17/09/2026
पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस चौकी शहर शाहबाद की टीम ने मीना मार्केट एनएच-44 के पास कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर गगनदीप सिंह उर्फ गोबी वासी कमेटी शाहबाद को किया गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.02 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद कर थाना शाहबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।