07/05/2026

उत्तराखंड बोर्ड छात्रों को मिला एक और मौका, सुधार परीक्षा के आवेदन 08 मई से शुरू ।

उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दोस्त की शादी में शामिल होने गई 16 व...
06/05/2026

उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दोस्त की शादी में शामिल होने गई 16 वर्षीय नाबालिग को तीन युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और फिर धारदार हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने रातभर उसके साथ रेप किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रकरण को बेहद गंभीर बताते हुए तत्काल मुख्यमंत्री और डीजीपी से हस्तक्षेप की मांग की।

जानकारी के अनुसार, घटना सल्ली क्षेत्र की है। नाबालिग जब शादी समारोह से वापस लौट रही थी, तभी आरोपियों ने पहले उसका विश्वास जीता और उसे थोड़ी दूरी तक अपने साथ ले गए। जैसे ही सुनसान इलाका मिला, युवकों ने उसे हथियार दिखाकर बंधक बना लिया और जबरन एक कमरे में ले गए।

रातभर दरिंदगी, सुबह कमरे में बंधी मिली पीड़िता
आरोप है कि आरोपियों ने पूरी रात नाबालिग के साथ मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सुबह होने पर उसे उसी कमरे में हाथ-पांव बांधकर छोड़ दिया और फरार हो गए।

उधर, बेटी के देर तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो उठे और उसकी तलाश शुरू की। देर रात करीब 1:28 बजे पीड़िता के मोबाइल से एक कॉल आया, लेकिन कुछ ही क्षण में फोन बंद हो गया। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। तड़के करीब 4 बजे पीड़िता एक सुनसान स्थान पर बने कमरे में बंधी हुई हालत में बरामद हुई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, मेडिकल जांच जारी
पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की जांच एक महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।

एक पुलिस कार्रवाई से पीड़ित…दूसरे में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम 😡👉 “एक मामला पहले से सवालों में…अब एक और युवक की दर्दना...
05/05/2026

एक पुलिस कार्रवाई से पीड़ित…
दूसरे में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम 😡

👉 “एक मामला पहले से सवालों में…
अब एक और युवक की दर्दनाक मौत”
👉 “एक केस में न्याय की लड़ाई जारी…
दूसरे में जिंदगी हार गया युवक”
👉 “क्या सिस्टम का दबाव बना जानलेवा?”

सतपुली की घटना ने दिल दहला दिया। एक पहाड़ी नौजवान की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए—क्या न्याय मिलेगा? क्या भोली जनता यूँ ही ठगी जाती रहेगी? फर्जी डॉक्टर, बाबा और लालच का खेल कब रुकेगा? अब वक्त है जागने का, संगठित होने का और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का।

04/05/2026

20 वर्षीय युवा पंकज की आत्महत्या मामले में यूकेडी ने किया थाना सतपुली में किया धरना प्रदर्शन, पंकज की मां भी पहुंची धरना स्थल पर ।
ऋषिकेश से दिनेश मास्टरजी सहित यूकेडी कार्यकर्ताओं ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप।

04/05/2026

सतपुली थाने में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं का जबरदस्त प्रदर्शन व विरोध

04/05/2026

पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी 200 पार, TMC 86 पर सिमटी

Address

Satpuli
246172

Telephone

+917467851519

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satpuli Pauri Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Satpuli Pauri Uttarakhand:

Share