Bonli News 24

Bonli News 24 सवाई माधोपुर जिले की तमाम खबरें

Breaking News 18/06/2026नगरपालिका बौंली में सफाई व्यवस्था फेल ,सफाई हेल्पलाइन नंबर स्वीच ऑफ ,कीचड़ में चलने को मजबूर आम ...
18/06/2026

Breaking News
18/06/2026
नगरपालिका बौंली में सफाई व्यवस्था फेल ,सफाई हेल्पलाइन नंबर स्वीच ऑफ ,कीचड़ में चलने को मजबूर आम जनता
आमजन को परेशानी ,बौंली की मुस्लिम बस्ती वार्ड 5 में 20 दिन से गायब सफाई कर्मचारी , वैकल्पिक कर्मचारी नहीं लगाने का आरोप ।

बौंली: बौंली में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, भीषण गर्मी में बढ़ी मुश्किलेंबौंली, सवाई माधोपुर। कस्बे सहित आसपास क...
27/05/2026

बौंली: बौंली में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, भीषण गर्मी में बढ़ी मुश्किलें
बौंली, सवाई माधोपुर। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच दिन और रात में कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आमजन में भारी रोष व्याप्त है।
कस्बे के व्यापारियों का कहना है कि बिजली कटौती के कारण दुकानों और छोटे व्यापारों पर भी असर पड़ रहा है। वहीं घरों में पानी की सप्लाई, कूलर, पंखे और अन्य आवश्यक उपकरण बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, खासकर रात के समय बिजली नहीं रहने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बताया कि कई बार देर रात तक बिजली नहीं आने से अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ता है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से कटौती को लेकर कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जाती, जिससे समस्या और बढ़ जाती है।
स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि अघोषित बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए और यदि किसी कारणवश बिजली बंद करनी पड़े तो पहले से सूचना दी जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

 #कस्बा_बौंली में  #देर_रात_3_बजे महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के सामने सड़क किनारे रहने वाले गाड़िया लुहार समाज के वयोवृद्ध ...
25/05/2026

#कस्बा_बौंली में #देर_रात_3_बजे महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के सामने सड़क किनारे रहने वाले गाड़िया लुहार समाज के वयोवृद्ध व्यक्ति मिश्रीलाल s/o ओंकार गाड़िया लुहार ( निवासी बड़ागांव सरवर, हाल निवासी बौंली ) के दोनों कानों से अज्ञात चोर एक तोले सोने की मुरकिया तोड़कर भाग गये ।

इस संबंध में पुलिस थाना बौंली के SHO जितेंद्र जी सोलंकी से फोन पर बात कर यथास्थिति से अवगत करवाया एवं उपस्थिति अधिकारियों को ज्ञापन देकर मामले में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही की मांग की।

SHO साहब ने आश्वासन देकर तुरंत कार्यवाही का भरोसा दिलाया, साथ ही रात्रि गश्त पर थानाधिकारी जितेंद्र सोलंकी जी द्वारा इस प्रकरण में अभी तक ब्लू कलर की Xtreme पावर बाइक भी जब्त की ।

Big Breaking News 🗞️
25/05/2026

Big Breaking News 🗞️

Address

Bonli
Sawai Madhopur
322023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bonli News 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share