05/09/2026
Seoni News: NH-44 डकैती का खुलासा, 26 किलो चांदी और 320 ग्राम सोना बरामद; 7 आरोपी गिरफ्तार
सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र में NH-44 पर सराफा व्यापारी से हुई करीब ₹1.08 करोड़ की डकैती का सिवनी पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल बताए जा रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटा गया पूरा मशरूका बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 320 ग्राम सोना, 26 किलो चांदी, नकदी से संबंधित बरामदगी के साथ वारदात में इस्तेमाल 2 मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। बरामद कुल मशरूका की कीमत करीब ₹1.11 करोड़ बताई गई है।
घटना 3 सितंबर 2026 की शाम करीब 6 बजे की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, लखनवाड़ा निवासी योगेंद्र बघेल पिछले करीब 10 वर्षों से पार्टनरशिप में गांव-देहात के साप्ताहिक हाट बाजारों में सोने-चांदी के जेवर बेचने का काम करते हैं।
बंडोल बाजार से जेवरात लेकर वे मोटरसाइकिल से अपने घर लखनवाड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम भोंगाखेड़ा स्थित गीता वेयर हाउस के सामने NH-44 पर आरोपियों ने कथित तौर पर मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर उनकी बाइक के सामने वाहन अड़ा दिया।
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, जिससे वे नीचे गिर
पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को आदतन अपराधी बताया है। उनके नाम और पूर्व अपराधों की संख्या इस प्रकार है—
1. जितेन्द्र उर्फ जित्तू पिता माधव बंजारा, उम्र 26 वर्ष, बंजारा मोहल्ला बंडोल — 3 अपराध, जिनमें हत्या का मामला भी शामिल बताया गया है।
2. भूपेन्द्र पिता गौतम जंघेला, उम्र 20 वर्ष, बंधा, थाना बंडोल — 4 अपराध।
3. योगेश पिता राजकुमार साहू, उम्र 19 वर्ष, वार्ड नंबर 7 समनापुर, थाना लखनवाड़ा — 4 अपराध।
4. राज उर्फ आरव पिता राजू उइके, उम्र 20 वर्ष, संजय कॉलोनी छपारा — 1 अपराध।
5. दुर्गेश पिता धनीराम नागोत्रा, उम्र 23 वर्ष, भैरोगंज, कोतवाली — 3 अपराध।
6. आकाश पिता विजय डेहरिया, उम्र 19 वर्ष, संजय कॉलोनी छपारा — 2 अपराध।
7. आदित्य उर्फ सिद्धू पिता रविन्द्र लाहोरिया, उम्र 24 वर्ष, भैरोगंज, कोतवाली — 9 अपराध
#सिवनी #भाजपा #समाचार #त्योहार VHP Hindu seoni ghansore aadegaon lakhnadon seoninews khabarsatta bhindpolice lakhnadon_wale😂 barghat barghatnews seonisamachar Barghat HindiNews seoniboys seonigram seoniupdates seoninewstoday keolari barghatwale seoni_stalk